Bindu Vistaar

माफिया की मुराद पूरी करने के लिए MVDA की 'हाई कोर्ट' को सीधी चुनौती, 'मन्नत रेजीडेंसी' की सील खोली
जिस सरकारी जमीन को माफिया के कब्जे से मुक्त कराने के लिए सत्ताधारी दल भाजपा के ही एक पार्षद ने इलाहाबाद हाई कोर्ट में जनहित याचिका (PIL) दाखिल की हुई है, उससे जुड़े हाउसिंग प्रोजक्‍ट 'मन्नत रेजीडेंसी' की बीती 22 मई को मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण (MVDA) ने न सिर्फ सील खोल दी बल्कि ये कहते हुए क्‍लीन चिट भी दे दी कि अब कोई विवाद शेष नहीं है जबकि इलाहाबाद हाई कोर्ट में यह PIL अब भी लंबित है और इसका स्टेटस हाई कोर्ट की वेबसाइट पर जाकर कोई भी चेक कर सकता है।
इस संबंध में विकास प्राधिकरण के सचिव आशीष कुमार सिंह से जब जानकारी की गई तो उन्होंने बड़ी 'बेशर्मी' के साथ स्‍वीकार किया कि 'मन्नत रेजीडेंसी' की सील खोल दी गई है क्‍योंकि विभिन्न विभागों से जो जानकारी हमें प्राप्त हुई थी, उनके अनुसार 'मन्नत रेजीडेंसी' को लेकर अब कोई विवाद शेष नहीं है और मथुरा-वृंदावन नगर निगम को भी कोई आपत्ति नहीं है।
देखिए मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण के सचिव आशीष कुमार सिंह ने इस बावत क्या-क्या कहा-

सचिव विकास प्राधिकरण आशीष कुमार सिंह के कथन से स्‍पष्ट होता है कि उन्हें इस पूरे प्रकरण और इसे लेकर इलाहाबाद हाई कोर्ट में लंबित जनहित याचिका की पूरी जानकारी थी, बावजूद इसके उन्होंने ये दुस्साहस करके हाई कोर्ट को सीधी चुनौती दी है। गौरतलब है कि मथुरा के पॉश एरिया मसानी लिंक रोड पर जहां मन्नत रेजीडेंसी खड़ी की जा रही है, वहां बाकायदा कभी मथुरा-वृंदावन नगर निगम के बोर्ड लगे हुए थे और उन पर चेतावनी भी दर्ज थी, किंतु माफिया ने नगर निगम की जमीन कब्‍जाने के लिए इन बोर्डों को 'जमींदोज' कर दिया ताकि आगे कोई उंगली न उठा सके। ये फोटो इसकी गवाही दे सकते हैं।
सचिव विकास प्राधिकरण ने इतनी बड़ी हिमाकत क्यों और कैसे की होगी, इसका अंदाज हर वो व्‍यक्‍ति लगा सकता है जिसका कभी किसी मामले में इस विभाग से वास्ता पड़ा होगा। यही नहीं, जिनका वास्ता न भी पड़ा हो... वो भी मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण की कारगुजारियों से भलीभांति वाकिफ रहते हैं क्‍योंकि भ्रष्‍टाचार इस विभाग की कार्य संस्‍कृति का अभिन्न अंग जो है।
देखें सचिव आशीष कुमार सिंह के हस्ताक्षर से 22 मई का जारी किया गया वो आदेश जो उनके गले की फांस बन सकता है-
दरअसल, सचिव आशीष कुमार सिंह ने ये सारा खेल यूं ही नहीं खेला। वो जानते हैं कि यूपी का मथुरा एक ऐसा जिला है जहां उनके पूर्ववर्ती अधिकारियों ने भी खूब मनमानी की है, लेकिन उनमें से आज तक किसी का कुछ नहीं बिगड़ा। इसके ठीक उलट उनमें से कुछ अधिकारी तो आज उनके बॉस बने बैठे हैं।
हो सकता है कि आशीष कुमार सिंह ने उन्‍हीं से प्राप्त 'फीडबैक' के आधार पर इतना खुलकर खेलने की हिम्मत जुटा ली हो और इलाहाबाद हाई कोर्ट को सीधी चुनौती दे डाली लेकिन जरूरी नहीं कि यदि पूर्ववर्तियों का दांव सीधा पड़ गया तो अब भी यथास्थिति कायम रहेगी।
इस बार दांव उल्टा पड़ जाने की पूरी संभावना है, वो इसलिए कि याचिकाकर्ता ब्रजेश खरे ने इस मामले में अदालत की अवमानना का केस फाइल करने की पूरी तैयारी कर ली है।

जहां तक सवाल है उसके लिए जरूरी दस्तावेजों का तो वो खुद सचिव ने अपने हस्ताक्षरित पत्र तथा मीडिया को ऑन कैमरा दिए गए बयान से स्‍वत: उपलब्‍ध करा दिए हैं।
-सुरेन्‍द्र चतुर्वेदी

दलितों के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस बनाएगी मजबूत लीगल टीम: मेघा सेहरा
आगरा। ताजनगरी में अधिवक्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें राजनीतिक और सामाजिक न्याय पर गहरा मंथन हुआ। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (अनुसूचित जाति विभाग) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम के मार्गदर्शन में संपन्न हुईl इस बैठक में दलितों और वंचितों के अधिकारों की रक्षा के लिए जिला स्तर पर एक सशक्त लीगल टीम  विकसित करने का संकल्प लिया गया।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय समन्वयक (एआईसीसी-एससी विभाग) एडवोकेट मेघा सेहरा ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा हमेशा से समावेशी रही है। उन्होंने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के ऐतिहासिक योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके द्वारा बनाए गए श्रम कानून और संवैधानिक सुरक्षा तंत्र आज भी हमारे समाज की नींव हैं। सेहरा ने जोर देकर कहा कि स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आज तक अधिवक्ताओं ने समाज को दिशा देने में अहम भूमिका निभाई है।

वर्तमान समय में समाज में व्याप्त भेदभाव और घृणा को समाप्त करने के लिए वकीलों को आगे आना होगा। उन्होंने घोषणा की कि कांग्रेस और अनुसूचित जाति विभाग के माध्यम से एक ऐसा कानूनी सहायता तंत्र तैयार किया जा रहा है, जो समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को त्वरित न्याय दिला सके।बैठक में राहुल गांधी के विजन और राजेंद्र पाल गौतम के नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसने महिला आरक्षण जैसे ऐतिहासिक मुद्दों को सबसे पहले उठाया। बैठक में मौजूद अधिवक्ताओं ने एक सुर में दलित समाज के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ संगठित होकर विधिक लड़ाई लड़ने का समर्थन किया।इस अवसर पर बड़ी संख्या स्थानीय अधिवक्ता मौजूद रहे l

हर्षोल्लास के साथ मनी बुद्ध जयंती, मेधावी छात्रों और समाजसेवियों का हुआ सम्मान
सम्मान पाकर ​मेधावी छात्रों के खिले चेहरे

मरणोपरांत 'समाज रत्न' से विभूषित हुईं महान विभूतियां

पूर्व पार्षद दल नेता श्री धर्मवीर सिंह को भी 'समाज रत्न' विभूषित किया सम्मानित

​आगरा। महाकारुणिक तथागत गौतम बुद्ध की 2570वीं जयंती के पावन अवसर पर बुद्ध जयंती शोभायात्रा समारोह समिति द्वारा दो दिवसीय भव्य महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतिम दिन जहाँ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही, वहीं बौद्ध रीति-रिवाज से विवाह संपन्न कराकर सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया।

वहीं ​शिक्षा के महत्व को रेखांकित करते हुए कार्यक्रम के दूसरे सत्र में मेधावी छात्र /छात्रा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें बैंक ऑफ बड़ौदा (बरेली अंचल) की आगरा शाखा के सहयोग से हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट में 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले लगभग 70 मेधावी छात्र-छात्राओं को 'मोमेंटो' प्रदान कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथियों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

​​समिति ने समाज के प्रति अभूतपूर्व योगदान देने वाले तीन महापुरुषों को मरणोपरांत 'समाज रत्न' की उपाधि से नवाजा। उनके परिजनों ने यह सम्मान ग्रहण किया:

​स्व. बंशीधर राजोरिया जी (संस्थापक, बुद्ध जयंती शोभायात्रा समारोह समिति)

​स्व. देवी प्रसाद आजाद जी (सरपंच जाटव महापंचायत एवं संस्थापक भीम नगरी)

​स्व. भरत सिंह पिपल जी (पूर्व अध्यक्ष एवं संस्थापक भीम नगरी)

​इसके साथ ही, समाज में अपने अनुकरणीय कार्यों के लिए पूर्व पार्षद दल नेता श्री धर्मवीर सिंह जी को भी 'समाज रत्न' से विभूषित किया गया।

​कार्यक्रम का संचालन प्रमोद वरुण ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से:

एडिशनल कमिश्नर (GST) गुलाब चंद्र, गोरेलाल जाटव, ब्लॉक प्रमुख इति सिंह, पार्षद मनोज कुमार, पार्षद रजनी, पूर्व जज नेत्रपाल, समिति अध्यक्ष सनेश पिपल, अनिल सोनी, अमित कुमार, जितेंद्र कुमार, शिव मनोहर बौद्ध, पुष्पेंद्र कुमार सिंह, डॉ. आनंद आजाद, प्रेम कुमारी पिपल, रवि कांत मुल्लाजी, बाबू बच्चू सिंह, मोहन सिंह वरुन, नरेंद्र सेहरा, सुशील कुमार, मनीष सोन, योगेश अंबेडकर, पीयूष कैन, मुकेश केन, सुनील सागर, चंद्र मोहन, अवधेश पिपल, विनोद मास्टर, संजय सविता, रवींद्र निम और सुरेंद्र मौर्य आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

रणधीरपुरा पहुंचे सांसद राजकुमार चाहर, पीड़ित परिवार से मिलकर दिया 5 लाख का चेक
आगरा। बसई जगनेर क्षेत्र के गांव रणधीरपुरा में खरबूजा तोड़ने को लेकर 12 वर्षीय बालक की नृशंस हत्या के मामले में रविवार शाम फतेहपुर सीकरी सांसद राजकुमार चाहर गांव पहुंचे। उनके साथ पूर्व विधायक महेश गोयल एवं उपजिलाधिकारी ऋषि राव भी मौजूद रहे। सांसद ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और सरकार की ओर से 5 लाख रुपये का सहायता चेक सौंपा।

सांसद राजकुमार चाहर ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि यह अत्यंत दुखद और हृदयविदारक घटना है। दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने पुलिस प्रशासन को आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

सांसद ने मौके पर पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और अधिकारियों से निष्पक्ष एवं त्वरित जांच करने को कहा। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को हर संभव न्याय दिलाया जाएगा और प्रशासन पूरी गंभीरता से कार्यवाही करे।

इस दौरान पूर्व विधायक महेश गोयल, चेयरमैन सुधीर गर्ग, हुकुम सिंह कुशवाहा, हरिविलास अग्रवाल, मुकेश परमार, मेघराज सोलंकी, अभय सैंथिया, लवलेश कुमार, आशीष सिंघल प्रधान, जोगेंद्र सिंह, उपजिलाधिकारी ऋषि राव, एसीपी प्रीता सिंह, थाना प्रभारी सुभाष, सतेंद्र यादव, अमित बिंदल, मनोज अग्रवाल सहित क्षेत्र के अनेक लोग उपस्थित रहे।

बेटियों के हाथों पर लगाई मेहंदी, गाए मंगल गीत, छलका उल्लास
​​​​​​​भारत विकास परिषद 'सुरभि' का सर्वजातीय सामूहिक विवाह समारोह 4 मई को होगा आज

आगरा। भारत विकास परिषद 'सुरभि' द्वारा आयोजित सर्वजातीय सामूहिक विवाह समारोह के अंतर्गत रविवार को महाराजा अग्रसेन भवन लोहामंडी में मेहंदी एवं महिला संगीत का कार्यक्रम आयोजित किया गया। समारोह में परिणय सूत्र में बँधने जा रहीं छह निर्धन बेटियों के हाथों पर बड़े ही स्नेह और उल्लास के साथ मेहंदी रचाई गई। 'सुरभि' की महिलाओं ने मंगल गीत गाए। बरनी के हाथों में मेहंदी लगी है, फोन उठाने के काबिल नहीं है.. जिंदगी एक सफर है सुहाना, आया सास बहू का जमाना.. जैसे गीतों पर महिलाओं ने खूब ठुमके लगाए।

इस दौरान सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने उपहारों का संग्रह भी किया। अध्यक्ष श्रीमती निधि अग्रवाल ने बताया कि  महाराजा अग्रसेन भवन लोहामंडी में 4 मई, सोमवार को सर्वजातीय सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जाएगा। सुबह 10:00 जैन स्मृति भवन जयपुर हाउस से वरयात्रा निकाली जाएगी। दोपहर 12:00 बजे महाराजा अग्रसेन भवन लोहामंडी में वरमाला और आशीर्वाद समारोह होगा। दोपहर 1:30 बजे सात फेरे लिए जाएंगे। शाम 4:00 बजे नम आंखों से बेटियों को विदा करते हुए उनको घर गृहस्थी का सामान उपहार स्वरूप प्रदान किया जाएगा।

कार्यक्रम में प्रेरणा स्रोत श्रीमती प्रीति उपाध्याय, नीलिमा शर्मा, वंदना अग्रवाल, निधि बंसल, सचिव श्रीमती अंजलि अग्रवाल, कोषाध्यक्ष ममता जैन, संयोजक निहारिका अग्रवाल, रानी खंडेलवाल, अंजना शिवहरे, डॉ. रचना शर्मा, मीना अग्रवाल, मार्गदर्शक बबिता अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य एड. अनुपम बंसल, रूपाली अग्रवाल, प्रवीना शर्मा, सीमा अग्रवाल, ममता गुप्ता, शिल्पी अग्रवाल, बबिता पाठक, रंजना ठाकुर, कुसुम गर्ग, निधि अंकुर अग्रवाल, निर्मल अग्रवाल, डॉ. हर्षा माहेश्वरी, कल्पना शर्मा, संगीता मित्तल और समस्त सुरभि सदस्याएँ भी प्रमुख रूप से मौजूद रहीं।

