तुम डॉक्टर नहीं, मास्टर बनोगे-22 साल बाद सच हुई बात, यूपी में 13वीं रैंक लाकर प्रवक्ता बने नीरज शर्मा

ताजनगरी आगरा अयोध्या कुंज निवासी पंडित नरेश शर्मा ने दर्जनों व्यक्तियों की भविष्यवाणी कर उनको नौकरी पर लगाया।

सन 2014 में तत्कालीन महामहिम राज्यपाल गुजरात ओमप्रकाश कोहली से भी ज्योतिष के क्षेत्र में सम्मानित हो चुके हैं पंडित नरेश शर्मा

विज्ञापन

आगरा। ताजनगरी आगरा के अयोध्या कुंज निवासी प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. नरेश शर्मा अपनी सटीक भविष्यवाणियों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने दर्जनों युवाओं को सरकारी नौकरी का मार्ग दिखाया है और उनकी बताई बातें अक्सर सच साबित होती हैं। ज्योतिष में उनके योगदान के लिए वर्ष 2014 में गुजरात के तत्कालीन महामहिम राज्यपाल श्री ओम प्रकाश कोहली द्वारा उन्हें सम्मानित भी किया जा चुका है। गौरतलब है कि आगरा के डॉ. नीरज शर्मा की कहानी उनकी भविष्यवाणी का सबसे बड़ा प्रमाण है।

2002 में की थी भविष्यवाणी -

सन 2002 में नीरज शर्मा डॉक्टर बनने का सपना लेकर अपनी कुंडली दिखाने पं. नरेश शर्मा के पास पहुंचे थे। कुंडली देखकर पंडित जी ने कहा था - तुम कितनी भी कोशिश कर लो, डॉक्टर नहीं बन पाओगे, बल्कि मास्टर बनोगे।

नीरज शर्मा को पंडित नरेश शर्मा की बात लगी थी बुरी

उस दौरान यह बात नीरज को बहुत बुरी लगी। पंडित जी ने समझाया कि मैं तुम्हारी योग्यता पर उंगली नहीं उठा रहा, लेकिन डॉक्टर बनना तुम्हारे भाग्य में नहीं है, तुम एक अतियोग्य शिक्षक बनोगे।

आपको बता दें कि नीरज ने हार नहीं मानी। उस समय सीपीएमटी के माध्यम से एमबीबीएस में प्रवेश होता था। उन्होंने जी-तोड़ मेहनत की, लेकिन हर बार 1-2 नंबर से चयन रुक जाता था। आखिरकार किस्मत के आगे झुकना पड़ा।

बने आगरा के नामी शिक्षक और फिर पाए सरकारी नौकरी -

अनिच्छा से ही सही, नीरज शर्मा ने शिक्षण कार्य शुरू किया। आगरा की प्रतिष्ठित मेडिकल कोचिंग अग्रवाल बंधु ज्ञान केंद्र और बलूनी क्लासेज में उन्होंने वर्षों तक पढ़ाया और मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा नाम कमाया। कोरोना काल में प्राइवेट सेक्टर में आर्थिक अस्थिरता आई तो 2021 में उन्होंने पीजीटी परीक्षा का फॉर्म भरा। और जब परिणाम आया तो सब चौंक गए - पूरे उत्तर प्रदेश में 13वीं रैंक हासिल की। इस रैंक के आधार पर उन्हें आगरा के साकेत इंटर कॉलेज में जीव विज्ञान प्रवक्ता के पद पर नियुक्ति मिली। आज जब नीरज शर्मा इस सफर को याद करते हैं तो मुस्कुरा उठते हैं। 22 साल पहले पं. नरेश शर्मा ने जो कहा था, वह अक्षरशः सच हो गया। लोगों का मानना है कि पं. नरेश शर्मा सिर्फ भविष्य नहीं बताते, बल्कि ग्रह-दशा के अनुसार सही कर्म का मार्ग भी दिखाते हैं, तभी दूर-दूर से लोग उनके पास आते हैं।