आगरा नगर निगम में ई-टेंडर में हुए घोटाले को लेकर गरमाई सियासत, बसपाइयों में उबाल कहा प्रमुख सचिव और मुख्यमंत्री से करेंगे खुलासे की मांग, लखनऊ करेंगे कूच
शनिवार को आगरा नगर निगम में बसपा पार्षद प्रतिनिधिमंडल द्वारा नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य को सौंपा गया ज्ञापन, ई टेंडर में घोटाले एसआईटी से हो होनी चाहिए जांच
आगरा नगर निगम में ई-टेंडर घोटाले पर बसपा का ज्ञापन - बोले, सिर्फ निगम निधि नहीं, एफएफसी और सीएम ग्रिड की फाइलों की भी हो एसआईटी जांच
आगरा। बहुजन समाज पार्टी शहर में इन दोनों आगरा नगर निगम में हुए लोहामंडी जोन में ई-टेंडर अनियमितताओं को लेकर काफी जोरो सोरों से प्रदर्शन कर रही है। बसपा के लोग पिछले दिनों आगरा आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी ठेकेदार और अधिकारियों की लापरवाही की शिकायत का ज्ञापन देने जा रहे थे। ई-टेंडर में हुए जबरदस्त घोटाले से सियासी हलचल भी गर्मा चुकी है। जो कि राजधानी लखनऊ तक खलबली मचाए हुए है। बसपा पार्षद दल प्रतिनिधिमंडल का कहना है कि जिन अधिकारियों पर अनियमितताओं के आरोप लगे हैं वही मामले की जांच कर रहे हैं ऐसा बिल्कुल नहीं होना चाहिए शनिवार को बसपा पार्षदों ने आगरा नगर निगम में नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य को एक बार फिर बसपा पार्षदों ने ज्ञापन देकर हुए घोटाले को खुलासे को लेकर एसआईटी से जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की मांग की है। आगरा नगर निगम में हुए ई-टेंडर घोटाले को लेकर बसपा पार्षद दल ने खुलासा मोर्चा तेज कर दिया है। पार्षदों ने मांग की है कि जांच सिर्फ नगर निगम निधि की फाइलों तक सीमित न रखी जाए, बल्कि नगर निगम निधि के साथ-साथ एफ एफ सी, अवस्थापना और सीएम ग्रिड योजना के तहत हुए सैकड़ों करोड़ के टेंडरों की भी जांच हो और दोषियों पर तत्काल एफआईआर दर्ज कर एसआईटी के द्वारा जांच कराई जाए। बसपा पार्षद दल प्रतिनिधि मंडल का कहना है कि विगत दिनों सामने आए घोटाले में अभी तक केवल नगर निगम निधि की फाइलों की जांच हो रही है, जबकि एफ एफ सी, अवस्थापना और सीएम ग्रिड के ई-टेंडर भी शक के दायरे में हैं। इनमें भी बड़े पैमाने पर धांधली की आशंका है, इसलिए एसआईटी द्वारा गहन जांच कराया जाना अति आवश्यक है। पार्षदों ने ज्ञापन में कहा है कि अब तक जांच में जो भी फर्म और कर्मचारी दोषी पाए गए हैं, उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करना न्यायोचित है। साथ ही दोषी कर्मचारियों की संपत्ति की भी जांच होनी चाहिए। नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य को ज्ञापन देने के दौरान बसपा पार्षद सुनील शर्मा, पार्षद दल के नेता चौ कप्तान सिंह चाहर, पार्षद सोहेल कुरैशी, यशपाल सिंह, रेखा भास्कर, इमराना अब्बास, पार्षद सुरेश कुशवाहा, मीना देवी, उषा देवी, चौ राधेलाल, अरविंद मथुरिया और पार्षद गंगाराम माथुर सहित कई जुझारू पार्षद मौजूद रहे।