नए संकल्प संग पुरानी कार्यकारिणी पर संयम ने किया दोबारा भरोसा
आगरा। भारत विकास परिषद संयम शाखा की वार्षिक समीक्षा बैठक दयालबाग स्थित द सेलिब्रेशन ग्रांड रिसॉट में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए शाखा के संस्थापक रवि शिवहरे ने बताया कि यह बैठक सत्र 2025-26 की अंतिम समीक्षा बैठक में पूरे वर्ष किए गए सेवा कार्यों, सामाजिक गतिविधियों और विभिन्न कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अजय जैन के नेतृत्व में वर्तमान कार्यकारिणी में सचिव संजीव अग्रवाल, कोषाध्यक्ष किशन गुप्ता और महिला सहभागिता सीमा गोयल को अगले सत्र में भी कार्य करने का अवसर दिया जाए। बैठक में कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

अध्यक्ष अजय जैन ने बताया कि परिषद का उद्देश्य समाज में नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देना और सेवा कार्यों के माध्यम से जनहित में योगदान देना है। बैठक में अनेक बिंदुओं को आगामी सत्र में अमल में लाने का निर्णय लिया गया, जिससे परिषद की गतिविधियों को और प्रभावी बनाया जा सके। अंत में आगामी सत्र में और अधिक समर्पण के साथ समाजसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर संयोजक चंद्रेश गर्ग, विष्णु गौस्वामी, हर्ष खटना, गौरव अग्रवाल, दीपेश बंसल, रवि अग्रवाल, कन्हैया गोयल, हिमांशु अग्रवाल, मनोज राठौड़, आरती शिवहरे, रुचि अग्रवाल, डिम्पल अग्रवाल, रजनी जैन, दीपाली अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

परशुराम कुटुंब यात्रा में जनप्रतिनिधि रहे नदारद, अनिल मिश्रा व अलंकार अग्निहोत्री ने संभाली कमान
आगरा,आवास विकास कॉलोनी में निकाली गई विशाल परशुराम कुटुंब यात्रा में इस बार जनप्रतिनिधियों की अनुपस्थिति चर्चा का विषय रही। शहर के कई प्रमुख समाजसेवी जहां यात्रा में शामिल हुए, वहीं कोई भी सांसद, विधायक या अन्य जनप्रतिनिधि शोभायात्रा में नजर नहीं आए।

इस बीच मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के अधिवक्ता अनिल मिश्रा एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री ने अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई। दोनों समय से यात्रा में पहुंचे और पूरी शोभायात्रा में आमजन के साथ पैदल चलते रहे। उनके इस व्यवहार ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया और वे पूरे आयोजन के दौरान आकर्षण का केंद्र बने रहे।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जिस प्रकार की एकता इस यात्रा में देखने को मिली, यदि वही बनी रहे तो कोई भी सरकार समाज की उपेक्षा नहीं कर सकेगी। उन्होंने संगठन की शक्ति को समाज के स्वाभिमान और सम्मान की कुंजी बताया।

यात्रा के दौरान कैलाश नारायण मिश्रा, सुनील पाराशर, पार्षद गौरव शर्मा, पवन समाधियां, राहुल चतुर्वेदी, मुकेश पालीवाल, राजकुमार पथिक, अजय गर्ग (आवागढ़), सुधीर शर्मा, श्याम किशोर दीक्षित, संदेश शर्मा, विपिन शर्मा, गिरजाशंकर शर्मा, गुंजन पाराशर, भूपेंद्र सारस्वत, पंकज गौतम, अन्नू दुबे सहित अनेक लोगों ने उनका स्वागत किया।

बाद में कुटुंब यात्रा के आयोजकों कैलाश नारायण मिश्रा, सुनील पाराशर, मुकेश पालीवाल, राजकुमार पथिक एवं सुधीर शर्मा ने होटल ग्वाल पैलेस में उनसे भेंट कर उनका सम्मान किया और उन्हें ग्वालियर के लिए विदा किया।

आवास विकास क्षेत्र में निकली चतुर्थ श्री परशुराम शोभायात्रा यात्रा
शोभायात्रा में शामिल हुई 31 झांकियां, परशुराम चौक पर 1108 दीपो से हुई महाआरती

भगवान परशुराम, महाकाल और खाटू नरेश का डोला बना आकर्षण का केंद्र

आगरा। भगवान परशुराम की निकलती भव्य शोभायात्रा। ढोल-ताशे की धुन पर थिरकते सनातनी युवा। मार्ग में परशुराम के गूंजते जयघोष। एक से बढ़कर एक निकलती झांकियां। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर होता स्वागत। मौका था आवास विकास कॉलोनी स्थित भावना क्लार्क इन से शुरू हुई श्री परशुराम सेवा चरण सेवक समस्त सनातनी बंधू की ओर से निकाली गयी चतुर्थ श्री परशुराम शोभायात्रा यात्रा का। शुरुआत बाल्केश्वर महादेव मंदिर के महंत कपिल नागर, मनकामेश्वर मंदिर के महंत योगेश पुरी और लगड़े की चौकी मंदिर के महंत गोपी गुरु ने आरती कर की।

यात्रा संयोजक आशीष मिश्रा व हरिओम शुक्ला ने बताया कि भगवान विष्णु के छठवें अवतार महर्षि परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर विशाल शोभायात्रा का आयोजन आवास विकास क्षेत्र में किया। शोभायात्रा में महाराणा प्रताप, राम दरबार, भारत माता, महालक्ष्मी मैया, मेहंदीपुर बालाजी, पंचमुखी हनुमान, राधा कृष्ण, सालासर बालाजी, ब्रह्मा-विष्णु महेश कि झांकियां सहित 31 झांकियां ने सामाजिक संदेशों के साथ समरसता का संदेश दिया।

चरण सेवक कैलाश नारायण मिश्रा व राहुल चतुर्वेदी ने बताया कि शोभायात्रा कैलाशपुरी स्थित होटल भावना क्लार्क से शुरू होकर आवास विकास के विभिन्न सेक्टर में भ्रमण करते हुए भगवान परशुराम चौक पर 1108 दीपो महाआरती का आयोजन किया। शोभायात्रा का समापन सुर वाटिका (सेंट्रल पार्क) पर सम्मान समारोह के साथ हुआ।

तीन डोले बने आकर्षण का केंद्र

चरण सेविका मोहिनी शर्मा एवं बबीता पाठक ने बताया कि शोभायात्रा में मुख्य आकर्षण के रूप में अलौकिक भगवान परशुराम, उज्जैन के महाकाल महादेव और खाटू नरेश के तीन डोले रहे। जिन्हे जिसने देखा वो अपना शीश झुका कर आशीष लेने लगा। महर्षि परशुराम जन्मोत्सव पर ब्रज की प्रसिद्ध मथुरा की मंडली द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। उज्जैन महाकाल की तर्ज पर डमरू टीम द्वारा परशुराम जन्मोत्सव पर विशेष प्रस्तुति दी और गऊ पूजन किया गया। सभी का स्वागत मदन मोहन शर्मा एवं अभिषेक शुक्ला ने किया। इस अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद के प्रांतीय पदाधिकारी सुनील पाराशर, भाजपा महानगर युवा मोचा अध्यक्ष शैलू पंडित, पार्षद गौरव शर्मा, पार्षद नितेश भारद्वाज, भाजपा के राज कुमार पथिक, मोहिनी शर्मा, मानव गौरव शर्मा, विनोद गर्गाचार्य, विष्णु पाराशर, मुकेश पालीवाल, अनिल सारस्वत, अजय वशिष्ठ, डॉ. रामनिवास शर्मा, शिवम् दुबे, संभव पथिक, दीपक शर्मा, राजा पंडित, दीपेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

लंदन में डॉ. मोहित सत्संगी का परचम, ब्रिटिश संसद व ऑक्सफोर्ड में सम्मान
आगरा। ताजनगरी के प्रख्यात होम्योपैथिक चिकित्सक एवं शिक्षाविद डॉ. मोहित सत्संगी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत और आगरा का गौरव बढ़ाया है। लंदन में आयोजित ‘वर्ल्ड होम्योपैथी समिट-4’ के दौरान उन्हें चिकित्सा और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए ब्रिटिश पार्लियामेंट और विश्व प्रसिद्ध ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में विशेष सम्मान प्रदान किया गया। ब्रिटिश संसद में आयोजित गरिमामयी समारोह में डॉ. सत्संगी को ‘एक्सीलेंस अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में विश्वभर से करीब 100 होम्योपैथिक चिकित्सक शामिल हुए। इसके बाद ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में भी उन्हें ‘ग्लोबल एक्सीलेंस अवार्ड’ से नवाजा गया, जहां उन्होंने त्वचा रोगों पर होम्योपैथी के प्रभावी उपचार और उसके वैज्ञानिक पहलुओं पर विस्तृत व्याख्यान दिया।

डॉ. मोहित सत्संगी ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने पिता के आशीर्वाद और संस्थान के सहयोग को देते हुए कहा कि उनका उद्देश्य होम्योपैथी के माध्यम से मानवता की सेवा करना और इस प्राचीन चिकित्सा पद्धति को वैज्ञानिक प्रमाणों के साथ वैश्विक स्तर पर स्थापित करना है। इस अंतरराष्ट्रीय समारोह में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक, इयॉन मॉर्गन, स्टुअर्ट ब्रॉड, जोनाथन ट्रॉट और डेविड गोवर जैसी प्रतिष्ठित हस्तियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी भव्य बनाया। डॉ. सत्संगी को ‘ग्लोबल एक्सीलेंस अवार्ड इन होम्योपैथी’ से सम्मानित किया गया। उनकी इस उपलब्धि से आगरा के चिकित्सा जगत और नमिनाथ होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में हर्ष का माहौल है। साथ ही, वे समय-समय पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन कर समाज सेवा में भी सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।

14 अप्रैल पर दलित युवाओं की गिरफ्तारी पर भारी आक्रोश।
आगरा - राष्ट्रीय बौद्ध महासभा के सभी साथियों की बैठक केंद्रीय कार्यालय पर हुई जिसमें कई बिंदुओं पर चर्चा की गई।  बैठक में जिसमें १४ अप्रैल को हुई घटना पर आक्रोश व्यक्त किया गया  और कहा की सेक्टर 5 आवास विकास कॉलोनी परशुराम चौक पर 14 अप्रैल बाबा साहब की जयंती पर परशुराम चौक पर जो दलित समाज के युवाओं ने झंडा लगाने पर गलत नीतियों से समाज के युवाओं को फर्जी तरीके से गिरफ्तार कर जेल भेजने का कार्य प्रशासन और शासन ने किया है यह निंदनीय व गलत है।

अगर ऐसा है तो आगरा बिजली घर पर जो मेट्रो स्टेशन डॉक्टर बी. आर. अंबेडकर जी के नाम से है उसे पर भी लोग जूते चप्पल पहन कर जाते हैं इससे भी सभी अंबेडकर अनुयायियों की भावनाएं आहत होती हैं जैसे 14 अप्रैल वाले दिन अंबेडकर अनुवाइयों द्वारा परशुराम चौक पर कुछ युवकों ने सेल्फी ली और झंडा फहराया इससे अगर इससे भावनाये आहात हुई है तो हापुड़ जनपद में बाबा साहब अंबेडकर जी के चौक पर कुछ अराजत्व ने भी परशुराम का झंडा लहराया और उन्होंने भी जूते चप्पल पहनकर यह काम किया तो इससे भी सभी अंबेडकर अनुवाइयों की भावनाएं आहत हो रही हैं।

अगर ऐसा है तो कानून सबके लिए बराबर होना चाहिए और उन सभी लोगों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए या फिर इन लड़कों को रिहा किया जाना चाहिए। राष्ट्रीय बौद्ध महासभा सरकार और प्रशासन से अपील करती है की उनको तुरंत रिहा किया जाय। बैठक में निम्न लोग उपस्थिति, नरेंद्र बौद्ध, कमल निगम, अजय, सुनील कुमार, ऋषि कुमार, कपूर पेंटर, राजेन्द्र प्रसाद, उदयवीर सिंह, बांबी भारतीय, शम्मी कपूर आदि

आगरा इशरे में डॉ. कुंवर मौसम ने संभाली अध्यक्ष पद की कमान
आगरा। इंडियन सोसाइटी ऑफ हीटिंग, रेफ्रिजरेटिंग एंड एयर कंडीशनिंग इंजीनियर्स यानि इशरे के आगरा सब-चौप्टर की नवनिर्वाचित वर्किंग कमेटी का 16वां शपथ ग्रहण समारोह संजय प्लेस होटल पी.एल. पैलेस में भव्यता के साथ संपन्न हुआ। नई टीम का गठन और शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि और इंस्टॉलेशन ऑफिसर, रीजनल डायरेक्टर रवि शंकर ने नई कार्यकारिणी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। सत्र 2026 के लिए डॉ. कुंवर मौसम ने अध्यक्ष के रूप में कार्यभार ग्रहण किया, जबकि पंकज गुप्ता को प्रेसिडेंट-इलेक्ट चुना गया। इस दौरान कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों को भी शपथ दिलाई गई।

इससे पहले स्वागत संबोधन निवर्तमान अध्यक्ष राजकिशोर गुप्ता ने सभी गणमान्य अतिथियों और सदस्यों का औपचारिक स्वागत किया और अपने कार्यकाल के अनुभवों को साझा किया। उन्होंने सभी को भरोसा दिलाया कि इस वर्ष आगरा सब चैप्टर से चैप्टन बनने की यात्रा तय करेगा। संचालन पूर्व अध्यक्ष मोहम्मद आरिफ ने किया।

इस दौरान ग्रीन बिल्डिंग और पर्यावरण पर तकनीति जानकारी आशीष जैन ने दी तो वहीं ग्रीन होटल पर जेपी पैलेस के चीफ इंजीनियर कृष्ण रतूड़ी ने महत्वपूर्ण जानकारी सभी के समक्ष साझा की।

कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्षों का जोशीला स्वागत सम्मान भी किया गया। सम्मान समारोह की श्रृंखला अनवरत चलती रही। जिसमें सीडब्ल्यूसी के सदस्यों का भी सम्मान किया गया। तो वहीं नई कार्यकारिणी से उम्मीद जताई कि इस वर्ष आगरा सब चैप्टर से चैप्टर के रूप में अपनी पहचान बनाएगा।

इस दौरान दिल्ली चैप्टर प्रोग्राम चेयर अमित कौशिक, आकृति गुप्ता डीसीआई दिल्ली चैप्टर, अलिंद माथुर, एस.बी. शर्मा, रॉबिन चौहान, दिनकर सक्सेना, निवेदिता दिनकर, शैलेन्द्र माथुर, अश्वनी शर्मा, रोहित शर्मा, जय कुमार के अलावा करीब तीन दर्जन से अधिक सदस्य मौजूद रहे।

भगवान् बुद्ध की 61वीं प्रतिमा की सप्रेम भेंट , समाज में जागरूकता का संदेश, ज्ञान से कुरीतियां मिटाने पर जोर
आगरा। महामाया बुद्धविहार ग्यासपुरा शाहगंज आगरा में आयोजित कार्यक्रम में सीतापुर के बोधिसत्व बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर बुद्ध विहार कमेटी को भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा भेंट की गई। शुभारंभ  महेंद्र सिंह, आकाश राणा  और अतुल पिप्पल ने तथागत के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

मुख्य अतिथि आकाश राणा ने कहा कि ये एक साहसिक कार्य है और सभी को एक एक मूर्ति भेंट करनी चाहिए। संस्था ने सीतापुर के लिए 61 वीं मूर्ति भेंट कर रही हैं हम आशा करते है की ये सभी बुद्ध के मार्ग पर चलेंगे  ताकि लोग बुद्ध के मार्ग को अपना सके उन्होंने यह भी कहा कि हमारे साथियों ने चौदह अप्रैल को एक शिक्षा का भंडारा भी किया था।

वहीँ अतुल कर्दम ने कहा है कि समाज कुरीतियों को हटाना है जब समाज में कुरीतिया नहीं होगी तो समाज एक मजबूत समाज बनकर खड़ा हो जाएगा ।

सीतापुर से आए कमेटी के सदस्यों बेचैन लाल, शिव कुमार, करन चौधरी, संदीप, राजकुमार आदि ने बताया कि बुद्ध विहार 1985 से बना हुआ है लेकिन उसमें गौतम बुद्ध की प्रतिमा नहीं थी तभी लोगों के संपर्क से जानकारी हुई कि महाबोधि बुद्ध बिहार ग्यासपुरा धर्म के प्रचार प्रसार के लिए प्रतिमा उपलब्ध कराती है इसलिए आज गौतम बुद्ध की गई संप्रेम भेंट को स्वीकार करने आए हैं।

संचालन कर रहे राजा बाबू बौद्ध ने बताया कि हमारी संस्था की ओर पूरे देश में 60 प्रतिमा भेट कर चुके है और 61 वीं प्रतिमा सीतापुर को दी जा रही है धर्म के प्रचार प्रसार के लिए ये कार्य निरंतर चलता रहेगा। प्रतिमा भेंट करने में समाज का बड़ा सहयोग रहता है। आज के कार्यक्रम मुख्य रूप से दीपू, नवल किशोर, बच्चू सिंह बौद्ध, अचल सिंह, सविता बौद्ध आदि समाज के उपासक और उपासिकाएं उपस्थिति रहीं।

बोधित्व शैली पर बन रहा सम्राट अशोक का महल,ऐतिहासिक भीमनगरी महोत्सव 15 से 17 अप्रैल तक, अंतिम चरण में तैयारियाँ
शीर्ष पर राष्ट्रीय ध्वज व अशोक स्तंभ होगा

देश-विदेश तक पहुंचेगा भीमनगरी से बाबा साहेब का सन्देश

आगरा। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के 135वें जन्मोत्सव पर आगरा में भव्य आयोजन की तैयारी है। ग्यासपुरा क्षेत्र की भीमनगरी समारोह आयोजन समिति की ओर से 31वीं भीमनगरी का आयोजन शाहगंज स्थित जीआईसी मैदान पर किया जा रहा है। भीमनगरी की तैयारियां अंतिम चरण में है। गुरुवार को जीआईसी मैदान पर आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने भीमनगरी महोत्सव के तीन दिवसीय आयोजन की विस्तृत जानकारी के साथ भीमनगरी महल का पोस्टर विमोचन किया।

क्षेत्रीय अध्यक्ष सुभाष सागर ने बताया कि 15 से 17 अप्रैल तक तीन दिवसीय ऐतिहासिक भीमनगरी महोत्सव के लिए मंच आकार ले चुका है। आयोजन को अलौकिकता प्रदान करने के लिए ग्यासपुरा क्षेत्र की क्षेत्रीय भीमनगरी आयोजन समिति दिन-रात एक किये हुए है। इस बार बोधित्व शैली पर सम्राट अशोक की कल्पनाओ के महल को सजाया जा रहा है। जो कलकत्ता व पश्चिम बंगाल से आये 80 से अधिक कारीगर बना रहे है। महल 125 फीट ऊंचा और 300 फीट चौड़ा है। महल के आगे जमीन से छह फीट ऊंची, 200 फीट लंबी और 70 फीट चौड़ी स्टेज बनाई जा रही है। इसके आगे फुब्बरों की लाइन और सजावट के लिए पुष्प गमलों से सुशोभित होगा। महल के शीर्ष पर 15 फीट का राष्ट्र ध्वज, अशोक चक्र व महल के ऊपर  पंचशील का ध्वज लहराएगा। मंच के सामने महापुरुषों के नाम के आठ ब्लॉक होंगे ताकि आसानी से जानता बैठ सकते।

क्षेत्रीय महामंत्री महेंद्र सिंह ने बताया कि 14 अप्रैल को चक्कीपाट से परंपरागत शोभायात्रा निकलेगी और जीआईसी मैदान पर बने भीमनगरी के मंच पर बाबा साहेब के जन्मदिन का केक कटा जायेगा और संगीत संध्या का आयोजन होगा। 15 अप्रैल को भीमनगरी महोत्सव का उद्द्घाटन समारोह होगा। 16 अप्रैल को बौद्ध रीति से दहेज़ रहित सौ जोड़ो का सामूहिक विवाह होंगे। 17 अप्रैल को समापन पर प्रबुद्ध वर्ग व मेधावी सम्मान समारोह में लगभग 250 बच्चो का सम्मान और अगली भीमनगरी स्थल की औपचारिक घोषणा होगी।

क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि सौ दूल्हों की बारात भव्य बैण्ड बजो के साथ तहसील से जीआईसी पहुंचेगी। सौ घोड़ो पर बारात निकाली जाएगी। भीम नगरी मंच से सविधान निर्माता बाबा साहेब का सन्देश 5 किलोमीटर तक शहर की गलियों में सुनाई दे उसके लिए पहली बार बटक साउंड लगाया जा रहा है। ग्यासपुरा और शाहगंज के साथ-साथ करीब छह किलोमीटर तक भव्य विधुत सजावट की जा रही है। भीमनगरी स्थल के साथ-साथ पूरे शहर को पंचशील व नीले ध्वज से पटा जा रहा है। विशेष संगीत संध्या के लिए गायक अनुज जाटव पियावली व इंडियन आइडल फेम श्रेया वर्मा का कार्यक्रम मंच पर होगा और प्रख्यात पंजाबी लोकगायिका गिन्नी माही का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

इन्हे दिया निमंत्रण

भीमनगरी के उद्घाटन के लिए महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बसपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, विपक्ष नेता राहुल गाँधी और आजाद समाज पार्टी अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद को निमंत्रण देकर आमंत्रित किया है।

पहली बार सोशल मीडिया पर दिखेंगी भीमनगरी

संयोजक राहुल सागर ने बताया कि बाबा साहेब के अनुयायी देश में ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण विश्व में है और आगरा की ऐतिहासिक भीमनगरी को तकनीक से जोड़ा गया है। एक क्यूआर कोड के माध्यम से फेसबुक और इंस्टाग्राम के प्लेटफार्म पर भीमनगरी की समस्त गतिविधि को घर बैठे मोबाइल के माध्यम से देश-विदेश में देखा जा सकेगा। इस अवसर पर संरक्षक प्रताप सिंह सिट्टू, राजाबाबू बौद्ध, रवि शंकर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय राना, सिन्धी जनवेजा, वीर प्रकाश बंटी, सुमित कुमार, देवेन्द्र पिप्पल, राजेंद्र पिप्पल, अवधेश कुमार, दीपक कुमार, दिनेश कुमार, सुबोध मानव, टीटू कुमार, नवल किशोर, अरुण, आर्यन, बॉबी, सौरभ आदि मौजूद रहे।

शोभायात्रा में निकलेंगी सौ से अधिक झांकियां

केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनी ने बताया कि ऐतिहासिक डॉ. अंबेडकर जयंती शोभायात्रा में शहर के कोने-कोने से सौ से अधिक सामाजिक संदेश देते हुए और सामाजिक सरोकार से जुड़े मुद्दों पर झांकियां निकाली जायेंगी। शोभायात्रा के दौरान प्रशासन ने सुचारू ट्रैफ़िक व्यवस्था करने का आश्वासन दिया है। महामंत्री श्याम जरारी ने बताया कि अब तक 30 भीमनगरी लगी है उनमे ये भीमनगरी ऐतिहासिक होगी। अब तक पूरे भारत में महापुरुषों की जयंती मनायी जाती है, ये आगरा की भीम नगरी पूरे भारत वर्ष में हाईटटेक भीमनगरी होगी।

ब्रेनबी नेशनल ओलंपियाड 2026 में देशभर के विभिन्न प्रांतों के दो हज़ार से अधिक स्कूल्स के बच्चे लेंगे भाग
चार फेज़ेस में होगी प्रतियोगिता - एक से 31 अगस्त तक चलेगा पहले फेज़ का ब्रेनबी नेशनल ओलम्पियाड

पांच से 15 वर्ष के बच्चे कर सकते है प्रतिभाग, पोस्टर का विमोचन कर दी विस्तृत जानकारी

आगरा। एक से 31 अगस्त तक चलने वाले ब्रेनबी नेशनल ओलम्पियाड 2026 में विजेता प्रतिभागियों के लिए पुरस्कारों की बौछार होगी। ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से विद्यार्थी इसमें भाग ले सकते हैं। ओलम्पियाड में विभिन्न शहरों व प्रांतों के विद्यार्थी जहां ऑफलाइन परीक्षा दे सकेंगे वहीं किसी कारणवश परीक्षा छूटे जाने की स्थिति में ऑनलाइन परीक्षा दे सकेंगे।

पूरे भारत वर्ष में बीएनओ 2026 चार फेज़ेस में होगा । पहले फेज का ओलम्पियाड उत्तर प्रदेश, दिल्ली, एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, बिहार, झारखण्ड, उत्तराखंड, राजस्थान, महाराष्ट्र इत्यादि में होगा । जिसमें क़रीब 500 स्कूल्स के लगभग 45,000 विद्यार्थी भाग लेंगे और चुटकियों में जटिल से जटिल सवालों को हल करते नजर आएंगे।

ब्रेनबी संस्था की ओर से ब्रेनबी नेशनल ओलम्पियाड 2026 के पोस्टर का विमोचन शिक्षा निर्देशक

आगरा आर्कडायसिस (आरसीडीएईएस) फादर डेनिस हेरल्ड डिसूजा, प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल के निर्देशक डॉ. सुशिल गुप्ता, अशोक ऑटोसेल्स की निर्देशिका डॉ. रंजना बंसल, गायत्री स्कूल के निदेशक प्रदुमन चतुर्वेदी, दिल्ली पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या निधि सिंह और ब्रेनबी की निर्देशिका सोनाली खण्डेवाल द्वारा मंगलवार को हरीपर्वत स्थित होटल हॉलिडे इन में किया गया।

ब्रेनबी की निर्देशिका सोनाली खंडेलवाल ने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों में आत्म विश्वास जागृत करना है । इसीलिए ब्रेनबी 60% बच्चों को पुरस्कृत करता है। बचपन की छोटी छोटी सफ़लताएँ बड़े होकर बड़ी सफलताओं में परिवर्तित होती हैं । ब्रेनबी नेशनल ओलम्पियाड राष्ट्रीय स्तर का एक यूनिक और क्रिएटिव ओलंपियाड है। जिसका उद्देश्य बच्चों की सोचने की और काल्पनिक शक्ति को विकसित करना है ।बाक़ी सभी और प्रतियोगिताएँ ज़्यादातर ऐकडेमिक बेस्ड होती हैं। इसी वजह से बच्चे बहुत अधिक संख्या में रुचि दिखा रहे हैं व भाग लेने के लिए आतुर हैं।

उन्होंने आगे बताया कि चार चरणों में आयोजित परीक्षा साल में चार बार होगी । हर चरण में अलग अलग राज्यों से लगभग 500 स्कूल्स के बच्चे प्रतिभाग करेंगे। इस प्रकार से 2000 स्कूल्स कवर किए जाएँगे। अगस्त में पहला चरण होगा। छ: विषयों (ड्राइंग एंड कलरिंग, हेंडराइटिंग, मैंटल मैथ, लॉजिकल रीजनिंग, जनरल नॉलेज व स्पेल क्वेस्ट) में उम्र व कक्षा के अनुरूप 30 कैटेगरी में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। बच्चे ब्रेनबी वेबसाइट पर दिये गये सैंपल पेपर्स एंड मॉक टेस्ट के द्वारा एग्जाम की तैयारी कर सकते हैं, जिसके द्वारा उन्हें एग्जाम का पैटर्न समझ आ जाएगा। मॉक टेस्ट के द्वारा वे एग्जाम की ऑनलाइन प्रैक्टिस कर सकते हैं। देश के टॉप 60 प्रतिशत विद्यार्थियों को बीएसए साइकिल, टेबलेट, स्मार्ट फ़ोन, स्मार्ट वॉचेस, एयर पॉड्स जैसे आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। टॉप विद्यार्थियों को ट्राफी व हज़ारों विद्यार्थियों को गोल्ड व सिल्वर मेडल प्रदान किए जाएंगे। सभी प्रतिभागियों को नेशनल रैंक व सर्टिफ़िकेट्स प्रदान किए जाएँगे। उन्होंने बताया कि वे शिक्षा के क्षेत्र में 21 साल से कार्यरत हैं और बच्चों के मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

