आगरा। ताज प्रेस क्लब परिसर में कार्यकारिणी सदस्य एवं वरिष्ठ पत्रकार एसपी सिंह, वरिष्ठ पत्रकार अरुण रावत तथा क्लब सदस्य राजकुमार मीणा का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में तीनों पत्रकारों ने केक काटकर जन्मदिन की खुशियां साझा कीं।
इस दौरान पत्रकार साथियों ने तीनों को पुष्पगुच्छ भेंटकर एवं माला पहनाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। साथ ही उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान ताज प्रेस क्लब परिसर में उत्साह, उल्लास और पारिवारिक सौहार्द का माहौल देखने को मिला। पत्रकारों ने कहा कि इस तरह के आयोजन आपसी मेलजोल, भाईचारे और संगठन की एकजुटता को मजबूत करते हैं। व्यस्त पत्रकारिता के बीच ऐसे आयोजन साथियों को एक मंच पर एकत्र होकर खुशियां साझा करने का अवसर प्रदान करते हैं।
इस अवसर पर ताज प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष डॉ. सज्जन सागर, अजेंद्र चौहान, सचिव आलोक द्विवेदी,पीयूष शर्मा,कार्यकारिणी सदस्य जगत नारायण शर्मा,फरहान खान, शीतल सम्राट, जय सिंह वर्मा, शरद शर्मा सहित पत्रकार पीपी चौहान, लक्ष्मण शर्मा,राजकुमार मीणा, दीपक राठौर, जीशान अहमद,गीतम सिंह,कपिल अग्रवाल, कपिल गौतम, राजेश शर्मा, सुभाष निगम,रेम्बो अजीम सलमान कुरेशी आदि मौजूद रहे। सभी ने तीनों पत्रकारों को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।