रजिस्ट्रेशन से सम्बंधित जानकारी विद्यार्थी फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब व लिंक्डइन व ब्रेनबी डॉट इन वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।

गाड़ी संख्या 20178 /20177 का केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एस. पी. सिंह बघेल ने हरी झंडी दिखा कर किया शुभारंभ
आगरा छावनी से असारवा (अहमदाबाद) के लिए नई गाड़ी  20178 /20177 शुरू हुआ इसका संचालन माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एस. पी. सिंह बघेल जी ने आगरा कैंट स्टेशन पर समय सांय 06:45 बजे हरी झंडी दिखाकर का शुभारंभ किया। यह सुपरफास्ट ट्रेन आगरा छावनी से असारवा (अहमदाबाद) के बीच संचालित होगी, जिससे यात्रियों को तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा। गाड़ी सं.- 20178 आगरा छावनी से असारवा (अहमदाबाद) प्रत्येक बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार एवं रविवार को संचालन होगा। गाड़ी सं.- 20177 असारवा (अहमदाबाद) से दिनांक 09.04.2026 से प्रत्येक गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार, रविवार एवं सोमवार को संचालन होगा

आगरा से समय 18:45  बजे प्रस्थान कर असारवा सुबह 11:00 बजे आगमन होगा वही असारवा से दोपहर 15:00. बजे प्रस्थान कर आगरा छावनी सुबह 07:14  पर आगमन होगा वाया गंगापुरसिटी सवाईमाधोपुर उदयपुर सिटी हो कर चलेगी।  उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ ने ट्रेन का संचालन कर रहे लोको पायलट बृजमोहन वरिष्ठ सहायक लोको पायलट उमेश मीणा एवं ट्रेन मैनेजर एस एस चौधरी का फुल माला से स्वागत किया एवं मिठाई खिलाई।

इस अवसर पर DURCC सदस्य राकेश अवस्थी जी मण्डल अध्यक्ष हरी बल्लभ दीक्षित मण्डल मंत्री बंशी बदन झा, उदय सिंह मीणा, आर के गौतम, राजीव कुमार राकेश मीणा, राजन सिंह, राहुल कुमार, रोहित कुमार एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

डॉ. अंबेडकर शोभायात्रा: सर्वश्रेष्ठ संदेश देने वाली झांकियों को ई-स्कूटी भेंट करेगा भीम युवा व्यापार मंडल
​• 135वीं जयंती पर समाज को शिक्षा, संस्कृति और पर्यावरण से जोड़ने की अनूठी पहल

​• 1978 के बलिदान मार्ग की उपेक्षा पर व्यापार मंडल ने जताई चिंता, प्रशासन से की मांग

​आगरा। संविधान निर्माता, भारत रत्न परम पूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की आगामी 135वीं जयंती को ऐतिहासिक बनाने के लिए भीम युवा व्यापार मंडल, सदर भट्टी (आगरा) ने तैयारी कर रही है। सोमवार को सदर भट्टी स्थित जिज्ञासा पैलेस में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष शोभायात्रा में निकलने वाली सर्वश्रेष्ठ और समाज को प्रेरित करने वाली झांकियों को ई-स्कूटी देकर सम्मानित किया जाएगा।

​उत्कृष्ट झाकियों को ई स्कूटी देकर किया जाएगा पुरस्कृत

संस्था के अध्यक्ष बबलू आनन्द ने बताया कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के उद्देश्य से इस बार पुरस्कारों की श्रेणी को बड़ा किया गया है। जो झांकियां शिक्षा, नारी सशक्तिकरण, भारतीय संस्कृति, आपसी भाईचारा, राष्ट्रप्रेम और पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संदेश देंगी, उन्हें व्यापार मंडल की ओर से ई-स्कूटी भेंट किया जाएगा। यह कदम युवाओं को रचनात्मकता और सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़ने के लिए उठाया गया है।

​1978 के 'बलिदान मार्ग' की उपेक्षा पर रोष:

संरक्षक मुकेश कर्दम ने एक गंभीर मुद्दा उठाते हुए केंद्रीय भीम नगरी के पदाधिकारियों और प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने कहा कि ​"1978 की शोभायात्रा के दौरान जिस मार्ग पर समाज के युवाओं ने अपना बलिदान दिया था, आज वह मार्ग उपेक्षित है। वहां न लाइटिंग की व्यवस्था होती है और न ही पेयजल (प्याऊ) की। इस वर्ष हमारी मांग है कि उस शहादत वाले मार्ग को भव्य रूप से सजाया जाए और वहां सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।"

संयोजक राजीव निमेष ने जोर देकर कहा कि संगठन में अधिकांश सदस्य युवा व्यापारी हैं। उन्होंने घोषणा की कि यदि समाज का कोई भी व्यक्ति व्यापार के क्षेत्र में कदम बढ़ाना चाहता है या किसी व्यापारी को किसी भी स्तर की मदद की आवश्यकता है, तो संगठन हर समय उनके साथ खड़ा है।

महामंत्री अनिल देव ने कहा कि केवल अंबेडकर जयंती ही नहीं अन्य सामाजिक आयोजनों में भी व्यापार मंडल अपनी पूर्ण सहभागिता निभाएगा। उन्होंने सभी साथियों से एकजुट होकर समाज के उत्थान के लिए कार्य करने का आह्वान किया।

कोषाध्यक्ष विक्रम भारती ने बताया कि सदर भट्टी क्षेत्र में पिछले 21 वर्षों से भीम युवा व्यापार मंडल द्वारा भव्य मंच का आयोजन और पूरे क्षेत्र में आकर्षक लाइटिंग कराई जाती रही है। इस परंपरा को इस वर्ष और भी भव्यता के साथ निभाया जाएगा।

​​बैठक की अध्यक्षता बबलू आनंद ने की और संचालन मुकेश कर्दम द्वारा किया गया। इस दौरान गोगी मौर्य, अजय कुमार, राजा बाबू, शिव शंकर, रघु चंद, अनिल देव, रवि शंकर, बंटी, मुकेश सागर, विक्की भाई, अतुल पीपल, जुगनू भाई, नवीन ओसवाल, रवि पहलवान, रवि भारती, मुरारी लाल, शिवम राजोरिया, साहू जी, कमलेश, विपिन कुमार, आकाश राका, राहुल मौर्य, किशोर पीपल, बलबीर भाई, काका, नवल किशोर, राकेश वर्मा, कमल सिंह, एड अविचल प्रताप सिंह, दर्शन बाबू, वीरेंद्र भाई, सुमित निगम, शिवम राजोरिया, विशाल कुमार, देवेश कुमार, सियाराम और सिद्धार्थ सिंह , लक्ष्मी नारायण, अविनाश कर्दम, जगविंदर , काले भाई, जितेंद्र कुमार, राहुल कुमार ,राजेश भाई सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

निःशुल्क चिकित्सा शिविर एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन
आगरा- डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा की कुलपति प्रो. आशु रानी जी  की अध्यक्षता एवं मार्गदर्शन तथा सह आचार्य डॉ. राजीव वर्मा एवं निदेशक, समाज विज्ञान संस्थान प्रो. मोहम्मद अरशद के निर्देशन में समाज विज्ञान संस्थान के एमएसडब्ल्यू (MSW) के छात्र-छात्राओं द्वारा ग्राम कुंआ खेड़ा, ब्लॉक बरौली अहीर में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम एवं निःशुल्क चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्री महेश कुमार गोयल एवं ग्राम प्रधान श्री जयपाल सिंह की विशेष उपस्थिति रहे।

कुलपति प्रो. आशु रानी जी ने ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं एवं सुविधाओं का अधिकतम लाभ उठाने के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि “जब मैं गांव में रहती हूं तो शहर की याद आती है और जब घर (शहर) में रहती हूं तो गांव की याद आती है।” उन्होंने ग्रामीण जीवन की सरलता और अपनत्व की सराहना करते हुए गांव के बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

इसके उपरांत विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। प्रमुख रूप से उपस्थित चिकित्सकों में: डॉ. आशीष बिसेरिया (MBBS), डॉ. अनुज जैन (MBBS, MD), डॉ. मुकेश चन्द्रवरिया (नेत्र परीक्षण अधिकारी), डॉ. एन. एस. लोधी (दंत चिकित्सक), डॉ. मदन प्रताप सिंह ‘राजपुरोहित’ (प्राकृतिक चिकित्सक) एवं कु. चंचल (कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर) शामिल रहे।

शिविर में ब्लड प्रेशर, शुगर, दंत एवं नेत्र परीक्षण सहित सामान्य स्वास्थ्य जांच की गई तथा जरूरतमंदों को निःशुल्क परामर्श एवं दवाइयाँ वितरित की गईं।

इस कार्यक्रम का आयोजन एमएसडब्ल्यू के छात्र-छात्राओं आकाश, ख्याति, हरेंद्र, आर्येंद्र, प्रवीन्द्र, मुकुल, लक्ष्मी, प्रियंशी, नेहा, कुणाल, मोहित, अभय आदि द्वारा किया गया।

सभी छात्रों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए विश्वविद्यालय एवं आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया। यह शिविर ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच बढ़ाने एवं जागरूकता फैलाने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास रहा।

फर्जी लोन के जाल में फंसा युवक, अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी से दहशत
आगरा- विजयनगर कॉलोनी से साइबर ठगी का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने न सिर्फ एक युवक को मानसिक रूप से तोड़ दिया, बल्कि पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया। यह घटना 17 मार्च की है, जब एक युवक के पास एक अज्ञात कॉल आया और उसे बताया गया कि उसके नाम पर एक लोन चल रहा है, जिसे तुरंत चुकाना होगा, अन्यथा पुलिस कार्रवाई और घर पर आकर प्रताड़ित करने की धमकी दी गई।

घबराए युवक ने कॉल करने वालों के निर्देशों का पालन किया और एक मोबाइल लाइन फ्लेक्स ऐप डाउनलोड किया। लोन की जानकारी देखने के लिए उसने ऐप को कई संवेदनशील परमिशन दे दीं। लेकिन जैसे ही उसने ऐप खोला, उसे पता चला कि उसके नाम पर कोई लोन नहीं है। इसके बजाय, उसके खाते में अचानक 2400-2400 रुपये की कई ट्रांजेक्शन आने लगीं।

इसके बाद असली खेल शुरू हुआ। युवक को बताया गया कि एक हफ्ते के भीतर 2400 रुपये के बदले 4000 रुपये लौटाने होंगे। दबाव में आकर उसने पैसे वापस कर दिए। इसके बाद फिर उसके खाते में 5500 रुपये आए और उन्हें भी वापस करने के लिए कहा गया। युवक ने डर के चलते वह राशि भी लौटा दी।

लेकिन ठगों का सिलसिला यहीं नहीं रुका। इसके बाद युवक को 8700 रुपये की मांग के लिए कॉल आने लगे और उस पर मानसिक दबाव बनाया जाने लगा। जब उसने पैसे देने से मना किया, तो ठगों ने उसकी निजी तस्वीरों को एडिट कर अश्लील बनाकर उसके रिश्तेदारों को भेजने की धमकी दी। इस धमकी से युवक पूरी तरह से टूट गया और गहरे तनाव में चला गया। उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया। जब उसने हिम्मत जुटाकर अपने माता-पिता को पूरी घटना बताई, तो परिवार में हड़कंप मच गया। आखिरकार, 31 मार्च को परिजनों ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित युवक अभिषेक आर्य ने मीडिया से बातचीत में अपनी आपबीती सुनाते हुए कहा कि कैसे एक छोटी सी गलती ने उसे मानसिक रूप से बुरी तरह प्रभावित कर दिया।

महासम्मेलन में व्यापारियों ने भरी हुंकार, समस्याओं पर उठी जोरदार आवाज,आकस्मिक मृत्यु पर मिले एक करोड़ का बीमा
आगरा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की ओर से द्वितीय व्यापारी महासम्मलेन का आयोजन होटल ताज कन्वेंशन सेंटर में किया गया। जिसमे उत्तर प्रदेश के कई जिलों से सैकड़ो की संख्या में व्यापारियों ने हुंकार भरते हुए अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सम्मलेन का शुभारम्भ प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल, उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम लिमिटेड के अध्यक्ष राकेश गर्ग, छावनी विधायक डॉ. जीएस धर्मेश, मनकामेश्वर मंदिर महंत योगेश पुरी, समाजसेवी बीना लवानिया, मुख्य संरक्षक नितिन गोयल, संरक्षक नारायण बहरानी और जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा ने किया।

उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम लिमिटेड के अध्यक्ष राकेश गर्ग ने कहा कि इस सरकार में पिछली की तुलना में व्यापारियों की समस्या अब कम रह गयी है। पहले व्यापारी लूटपाट से डरते थे, इस सरकार में व्यापारियों में निडरता आयी है। पहले व्यापार बढ़ने से ज्यादा बचाने की जरुरत थी। योगी जी ने व्यापारियों को भयमुक्त किया है। जीएसटी में टैक्स कम कर दिया है। छोटी मोटी समस्या के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उत्तर प्रदेश में नए उद्योग के लिए नीतियों का निर्माण तेजी से हो रहा है। आगे आने वाले वर्षो में 30 से 50 उद्योग नए लगेंगे।

विधायक डॉ. जीएस धर्मेश ने कहा कि सरकार ने व्यपारियों के लिए जीएसटी के सभी मामलो का सरलीकरण किया है। व्यापारियों की समस्या को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण तक पहुँचाने का कार्य किया जायेगा। किसी भी व्यापारी के साथ  उत्पीड़न होता है तो सरकार मजबूती से उनके साथ खड़ी है।

प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने कहा कि आज के समय में देश का व्यापारी सबसे ज्यादा राजस्व देने के बाद भी सबसे ज्यादा उत्पीड़न का शिकार होता है। व्यापारी अधिकारियो की छापेमारी कार्रवाई से भयभीत है। हमारी सरकार से प्रमुख मांग है कि सरकार व्यापारी को 40 लाख का कारोबार करने वाले टैक्स पेयर को स्वास्थ्य बीमा या आयुष्मान कार्ड का सभी व्यापारियों क़ो लाभ दे। दूसरा व्यापारी का एक करोड़ रुपए का आकस्मिक बीमा हो ताकि परिवार को सहायता मिले। तीसरा सरकार हर व्यपारी को अपनी सुरक्षा के लिए शास्त्र लाइसेंस प्रदान करे।

जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा ने कहा कि जीएसटी, मण्डी शुल्क एवं अन्य किसी भी विभाग में पैनल्टी और ब्याज को राजस्व का हथियार न बनाया जाये । पेनल्टी ब्याज मामूली निर्धारित किया जाये। जीएसटी विभाग द्वारा पंजीकृत व्यापारियों की आईडी कार्ड जारी किया जाये। अन्य जिलों से आये व्यपारियों ने भी विभिन्न समस्याओ पर मंच से अपने विचार रखे। संचालन रिनेश मित्तल व अनन्या चाहर ने किया।

व्यापारियों को किया सम्मानित

बोदला बाजार कमेठी के अध्यक्ष सुधीर गोयल ने बताया कि प्रदेश भर के 486 व्यापारियों को प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने विभिन्न पदों की शपथ दिलाई। सम्मलेन में अपने-अपने व्यापार क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले उघमियों को मंच से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। सम्मेलन के समापन पर प्रतिभागी व्यापारियों के लिए लक्की ड्रा खोला गया।

व्यपारियों ने लगायी उत्पाद प्रदर्शनी

सम्मेलन में  स्थानीय उद्योगों और उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए व्यापारियों ने अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगायी। सम्मेलन में व्यापारी संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत चार अलग-अलग विषयों पर सत्र आयोजित किए। जिसमें व्यापारी अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। इस अवसर पर रमेश अग्रहरि, अनिल अग्रवाल, सतीश माहेश्वरी, शैलन्द्र जैन, सुधीर गोयल, राकेश गोयन, अमित गुप्ता, रविकांत शर्मा, यश शर्मा, देवेंद्र यादव, संतोष चौहान, रमाकांत गुप्ता, नितेश अग्रवाल, मनोज बंसल आदि मौजूद रहे।

मैनपुरी की पूजा मिश्रा का पीसीएस-2024 में चयन, वर्क ऑफिसर बनीं
मैनपुरी- जनपद के मोहल्ला संसारपुर, भाजपा कार्यालय के निकट निवासी श्रीमती पूजा मिश्रा का चयन उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा घोषित पीसीएस-2024 के अंतिम परिणाम में वर्क ऑफिसर (जिला पंचायत) पद पर हुआ है। उनकी इस सफलता से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

बताया जाता है कि श्रीमती पूजा मिश्रा ने वर्ष 2022 में विवाह के बाद पीसीएस परीक्षा की तैयारी प्रारंभ की। पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच उन्होंने कड़ी मेहनत और लगन से पढ़ाई जारी रखी तथा दूसरे ही प्रयास में सफलता प्राप्त की।

श्रीमती पूजा मिश्रा, श्री शरद कश्यप की पत्नी हैं, जो उत्तर प्रदेश सचिवालय, लखनऊ में समीक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। उनकी इस उपलब्धि का श्रेय परिवार के सहयोग और उनके निरंतर परिश्रम को दिया जा रहा है।

पूजा मिश्रा की सफलता क्षेत्र के युवाओं, विशेषकर महिलाओं के लिए प्रेरणादायक मानी जा रही है। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों व शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

'बोधित्व' थीम पर सजेगी भव्य भीमनगरी, 125 फीट ऊँचे महल में विराजेगा बाबा साहेब का गौरव
कोठी मीना बाज़ार के बजाय इस बार GIC मैदान, शाहगंज में सजेगा दरबार।

कोलकाता के 80 कारीगर तैयार कर रहे हैं 300 फीट चौड़ा और 125 फीट ऊँचा विशाल महल।

ग्यासपुरा क्षेत्र के लिए स्वीकृत 5.50 करोड़ के विकास कार्य न शुरू होने पर जनता में रोष।

आगरा। डा. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती पंचकुइया शाहगंज के राजकीय इण्टर कॉलेज के मैदान में सजने जा रही है। इस बार बोधित्व थीम पर भीमनगरी सजेगी। ग्यासपुरा क्षेत्र की भीमनगरी समारोह आयोजन समिति ने भीमनगरी के लिए सोमवार को जीआईसी मैदान में बौद्ध रीति-रिवाजों से केंद्रीय भीमनगरी समिति के मुख्य संरक्षक एडवोकेट करतार सिंह भारतीय, अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनी, महामंत्री श्याम जरारी और ऋषि कुमार के हाथों पुष्प अर्पित कर भूमि पूजन कराया।

अध्यक्ष सुभाष सागर ने बताया कि आंबेडकर जयंती शोभायात्रा इस वर्ष 14 अप्रैल की शाम को शहर में निकलेगी और 15 से 17 अप्रैल तक शाहगंज के जीआईसी मैदान में भीमनगरी का महल सजेगा। बाबा साहेब के अनुयायियों में जोश की कोई कमी नहीं जीआईसी मैदान में ऐतिहासिक भीमनगरी सजेगी।

महामंत्री महेंद्र सिंह ने बताया कि भीम नगरी के महल को बनाने के लिए कलकत्ता से 80 से अधिक कारीगर आगरा पहुंचे है। महल 125 फीट ऊंचा और 300 फीट चौड़ा होगा। महल के आगे जमीन से छह फीट ऊंची, 200 फीट लंबी और 70 फीट चौड़ी स्टेज बनाई जाएगी। इसके आगे दो फव्वारे और सजावट के लिए पुष्प गमले लगाए जाएंगे।

प्रशासन के ढुलमूल रवैये की वजह से हुआ स्थान परिवर्तन

केंद्रीय समिति अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनी ने कहा कि कोठी मीना बाज़ार के हाईकोर्ट के मामले में प्रशासन ढुलमूल रवैये की वजह से भीम नगरी को स्थान परिवर्तन कर करना पड़ा। कोठी मीना बाज़ार पर निजी मेले को तत्काल प्रभाव से हटाने की माँग करते है। मेले को हटाने के लिए सोमवार को ज़िलाधिकारी से मिलकर ज्ञापन दिया जाएगा। ग्यासपुरा क्षेत्र में समय से गुणवत्ता पूर्ण विकास कार्य होना आवश्यक है। इस अवसर पर संरक्षक प्रताप सिंह, रवि शंकर, कोषाध्यक्ष संजय सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय राना, सिंधी जनवेजा, वीर प्रकाश बंटी, राहुल सागर, राजेंद्र पिप्पल, सुमित निगम, राजू वर्मा, योगेश सरन, राहुल चतुर्वेदी, मुकेश कर्दम, राजेंद्र कर्दम, ओपी सिंह, अरविंद टाइटलर, अवधेश, रोहित, बॉबी, नवल, अवतार, विमल, टीटू, सुधा, लता, पप्पू आदि मौजूद रहे।

ग्यासपुरा क्षेत्र में 5 करोड़ 50 लाख के विकास कार्यो का हुआ शिलान्यास

क्षेत्रीय अध्यक्ष सुभाष सागर ने कहा कि भीमनगरी के ग्यासपुरा क्षेत्र में आगरा नगर निगम द्वारा स्वीकृत साढ़े पांच करोड़ रुपये से विकास कार्य कराएगा। क्षेत्र के बारह मुहल्लों की सड़क व नाली के निर्माण कार्य के लिए 5 करोड़ रुपए और स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को बेहतर बनाने को 50 लाख का प्रस्ताव है। परंतु अभी तक कोई भी कार्य शुरू नहीं हुआ है। इससे क्षेत्रीय जानता में बेहद रोष है।

क्रिकेट विशेषज्ञ राहुल जैन ने क्रिकेट प्रेमियों को दिया टिप्स
वायरल वीडियो के बाद चर्चा में आए क्रिकेट एक्सपर्ट राहुल जैन पहुंचे ताजनगरी

*राहुल बोले-सट्टेबाजी से बचें युवा, खेल को खेल रहने दें।

आईपीएल में बड़े कारोबारियों का दखल, फिक्सिंग की भी संभावना

आगरा। मुंबई के प्रख्यात क्रिकेट विशेषज्ञ राहुल जैन शुक्रवार को ताजनगरी आगरा पहुंचे, जहां वे ओमेक्स मॉल में अपने दोस्तों के साथ घूमते नजर आए। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कई अहम मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखी।

राहुल जैन ने बताया कि वे आगरा में गोल्ड जिम द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए आए हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं में खेल के प्रति बढ़ते रुझान को सही दिशा देना बेहद जरूरी है। उन्होंने अपनी उस वायरल वीडियो का भी जिक्र किया, जिस पर संज्ञान लेते हुए सरकार ने बैटिंग ऐप पर प्रतिबंध लगाया था। इस संदर्भ में उन्होंने युवाओं को सख्त संदेश देते हुए कहा कि मैचों पर सट्टा लगाने से दूर रहें और खेल को केवल मनोरंजन और खेल भावना के नजरिये से देखें।

आगामी आईपीएल के बारे में बोलते हुए राहुल जैन ने कहा कि “अगर आईपीएल को खेल की तरह देखा जाए, तभी उसका असली आनंद लिया जा सकता है।” हालांकि, उन्होंने यह भी दावा किया कि आईपीएल बड़े व्यापारिक हितों के प्रभाव में चलता है और इसमें मैच फिक्सिंग जैसी गतिविधियों की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता।

10वीं भी नहीं पास और फर्जी आईएएस ऑफिसर कर डाली 26 शादी ,गोरखपुर में विदाई के समय हुआ गिरफ्तार
गोरखपुर - खुद को आईएएस अधिकारी बताकर शादी करने वाले आरोपी प्रीतम निषाद को पुलिस ने  गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी जालौन जिले के कालपी रेलवे स्टेशन के पास से की गई।  वह शादी के बाद फरार हो गया था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि वह इस तरह से अब तक कई शादियां कर चुका है।

यह मामला उस समय सामने आया जब प्रीतम निषाद ने खुद को आईएएस अधिकारी बताकर एक युवती से शादी कर ली, लेकिन विदाई के दौरान उसकी सच्चाई सामने आ गई, जिसके बाद लड़की पक्ष में हड़कंप मच गया. युवती के पिता की तहरीर पर गोरखपुर के कैंट थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

आरोपी मूल रूप से इटावा का रहने वाला है गोरखपुर पुलिस जब उसकी तलाश में इटावा पहुंची तो उसकी लोकेशन जालौन में मिला  इसके बाद पुलिस ने कालपी रेलवे स्टेशन के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में प्रीतम निषाद ने कई खुलासे किए उसने बताया कि वह केवल हाईस्कूल तक पढ़ा है और कभी आईएएस की तैयारी नहीं की. बावजूद इसके, वह खुद को आईएएस अधिकारी बताकर लोगों को पर रौब जमाता था और इसी झूठ के सहारे शादी कर लेता था।

एसपी सिटी नमीष पटेल ने बताया कि आरोपी बेहद शातिर है और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।  उन्होंने कहा कि प्रीतम अपने आपको बड़ा अधिकारी बताकर लोगों पर रौब जमाता था और ठगी भी करता था।  परिजनों के मुताबिक, प्रीतम ने पहले भी अपनी पहचान छिपाकर शादी की थी और अभी तक उसका तलाक भी नहीं हुआ है. इस खुलासे के बाद पुलिस आरोपी के पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।

प्रीतम के जीजा भानु निषाद, जो आरोपी की बहन के जेठ हैं उन्हीं का घर दिखाकर उसने शादी की थी।  उन्होंने बताया कि 11 मार्च को प्रीतम ने गोरखपुर में शादी की और 12 मार्च को वह लोग गोरखपुर से इटावा आये।

उनके पीछे पीछे लड़की के परिवार वाले भी आ गए प्रीतम की सच्चाई पता चलने पर लड़की के परिवार वालों ने काफी हंगामा किया था ,जिसके बाद वह अपनी बेटी को लेकर वापस गोरखपुर चले गए थे  उन्होंने बताया कि प्रीतम पहले भी कई शादी कर चुका है।

उसकी पहली शादी औरैया के दौलतपुर गांव से हुई थी उन्होंने बताया कि अभी उसका तलाक नहीं हुआ है वहीं आरोपी के ग्रामीणों की मानें तो वह 25 शादियां कर चुका है. भानु निषाद ने भी बताया कि वह कोई आईएएस अधिकारी नहीं है उसके सिर्फ 10वीं तक ही पढ़ाई की है।

टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत आगरा यूपी में तीसरे स्थान पर
आगरा-आगरा जनपद ने टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत पूरे उत्तर प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल करके एक महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त की है। टीबी नोटिफिकेशन के मामले में भी आगरा पूरे प्रदेश में दूसरे स्थान पर है, जो कि एक बड़ी सफलता है। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सुखेश गुप्ता के अनुसार, वर्ष 2025 में आगरा में कुल 30518 टीबी मरीज नोटिफाई हुए थे, जिनमें 17085 पुरुष और 13421 महिलाएं हैं। इसके अलावा, जनपद में कुल 47 ग्राम पंचायत टीबी मुक्त हो चुकी हैं।

डॉ. गुप्ता ने कहा कि विश्व क्षय रोग दिवस (24 मार्च) के अवसर पर जनपद में टीबी उन्मूलन को लेकर व्यापक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इस वर्ष की थीम “हाँ! हम टीबी को खत्म कर सकते हैं” जनभागीदारी के महत्व को रेखांकित करती है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 में 30356, वर्ष 2024 में 29837 और वर्ष 2023 में 25531 क्षय रोगियों की पहचान की गई। वहीं वर्ष 2026 में अब तक 6481 से अधिक मरीज चिन्हित किए जा चुके हैं। मरीजों की पहचान के लिए जिले में उच्च जोखिम समूहों में स्क्रीनिंग, एक्स-रे जांच, घर-घर संपर्क और जनजागरूकता कार्यक्रमों को प्राथमिकता दी जा रही है। डीटीओ ने बताया कि जनपद में कुल 3068 निक्षय मित्रों के द्वारा टीबी मरीजों का भावात्मक सहयोग किया जा रहा है। माह जनवरी 2026 से अब तक कुल 4381 पोषण पोटली का वितरण किया जा चुका है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है। टीबी उन्मूलन की राह में अभी भी जागरूकता की कमी, सामाजिक झिझक और अधूरा उपचार जैसी चुनौतियां मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि जनपद में 215 आयुष्मान आरोग्य मंदिर, 53 डेजिग्नेटेड माइक्रोस्कोपी सेंटर (डीएमसी), 26 टीबी यूनिट, 44 प्राइमरी हेल्थ इंस्टीट्यूट (पीएचआई) और 30 अर्बन पीएचसी पर हर माह की 15 तारीख को निक्षय दिवस मनाया जाता है। निक्षय दिवस में टीबी रोग के प्रति लोगों को जागरूक किया जाता है, टीबी जैसे लक्षणों वाले रोगियों की टीबी स्क्रीनिंग की जाती है, और जिन लोगों में टीबी की पुष्टि होती है, उनका उपचार शुरू किया जाता है। इसके साथ ही उनके परिवार के सदस्यों की भी टीबी स्क्रीनिंग की जाती है, जिससे कि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। सीएमओ ने बताया कि अगर समय पर जांच और पूरा उपचार सुनिश्चित किया जाए, तो टीबी को हराना संभव है।

टीबी मुक्त भारत अभियान: जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

एसएन मेडिकल कॉलेज के टीबी एंड चेस्ट विभाग द्वारा विश्व क्षय रोग दिवस के संदर्भ में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें टीबी मरीजों और उनके तीमारदारों सहित 500 लोगों को टीबी के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में टीबी क्या है, टीबी का उपचार और सोशल स्टिग्मा के बारे में जानकारी दी गई, जिससे लोग टीबी के प्रति जागरूक हो सकें और समय पर इलाज करवा सकें।

श्वसन चिकित्सा विभाग, एस. एन. मेडिकल कॉलेज, आगरा   के प्रो. (डॉ.) संतोष कुमार ने बताया कि ने बताया कि टीबी एक संक्रामक रोग है। यह ट्युबरकुलोसिस बैक्टीरिया से होती है। टीबी दो तरह की होती है। 1. पल्मोनरी टीबी ( फेफड़ों की टीबी ) 2. एक्स्ट्रा पल्मोनरी टीबी बाल और नाखून को छोड़कर शरीर के किसी भी अंग में हो सकती है। इसमें केवल फेफड़ों की टीबी संक्रामक होती है। उन्होंने बताया कि टीबी का उपचार पूरी तरह संभव है।

उन्होंने अपील करते हुए कहा है कि टीबी मरीजों से बिल्कुल भेदभाव न करें। टीबी के लक्षण होने पर छुपाएं नहीं, टीबी एक आम बीमारी है जिसका इलाज पूरी तरह संभव है। सभी सरकारी स्वास्थ्य इकाइयों पर निशुल्क इलाज का प्रावधान है। टीबी मरीज के साथ बैठने, उठने, खाना खाने से टीबी नहीं फैलता है। टीबी मरीज को मास्क लगाना चाहिए, अगर मास्क नहीं उपलब्ध है तो खांसते समय या छींक आने पर रुमाल या गमछा का उपयोग करें। इससे संक्रमण दूसरों में फैलने से रोकने में मदद मिलेगी। समाज में टीबी मरीजों के प्रति जो सोशल स्टिग्मा है, उसको दूर करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। हम इस कर्तव्य का पालन करेंगे तो टीबी को मात देकर टीबी मुक्त भारत बनाने में कामयाब हो पाएंगे।

अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर सख्त कार्रवाई, 6 वाहन जब्त
आगरा। जनपद में अवैध खनन, अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी के कुशल निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत राजस्व, खनन, परिवहन और पुलिस विभाग की संयुक्त टास्क फोर्स लगातार छापेमारी कर रही है।

इसी क्रम में शुक्रवार को जिले के प्रमुख मार्गों और संदिग्ध स्थानों—ग्वालियर-आगरा रोड, सैया टोल, दक्षिणी बाइपास, आगरा-भरतपुर मार्ग और आगरा-बाह मार्ग—पर व्यापक स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान कई वाहनों की सघन जांच की गई।

कार्रवाई के दौरान उपखनिज का अवैध परिवहन कर रहे 3 वाहनों को थाना सैया में रोका गया। इसके अलावा 1 वाहन थाना जगनेर, 1 वाहन थाना फतेहपुर सीकरी और 1 वाहन थाना अछनेरा में नियमानुसार जब्त किया गया। इस प्रकार कुल 6 वाहन, जो ओवरलोडिंग या बिना वैध आईएसटीपी (ISTP) के परिवहन में संलिप्त पाए गए, उन्हें जिले के विभिन्न थाना/चौकियों में निरुद्ध किया गया।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

काव्य रस और पर्यावरण संदेश के साथ 'दि आईकॉनिक ग्लोबल फाउंडेशन' ने मनाई होली
आगरा। सामाजिक सरोकारों और पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पित संस्था 'दि आईकॉनिक ग्लोबल फाउंडेशन, आगरा' द्वारा शनिवार को भोगीपुर स्थित ग्रीन हाउस में भव्य होली मिलन समारोह एवं काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि, डीग (राजस्थान) के वरिष्ठ कवि हरिश्चंद्र शर्मा 'हरि' और संस्था सदस्यों द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व माल्यार्पण से हुआ।

सांस्कृतिक बेला की शुरुआत मीना शर्मा की सरस्वती वंदना से हुई, जिसके बाद अतिथियों का चंदन तिलक और पटुका पहनाकर पारंपरिक स्वागत किया गया। काव्य गोष्ठी में वरिष्ठ कवि हरिश्चंद्र शर्मा 'हरि' ने ब्रज की होली के विविध रंगों को अपनी रचनाओं में पिरोकर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। इसके साथ ही मोहिनी भटनागर, वीणा इब्राहिम सिंह, वंदना तिवारी, कवि रूपेश कुलश्रेष्ठ 'स्नेह' और प्रवेश अकेला ने हास्य एवं प्रेम रस की कविताओं से कार्यक्रम में उत्साह भर दिया।

पर्यावरण प्रेमी चंद्रशेखर शर्मा ने कविताओं के माध्यम से प्रकृति संरक्षण का आह्वान किया। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष अमित लवानिया ने बताया कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में प्रेम, सौहार्द और अपनी संस्कृति को जीवित रखना है। डॉ. सत्येंद्र यादव की अध्यक्षता और संजय कुमार के सफल संचालन में आयोजित इस समारोह में प्रमेंद्र कुमार, डॉ. मनोज शर्मा, रामेंद्र पचौरी, यतीश लवानिया, रितु उपाध्याय, डॉ. अनिल उपाध्याय, एड. अनिल शुक्ला सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे।

इंडस वैली कॉलोनी में राम दरबार और शिव परिवार की हुई प्राण-प्रतिष्ठा
आगरा: ताजनगरी के बोदला-बिचपुरी रोड स्थित 'इंडस वैली' कॉलोनी में चैत्र नवरात्रि के तीसरे पावन दिन पर श्रद्धा और उल्लास के साथ माँ चंद्रघंटा की आराधना के साथ कॉलोनी परिसर के भव्य नवनिर्मित मंदिर में प्रभु श्री राम दरबार और शिव परिवार की मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा विधि-विधान से संपन्न हुई।

​मुख्य अतिथि विधायक विजय शिवहरे और विजय सिंह कर्दम ने मूर्तियों की प्रतिष्ठा की। डायरेक्टर विजय सिंह कर्दम ने बताया कि मंदिर का निर्माण वास्तु शास्त्र के अनुसार किया गया है, ताकि निवासियों को सुरक्षा और हरियाली के साथ आध्यात्मिक उन्नति भी मिले।

​ इस अवसर पर महिलाओं ने मंगल गीत गाए और विशाल भंडारे के माध्यम से जरूरतमंदों को भोजन वितरित किया गया। उत्सव के दौरान कॉलोनी में 'प्रॉपर्टी कैंप' भी लगाया गया, जहाँ कॉलोनी की आधुनिक सुविधाओं की जानकारी दी गई। इस शुभ घड़ी में प्लॉट या मकान की बुकिंग पर ग्राहकों को विशेष छूट और उपहार दिए जा रहे हैं। कार्यक्रम में कौशल किशोर सिंघल, ब्रज किशोर खंडेलवाल, रामजी लाल, प्रकाश चंद, हाकिम सिंह, जे  पी सिंह, वीरेंद्र कर्दम सहित तमाम गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

नव संवत्सर की पूर्व संध्या पर राष्ट्र सेविका समिति का आनंद मेला आयोजित
आगरा। नव संवत्सर की पूर्व संध्या, 18 मार्च को राष्ट्र सेविका समिति द्वारा भव्य आनंद मेले का आयोजन किया गया। यह आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संघ की यात्रा को समर्पित रहा, वहीं समिति के 90 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष प्रदर्शनी भी लगाई गई।

मेले में संघ एवं समिति के कार्यों को दर्शाती आकर्षक प्रदर्शनी और विभिन्न मॉडल प्रस्तुत किए गए, जिससे आमजन को संगठन की विचारधारा को समझने का अवसर मिला।

वैचारिक मंच की अध्यक्षता शहर की महापौर हेमलता दिवाकर ने की। उन्होंने कहा कि यह मेला संस्कृति और संस्कारों के संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। मुख्य वक्ता हरियाणा प्रांत की प्रांत कार्यवाहिका डॉ. अंजलि जैन ने कहा कि राष्ट्र सेविका समिति संघ का वैचारिक परिवार है, जिसका उद्देश्य “परम वैभवशाली भारत” का निर्माण है।

कार्यक्रम में समाजसेवी दीपा गोस्वामी, एसएन मेडिकल कॉलेज की डॉ. प्रीति भारद्वाज एवं शारदा यूनिवर्सिटी की कुलपति डॉ. जयंती रंजन ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

मेले में लोगों ने विभिन्न व्यंजनों, झूलों और खरीदारी का आनंद लिया। साथ ही सेल्फी प्वाइंट भी आकर्षण का केंद्र रहे। प्रदर्शनी का उद्घाटन डॉ. सुरभि गुप्ता ने किया, जिनके साथ डॉ. निधि शर्मा भी उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर राष्ट्र सेविका समिति की सभी पदाधिकारी एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अतिथियों का सम्मान श्री रामलला के विग्रह भेंट कर किया गया।

निजी स्कूल और प्राइवेट किताबों के गठजोड़ ,प्रशासनिक आदेश के बाद भी बिक्री जारी, मजिस्ट्रियल जांच की मांग
आगरा। निजी विद्यालयों की मनमानी और महंगी किताबों की अनिवार्यता के खिलाफ प्रोग्रेसिव एसोसिएशन ऑफ पेरेंट्स अवेयरनेस (पापा संस्था) ने संजय प्लेस स्थित माहेश्वरी बुक डिपो पर जोरदार प्रदर्शन किया। संस्था ने आरोप लगाया कि स्कूल निजी प्रकाशकों के साथ मिलकर महंगी पुस्तकों को अनिवार्य कर अभिभावकों का आर्थिक शोषण कर रहे हैं।

संस्था के राष्ट्रीय संयोजक दीपक सिंह सरीन ने बताया कि सेंट पैट्रिक जूनियर कॉलेज, वजीरपुरा द्वारा शासनादेशों के विपरीत निजी प्रकाशकों की पुस्तक सूची जारी कर अभिभावकों को एक तय दुकान से खरीद के लिए बाध्य किया जा रहा है। इस वर्ष प्री-प्राइमरी से कक्षा 10 तक सभी पुस्तकों में बदलाव कर अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाला गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्कूल के आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप में स्टाफ द्वारा पुस्तक विक्रेता का प्रचार किया गया और स्कूल परिसर से ही यूनिफॉर्म खरीदने के लिए निर्धारित समय के साथ 3400 रुपये लाने का संदेश प्रसारित किया गया। सूचना पर मौके पर पहुंचे पूर्व डीआईओएस डॉ. मानवेंद्र शर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी महेश पटेल और गोपाल कृष्ण पटेल ने निजी पुस्तकों की बिक्री तत्काल रोकने के निर्देश दिए। हालांकि अधिकारियों के जाते ही दोबारा बिक्री शुरू कर दी गई, जिसे संस्था ने प्रशासनिक आदेशों की खुली अवहेलना बताया।

संस्था पदाधिकारी राघवेंद्र उपाध्याय ने कहा कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत पढ़ने वाले गरीब बच्चों के लिए इतनी महंगी किताबें खरीदना संभव नहीं है। यदि शिक्षा को व्यापार बनाया गया तो समान अवसर का सिद्धांत खत्म हो जाएगा। अभिभावक अंकुर गौतम ने कहा कि निर्धारित दुकानों से खरीद का दबाव अनुचित व्यापारिक व्यवहार है और इससे शिक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता प्रभावित होती है। पापा संस्था ने मामले की शिकायत जिलाधिकारी, संयुक्त शिक्षा निदेशक, बेसिक शिक्षा अधिकारी और महानिदेशक स्कूल शिक्षा से की है। संस्था ने पूरे प्रकरण की मजिस्ट्रियल जांच, दोषी विद्यालयों पर सख्त कार्रवाई और निजी पुस्तक बिक्री के इस तंत्र पर रोक लगाने की मांग की है।

कन्या पूजन के साथ बेटियों को मिली साइकिल, शिक्षा की राह हुई आसान
आगरा। भारत विकास परिषद् नवज्योति शाखा की ओर से सरस्वती वंदन एवं कन्या पूजन कार्यक्रम के अंतर्गत साईकिल सेवा अभियान के तहत बल्केश्वर स्थित गणेश राम नागर सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की छात्राओं को नि:शुल्क साइकिल वितरित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष राकेश गर्ग, विशिष्ट अतिथि नूपुर गुप्ता, संस्थापक सतीश गोयल (गुड्डन भाई), संजीव अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, गौरव बंसल और संरक्षक अजय शिवहरे ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

शाखा अध्यक्ष सीए दीपिका मित्तल ने बताया कि विद्यालय में अध्ययनरत आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की कक्षा 9वीं से 12वीं तक की छात्राओं को सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से साइकिल भेंट की गई। चैत्र माह के पावन अवसर पर 51 कन्याओं का विधिवत पूजन कर उन्हें साइकिल प्रदान की गई।

सचिव अनिल अग्रवाल और कोषाध्यक्ष अंकुर अग्रवाल ने बताया कि कई छात्राएं दूर-दराज से पैदल विद्यालय और ट्यूशन के लिए आती-जाती हैं, जिससे उनका काफी समय नष्ट होता है और कई बार रास्ते में असामाजिक तत्वों से भी परेशान होना पड़ता है। ऐसी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए छात्राओं की पढ़ाई और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए संस्था ने साइकिल उपलब्ध कराई।

साइकिल पाकर खिल उठे बालिकाओं के चेहरे

विद्यालय परिसर में जब छात्राओं के नाम साइकिल वितरण के लिए पुकारे गए तो उनकी खुशी देखते ही बन रही थी। “हर बेटी पढ़े और सुरक्षित बढ़े” के संकल्प के साथ इस पुनीत कार्य में सतीश सीमा गोयल, संजय लक्ष्मी गोयल, स्पर्श निकिता जैन, संदीप अंजू मित्तल, पंकज वृंदा खंडेलवाल, सुरेश नीलम अग्रवाल, आनंद रचना मंगल, अंकुश शिल्पी मित्तल, अनुराग सोनल भटनागर, नितिन प्रीति अग्रवाल, संजीव राशि अग्रवाल और अमित दीपिका अग्रवाल ने दानदाताओं के रूप में आर्थिक सहयोग प्रदान किया। प्रधानाचार्य चारु पटेल ने इस सराहनीय पहल के लिए परिषद के पदाधिकारियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल, रजनीश गुप्ता, सीमा गोयल, शशि अग्रवाल, डॉ. कल्पना अग्रवाल, मनोज मंगल, अमित गर्ग, संदीप मित्तल, संजय वर्मा, नरेंद्र गर्ग, सुभाष अग्रवाल, मोहित अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

दिल्ली समेत 17 राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
भारत मौसम विभाग (IMD) ने रविवार को बताया कि दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान समेत लगभग 17 राज्यों में अगले 24 घंटों के दौरान तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार कई इलाकों में हवा की गति 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम अचानक बदल सकता है। इस दौरान बिजली गिरने और आंधी आने की भी संभावना जताई गई है। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने और अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की सलाह दी है।

भारत AI क्रांति का नेतृत्व कर रहा है: वैश्विक AI समिट में बोले Narendra Modi
नई दिल्ली: भारत में आयोजित AI Impact Summit में प्रधानमंत्री Narendra Modi ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) दुनिया को बदलने वाली तकनीक है और भारत इस क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने जा रहा है। उन्होंने कहा कि AI केवल तकनीकी प्रगति का साधन नहीं है बल्कि यह स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि और उद्योग जैसे कई क्षेत्रों में करोड़ों लोगों के जीवन को बेहतर बना सकता है।

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में “MANAV” विज़न का जिक्र किया, जिसका उद्देश्य AI को मानव-केंद्रित बनाना है। इस विज़न के तहत AI को नैतिक, जवाबदेह, समावेशी और पारदर्शी बनाने पर जोर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में AI नई नौकरियों और नवाचार के अवसर पैदा करेगा। इसके लिए युवाओं को स्किलिंग और री-स्किलिंग पर ध्यान देना होगा ताकि भारत वैश्विक टेक्नोलॉजी हब बन सके।

सरकार का मानना है कि भारत की डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर, बड़ी आबादी और स्टार्टअप इकोसिस्टम AI विकास के लिए मजबूत आधार प्रदान करते हैं। प्रधानमंत्री ने वैश्विक कंपनियों को भारत में तकनीक विकसित करने और दुनिया तक पहुंचाने का भी आमंत्रण दिया।

विशेषज्ञों का मानना है कि AI Impact Summit भारत को AI क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व की दिशा में आगे बढ़ाने वाला महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है।

भारत में गर्मी का असर बढ़ा, कई राज्यों में तापमान 40 डिग्री के पार
देश के कई राज्यों में गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत, मध्य भारत और पश्चिमी राज्यों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। कई शहरों में दिन के समय तेज धूप और गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर रही हैं।

मौसम विभाग ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है। खासकर दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया है।

डॉक्टरों ने लोगों को सलाह दी है कि तेज धूप में बाहर निकलने से बचें और ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं। बुजुर्गों और बच्चों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

गर्मी के कारण बिजली की मांग भी बढ़ गई है, जिससे कई जगहों पर बिजली कटौती की समस्या भी देखने को मिल रही है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे पानी और बिजली का उपयोग सोच-समझकर करें।

मौसम विभाग का कहना है कि अप्रैल के शुरुआती हफ्तों तक तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है।

महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में भव्य शिवरात्रि रैली निकाली गई
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आज ब्रह्माकुमारीज कमला नगर सेवा केंद्र, आगरा द्वारा भव्य शिवरात्रि शोभायात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर में विधिवत भोग अर्पण के साथ हुई, तत्पश्चात रैली निकाली गई।

शोभायात्रा कमला नगर सेवा केंद्र से प्रारंभ होकर मुगल रोड होते हुए महाराजा अग्रवाल सेवा सदन पहुँची तथा वहां से वसंत विहार, इंद्रपुरी और न्यू आगरा कॉलोनी के विभिन्न मुख्य मार्गों से गुजरते हुए न्यू आगरा में सम्पन्न हुई। रैली में झंडे, बैनर, स्लोगन, पटके, कलश, पर्चे, ओम शांति मीडिया सामग्री, शिव आमंत्रण पत्र, ज्ञानामृत वितरण, आकर्षक झांकियां एवं बैंड-बाजे के साथ श्रद्धा एवं उत्साहपूर्ण वातावरण बना रहा। शिव संदेश से ओतप्रोत इस शोभायात्रा ने नगरवासियों का विशेष ध्यान आकर्षित किया।

कार्यक्रम में थाना अध्यक्ष श्री राजीव चौधरी एवं पार्षद पंकज अग्रवाल (कमला नगर) विशेष रूप से उपस्थित रहे।अतिथियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में ब्रह्माकुमारी भाई-बहनों एवं नगर के गणमान्य नागरिकों ने भाग लेकर शिव जयंती का संदेश जन-जन तक पहुँचाया। कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वय बी.के. शीला बहन (सेवा निमित्त, आगरा सब-ज़ोन) बीके सीमा बहन, बीके सपना बहन, बीके  कल्पना  बहन, सूरत भाई, विभोर भाई आदि का योग रहा।

किडनी कैंसर से डरने की नहीं समय पर पहचान की जरूरत
आगरा: किडनी कैंसर, जिसे मेडिकल भाषा में रीनल सेल कार्सिनोमा (RCC) कहा जाता है, आज दुनिया भर में एक तेजी से उभरती स्वास्थ्य समस्या बनता जा रहा है। यह कैंसर किडनी के फंक्शनल टिश्यू में विकसित होता है और समय पर इलाज न होने पर आसपास के अंगों तक फैल सकता है। अच्छी बात यह है कि जागरूकता बढ़ने और अल्ट्रासाउंड, CT स्कैन व MRI जैसी एडवांस्ड इमेजिंग तकनीकों के कारण अब किडनी कैंसर के कई मामले शुरुआती स्टेज में ही पकड़ में आ रहे हैं, जिससे इलाज के बेहतर विकल्प और सर्वाइवल रेट में सुधार संभव हो पाया है। इसके लक्षणों, रिस्क फैक्टर्स और आधुनिक इलाज को समझना समय पर हस्तक्षेप के लिए बेहद जरूरी है।

मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, नोएडा के यूरो-ऑन्कोलॉजी, रोबोटिक सर्जरी एवं एंडोयूरोलॉजी विभाग के सीनियर डायरेक्टर डॉ. पंकज वाधवा ने बताया “शुरुआती स्टेज में किडनी कैंसर के लक्षण कई बार स्पष्ट नहीं होते, लेकिन कुछ संकेत ऐसे हैं जिन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। पेशाब में खून आना, कमर या पेट के एक तरफ लगातार दर्द, बिना कारण वजन कम होना, लंबे समय तक थकान रहना या पेट के हिस्से में गांठ महसूस होना ऐसे लक्षण हैं जिन पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है। किडनी ट्यूमर के कई मामले संयोगवश तब पता चलते हैं, जब किसी अन्य समस्या के लिए जांच कराई जाती है। अल्ट्रासाउंड, CT स्कैन और MRI से ट्यूमर के आकार और फैलाव का आकलन किया जाता है। कुछ स्थितियों में बायोप्सी की जरूरत पड़ सकती है, जबकि चेस्ट और हड्डियों की इमेजिंग से यह देखा जाता है कि कैंसर कहीं और तो नहीं फैला है।“

डॉ. पंकज ने आगे बताया “एडवांस्ड स्टेज के मामलों में टार्गेटेड थैरेपी और इम्यूनोथैरेपी से अच्छे नतीजे मिल रहे हैं। टार्गेटेड थैरेपी कैंसर सेल्स की ग्रोथ को रोकती है, जबकि इम्यूनोथैरेपी शरीर की इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाकर कैंसर से लड़ने में मदद करती है। इन आधुनिक उपचारों से न केवल सर्वाइवल बढ़ी है, बल्कि मरीजों की क्वालिटी ऑफ लाइफ में भी सुधार हुआ है। इलाज के बाद नियमित फॉलो-अप बेहद जरूरी होता है। तय अंतराल पर इमेजिंग टेस्ट, ब्लड टेस्ट के जरिए किडनी फंक्शन की जांच और कैंसर की वापसी या फैलाव पर नजर रखी जाती है। साथ ही, लंबे समय तक किडनी को स्वस्थ रखने के लिए ब्लड प्रेशर कंट्रोल करना, धूम्रपान से दूरी और किडनी-फ्रेंडली डाइट अपनाने की सलाह दी जाती है।“

हालांकि सभी किडनी कैंसर को रोका नहीं जा सकता, लेकिन कुछ आसान कदम रिस्क को काफी हद तक कम कर सकते हैं। स्मोकिंग छोड़ना, वजन और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखना, पर्याप्त पानी पीना और फल-सब्जियों से भरपूर संतुलित आहार लेना इसमें अहम भूमिका निभाता है। जिन लोगों के परिवार में किडनी कैंसर का इतिहास या जेनेटिक रिस्क हो, उन्हें खासतौर पर 40 साल की उम्र के बाद नियमित स्क्रीनिंग करानी चाहिए।

संत रविदास जन्मोत्सव पर डॉ. बी.आर. अम्बेडकर चैरिटेबल ट्रस्ट लगाएगा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर
आगरा। सिकंदरा क्षेत्र के निवासियों के लिए एक राहत भरी खबर है। संत शिरोमणि रविदास जी के 649वें जन्मोत्सव के पावन अवसर पर डॉ. बी.आर. अम्बेडकर चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा एक विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन दिनांक-15 फरवरी (रविवार) को सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक अम्बेडकर भवन, 160/6बी आवास विकास कॉलोनी, सिकंदरा, आगरा (सेंट्रल पार्क के पास) पर लगाया जा रहा है।

​ट्रस्ट के अध्यक्ष विजय सिंह कर्दम  ने बताया कि इस शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ अपनी सेवाएँ देंगे। शिविर में प्रमुख रूप से: ​फिजिशियन डॉ. रामेश्वर दयाल, ​सर्जन डॉ. दिलीप कुमार, ​हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपक गोयल,​चेस्ट फिजिशियन प्रो. डॉ. सन्तोष कुमार, ​नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. ईशान यादव, ​त्वचा रोग विशेषज्ञ:डॉ. रमेश बाबू देशमुख, ​दंत चिकित्सक डॉ. सतेन्द्र कुमार ​इसके अलावा शिविर में स्त्री रोग, आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक चिकित्सक भी उपलब्ध रहेंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी आगरा एवं जिला आयुष अधिकारी की टीम भी पैरामेडिकल स्टाफ और दवाओं के साथ मौजूद रहेगी, जो टीकाकरण का कार्य भी करेगी।

​शिविर में आने वाले मरीजों के लिए  अत्यंत रियायती दरों पैथोलॉजी जांच नि:शुल्क की जाएगी। ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष अजेंद्र सिंह सूर्या और सचिव डॉ. रामजीलाल ने क्षेत्रीय जनता से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस नि:शुल्क स्वास्थ्य लाभ का फायदा उठाएं।

पुस्तिका ‘एक सफर तिरस्कार से सत्कार तक भाग-2’ का विमोचन
आगरा - कुष्ठ सेवा सदन, पूर्वीगेट, ताजमहल, आगरा में ‘लैप्रोसी पेशेन्ट्स वेलफेयर सोसाइटी’ के तत्वावधान में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को ‘कुष्ठ निवारण दिवस’ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अशोक चौबे थे एवं अध्यक्षता पूरन डावर, चेयरमैन, फुटवियर एवं चमड़ा उद्योग विकास परिषद ने की।

कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथियों एवं अध्यक्ष द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के चित्र पर माल्यार्पण एवं उनके समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात दो मिनट का मौन रखकर गांधी जी को श्रद्धांजलि दी गई एवं प्रतिभा तलेगांवकर एवं शुभ्रा तलेगांवकर द्वारा श्रीराम धुन एवं वैष्णव भजन का गायन किया गया।

इस अवसर पर पुस्तिका ‘एक सफर तिरस्कार से सत्कार तक भाग-2’ का विमोचन किया गया। सचिव डॉ0 मधु भारद्वाज ने बताया कि पुस्तिका में कुष्ठ रोग के साथ-साथ अन्य रोगों से सम्बन्धित वरिष्ठ चिकित्सकों के लेखों का समावेश है, जो कि पाठकों के लिए लाभप्रद सिद्ध होंगे।

डॉ0 मधु भारद्वाज ने कहा कि यह बिल्डिंग 1861 की बनी हुई है, जिसमें कुष्ठ रोगियों को निःशुल्क रहने, खाने-पीने एवं दैनिक आवश्यक सामान की व्यवस्था शहर के दानदाताओं द्वारा की जाती है। यह बिल्डिंग 165 वर्ष पुरानी है, जिसमें यह सोसाइटी पिछले 49 वर्षों से कुष्ठ रोगियों के लिए सेवा कार्य कर रही है। कुष्ठ सेवा सदन कुष्ठ रोगियों के लिए घर जैसा है। साथ ही उन्होंने भविष्य में होने वाले कार्यक्रमों की योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

सोसाइटी के उपाध्यक्ष डॉ0 ए0एस0 सचान ने अतिथियों का स्वागत एवं परिचय दिया। साथ ही सोसाइटी के अतीत की भी जानकारी दी और भविष्य में इसी प्रकार कुष्ठ रोगियों की सेवा करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सामाजिक कार्य हम सबके सहयोग से ही संभव हो पाते हैं।

इस अवसर पर छायाचित्र पत्रकार श्री असलम सलीमी को छायाचित्र पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान एवं सेवाभाव के लिए सम्मानित किया गया।  असलम सलीमी ने कहा, लैप्रोसी पेशेन्ट्स वेलफेयर सोसाइटी द्वारा सम्मान पाकर मैं गौरवान्वित हूँ एवं सोसाइटी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ।

इस अवसर पर लोपामुद्रा विद्या मन्दिर, जालमा परिसर, ताजगंज, आगरा के विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए।  मुख्य अतिथि अशोक चौबे ने कहा कि गाँधी जी ने हमें दीन-दुखियों की सेवा करना सिखाया। दीन-दुखियों की सेवा ही गाँधी जी को सच्ची श्रद्धांजलि है। हमें माता-पिता की सेवा करनी चाहिए।

सह-अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ0 डी0वी0 शर्मा, वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञ ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के आदर्शों पर चलकर पूर्व सचिव डॉ0 वेद भारद्वाज द्वारा कुष्ठ रोगियों की जो सेवा की गई, वह अतुलनीय है। कुष्ठ रोगियों की सेवा करने की प्रेरणा मुझे उनसे ही मिली।

कार्यक्रम के अध्यक्ष पूरन डावर, चेयरमैन, फुटवियर एवं चमड़ा उद्योग विकास परिषद ने कहा कि गाँधी जी के चरणों में श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ एवं आगरावासियों से अपील करता हूँ कि कुष्ठ रोगियों की तन-मन-धन से सेवा करें।

इस अवसर पर आयोजित विचार-गोष्ठी में डॉ0 राजकमल, डॉ0 डी0वी0 शर्मा, सुनयन शर्मा, महेश धाकड़, श्रीकृष्ण, डा0 उमापति दीक्षित आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।

काव्य-गोष्ठी में डॉ0 राजेन्द्र मिलन, डॉ0 सुषमा सिंह, प्रभुदत्त उपाध्याय, डॉ0 यशोयश, विजया तिवारी, उमाशंकर आचार्य आदि ने काव्य-पाठ किया।

कार्यक्रम आयोजित कराने में कु0 गरिमा भारद्वाज, शिवशंकर बघेल, रामभरोसी एवं गुल मोहम्मद का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर वी0के0 गुप्ता, राजीव सक्सेना, भानुप्रताप सिंह, जी0एस0 मनराल, रमन देव, डॉ0 ममता अरोड़ा, डॉ0 नेहा मिश्रा, इन्दिरा, भावना उपाध्याय, शशिरंजन, हर्ष आर्या, विक्रम गुप्ता, आभा चतुर्वेदी, आदि उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन डॉ0 आर0सी0 अग्रवाल द्वारा किया किया। कार्यक्रम का संचालन सचिव डॉ0 मधु भारद्वाज ने किया।

चंद्रशेखर आजाद रैली में भीड़ देखकर हुए गदगद , किये बड़े सियासी ऐलान
आगरा। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद चंद्रशेखर आजाद ने रविवार को आगरा में  विधानसभा चुनाव से पहले जीआईसी मैदान में जोरदार रैली कर शक्ति प्रदर्शन किया। रैली में आगरा और सहित आसपास के जिलों से हजारों कार्यकर्ता और समर्थक पहुंचे। भीड़ को देखकर प्रशासन की तैयारियां चरमराती नजर आईं, वहीं कार्यक्रम स्थल पर अव्यवस्था की स्थिति भी बन गई। रैली को संबोधित करते हुए चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि आज की भीड़ देखकर प्रशासन की नींद उड़ गई होगी, तभी रामलीला मैदान में रैली नहीं होने दी गई। उन्होंने समर्थकों से संयम बरतने की अपील करते हुए कहा कि  “ये भीड़ नहीं, मेरा परिवार" है। थोड़ी व्यवस्था संभाल लो। आज थोड़ा कष्ट सह लोगे तो आने वाले सैकड़ों साल यह पीड़ा आपके आसपास नहीं आएगी।

यूजीएस  संशोधन वापस हुआ तो दलित समाज सड़कों पर उतरेगा

उन्होंने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनकी सरकार में बच्चियों की ओर आंख उठाने वालों के खिलाफ पुलिस को पूरी छूट होगी। महंगाई पर तंज कसते हुए बोले “15 लाख खाते में नहीं आए, लेकिन सोना 15 लाख तक जरूर पहुंच जाएगा।” यूजीएस (संशोधन) के विरोध पर उन्होंने कहा कि शोषित-वंचितों का हक मारने वाले ही इसका विरोध कर रहे हैं, संशोधन वापस हुआ तो दलित समाज सड़कों पर उतरेगा।

चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि आजाद समाज पार्टी की सरकार बनने पर अपने लोगों पर दर्ज झूठे मुकदमे वापस लिए जाएंगे। गरीबों को मुफ्त शिक्षा और मुफ्त इलाज मिलेगा। आउटसोर्सिंग व्यवस्था खत्म की जाएगी। संविदा कर्मियों को नियमित नौकरी या 50 हजार वेतन वाली पक्की नौकरी दी जाएगी। पिछड़ों और अति पिछड़ों को प्रमोशन में आरक्षण तथा पिछड़ा वर्ग के लिए 15% अलग आरक्षण लागू होगा।

ईसाई समाज पर हो रहे कथित हमलों का जिक्र करते हुए उन्होंने भरोसा दिलाया कि आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़ी रहेगी। संभल में जज के ट्रांसफर के मुद्दे पर उन्होंने न्यायपालिका को आश्वस्त किया कि पार्टी उनकी सुरक्षा के लिए खड़ी है। दलित समाज पर अत्याचार के मामलों (मेरठ, कानपुर, हाथरस) का हवाला देते हुए एकजुटता का आह्वान किया।

रैली में अव्यवस्था, कार्यकर्ता आपस में भिड़े

भीड़ के दबाव से रेलिंग टेढ़ी हो गईं। मंच पर चढ़ने और नेता की झलक पाने को लेकर कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए, लात-घूंसे चले और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। पुलिस को हालात संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। समर्थकों को लड़ता देख चंद्रशेखर आजाद ने माइक संभालकर शांति की अपील की।

वरुण गांधी को कांग्रेस में शामिल करने के लिए राहुल गांधी को भेजा पत्र
आगरा - राजीव गांधी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमाशंकर शर्मा एडवोकेट ने कांग्रेस के नेता विपक्षी दल एवं सांसद राहुल गांधी को एक पत्र भेज कर मांग की है कि वरुण गांधी को कांग्रेस में शामिल कर लिया जाए तो पार्टी के हित में होगा।

कांग्रेस नेता ने राहुल गांधी को भेजे पत्र में कहा है कि वह सन 1975 से कांग्रेस के समर्पित निष्ठाबान कार्यकर्ता हैं। इसलिए पार्टी  हित में सोचना भी वह अपनी जिम्मेदारी भी समझते है। पत्र में लिखा है कि राहुल गांधी आप और प्रियंका गांधी भाजपा पार्टी के विरुद्ध अकेले ही अथक संघर्ष कर रहे हैं। लेकिन समय व परिस्थित को देखते हुए आपसे विनम्र निवेदन करना के साथ कहना चाहता हूं कि अगर वरुण गांधी को कांग्रेस में शामिल कर लिया जाता है और उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जाती है तो कांग्रेस को भारी ताकत मिलेगी।

वरुण गांधी भाजपा द्वारा भारी रूप से उपेक्षित है। वे एक लंबे समय से भाजपा की जन विरोधी नीतियों एवं झूठे दुष्प्रचार के विरुद्ध खुलकर अपनी आवाज उठाते रहे हैं। वे एक बहुत ही प्रखर वक्ता संघर्ष और प्रभावशाली व्यक्तित्व वाले नेता हैं ।अगर आप राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी तथा वरुण गांधी तीनों ही मिलकर संघर्ष करते हैं तो भाजपा एवं उसके  दुष्चक्र का दमन कर कांग्रेस को देश की सत्ता दिलाकर संप्रदायकता के जहर से देश को बचाकर सभी धर्म एवं जातियों को उनका अधिकार दिलाने में कामयाब हो सकते हैं।  उन्होंने यह भी कहा कि यह मेरी अपनी निजी राय है जो सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस के हित को देखते हुए मैं दे रहा हूं। उम्मीद  है कि  मेरी राय से कांग्रेस पार्टी को और अधिक मजबूत करेंगे

मौसम का मनोदशा पर प्रभाव: एक मनोवैज्ञानिक दृष्टिकोण
मौसम हमारे मन, भावनाओं और मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव डालता है। ऋतु परिवर्तन, विशेष रूप से सर्दियों का मौसम, कई लोगों की मनोदशा और ऊर्जा स्तर को प्रभावित करता है। इस स्थिति को सामान्य रूप से विंटर ब्लूज़ कहा जाता है और गंभीर मामलों में यह सीज़नल अफेक्टिव डिसऑर्डर (Seasonal Affective Disorder – SAD) का रूप ले सकती है।

सर्दियों में धूप की कमी और उदास मौसम के कारण व्यक्ति उदासी, थकान, तनाव और ऊर्जा की कमी महसूस कर सकता है। इसका मुख्य कारण सूर्य के प्रकाश की कमी है, जिससे शरीर में सेरोटोनिन हार्मोन का स्तर प्रभावित होता है। सेरोटोनिन मूड को नियंत्रित करता है और इसके असंतुलन से अवसाद जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। साथ ही, मेलाटोनिन हार्मोन में बदलाव नींद के पैटर्न को बिगाड़ सकता है, जिससे व्यक्ति सुस्त और कम सक्रिय महसूस करता है।

ठंड  के मौसम में सामाजिक संपर्क भी कम हो जाता है। लोग अधिकतर घर के अंदर रहना पसंद करते हैं, जिससे बातचीत और मेल-जोल घटता है। इसका परिणाम सामाजिक दूरी, अकेलापन और भावनात्मक अलगाव के रूप में देखने को मिलता है, जो मानसिक स्वास्थ्य को और प्रभावित करता है।

सर्दियों में जीवनशैली में आने वाले बदलाव भी मानसिक स्वास्थ्य पर असर डालते हैं। बाहर की गतिविधियों में कमी, शारीरिक व्यायाम का अभाव और खानपान की आदतों में परिवर्तन मनोदशा को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकते हैं। लंबे समय तक घर में रहना और कम सक्रिय रहना व्यक्ति को मानसिक रूप से थका हुआ और उदास बना सकता है।

परंतु विंटर ब्लूज़ और SAD से कुछ उपाय को अपनाकर इस के प्रभाव को कम किया जा सकता हैं जैसे—लाइट थैरेपी SAD का एक कारगर तरीका है। इसमें SAD लैम्प या तेज रोशनी का उपयोग किया जाता है, जो धूप की कमी की भरपाई करता है और मूड को बेहतर बनाता है।

शारीरिक रूप से सक्रिय रहना भी बहुत आवश्यक है। योग, स्ट्रेचिंग, नृत्य या अन्य हल्के इनडोर व्यायाम ऊर्जा बनाए रखने और मानसिक संतुलन में मदद करते हैं ।सामाजिक संपर्क बनाए रखना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। दोस्तों और परिवार के साथ बातचीत, मुलाकात, फोन कॉल या ऑनलाइन खेल जैसी गतिविधियाँ अकेलेपन को कम करती हैं।

माइंड फुलनेस और सेल्फ-केयर पर ध्यान देना भी लाभकारी होता है। जैसे ध्यान (मेडिटेशन), रिलैक्सेशन तकनीकें, गरम पानी से स्नान, और पसंदीदा शौक जैसे पेंटिंग, कुकिंग, बुनाई आदि मानसिक सुकून प्रदान करते हैं और तनाव को कम करते हैं।

यही नहीं यह मौसम सामान्य बच्चों, विशेष आवश्यकता वाले बच्चों और बुज़ुर्गों के लिए अधिक चुनौतीपूर्ण हो सकता है। ऐसे समय में उन्हें अधिक धैर्य, समझ और भावनात्मक सहयोग की आवश्यकता होती है। इसलिए उनकी क्षमता और ज़रूरतों के अनुसार गतिविधियों और दिनचर्या में बदलाव करना चाहिए।

हल्के व्यायाम, सरल खेल और संरचित इनडोर गतिविधियाँ उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए उपयोगी होती हैं। भोजन भी मनोदशा को प्रभावित करता है—गरम और पौष्टिक आहार मूड को बेहतर बनाने में सहायक होता है, यह एक प्रमाणित तथ्य है।एक संतुलित, सौम्य और नियमित दिनचर्या उन्हें सुरक्षा और स्थिरता का अनुभव कराती है। संभव हो तो मुलाकातें, बातचीत और साथ समय बिताना सामाजिक अलगाव को कम करने में मदद करता है।इस तरह हम कह सकते हैं कि

सर्दियों का मौसम मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है, लेकिन जागरूकता और सही उपायों से इसके प्रभाव को काफी हद तक कम किया जा सकता है। पर्याप्त रोशनी, शारीरिक गतिविधि, सामाजिक जुड़ाव, आत्म-देखभाल और भावनात्मक सहयोग के माध्यम से विंटर ब्लूज़ और सीज़नल अफेक्टिव डिसऑर्डर को प्रभावी रूप से संभाला जा सकता है।