• विंटेज कार पर सवार होकर निकले दादासाहब डॉ  मानिक चंद वीर 
  • प्रमुख समाजसेवी जितेश कुमार सिंह के नेतृत्व में उमड़ा जनसैलाब
    ​

आगरा: समाज को शिक्षा, एकता और एक नई पहचान दिलाने वाले महान विभूति दादासाहब डॉ. मानिकचंद जाटव वीर के 129वें जन्मोत्सव के अवसर पर एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। दादासाहब डॉ. मानिकचंद जाटव वीर जयंती शोभायात्रा समिति के तत्वावधान में आयोजित शोभायात्रा के प्रमुख समाजसेवी जितेश कुमार सिंह रहे, जिनके कुशल मार्गदर्शन में इस आयोजन ने अपार सफलता हासिल की।
शोभायात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा उपाध्यक्ष नीरज गुप्ता, विशिष्ट अतिथि दिनेश अग्रवाल और कार्यक्रम के संयोजक व प्रमुख समाजसेवी एवं भाजपा नेता क्षेत्र -90 ग्रामीण विधान सभा आगरा के संभावित प्रत्याशी जितेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से तथागत बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किए।

जितेश कुमार सिंह के प्रयासों के चलते ही शोभायात्रा शहर भर में ऐतिहासिक चर्चा का विषय बन गया। उन्होंने युवाओं से दादासाहब के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का आह्वान किया।
मुख्य अतिथि नीरज गुप्ता ने दादासाहब के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने वर्ष 1936 में 'जाटव' शब्द को मान्यता दिलाने के साथ जाटव महासभा की स्थापना की थी। वर्ष 1943 में उन्हें 'राय बहादुर' की उपाधि मिली और वर्ष 1952 के प्रथम लोकसभा चुनाव में वे सवाई माधोपुर से सांसद निर्वाचित हुए। शिक्षा के प्रसार के लिए उन्होंने 1937-38 में जाटव वीर इंस्टीट्यूशन और 1940 में खतैना में छात्रावास की स्थापना की थी।
सफेद विंटेज कार बनी मुख्य आकर्षण और 16 झांकियों ने दिया संदेश
​इस बार की शोभायात्रा का सबसे बड़ा आकर्षण सफेद रंग की विंटेज कार रही, जिस पर दादासाहब डॉ. मानिकचंद जाटव वीर की भव्य झांकी सजाई गई थी। शहर में पहली बार विंटेज कार पर निकली इस झांकी ने मार्ग में देखने वाले हर शख्स का मन मोह लिया।
​समिति के अध्यक्ष शांति प्रसाद सम्राट ने बताया कि शोभायात्रा में सामाजिक कुरीतियों के विरोध, सामाजिक एकता, अखंडता, शिक्षा और महिला जागरूकता का संदेश देती हुई लगभग 16 आकर्षक झांकियां शामिल की गईं। ​इस भव्य आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को दादासाहब के संघर्षमय जीवन और उनके ऐतिहासिक योगदान से रूबरू कराना है।

​28 स्थानों पर हुआ भव्य स्वागत- ​शोभायात्रा खतैना से शुरू होकर जगदीशपुरा, बोदला चौराहा, मारुति स्टेट, रामनगर की पुलिया, प्रकाश नगर, भोगीपुरा, साकेत कॉलोनी, सिरकी मंडी, लोहामंडी और नौबस्ता जैसे प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः खतैना पर आकर संपन्न हुई।
​ अतिथियों का स्वागत राजकुमार सिंह एड एवं गोपाल कौशल ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में उपाध्यक्ष शशिपाल सागर, केशव सिंह, राजकुमारी, बृजेश अम्बेश, राकेश कुमार पिप्पल, सतीश सागर, राजकुमार मौर्य, देवेंद्र सिंह, गोगा मौर्य, सतेंद्र कैम, अतुल कर्दम, रामहरी दुवेश, श्याम बाबू, किशन बिहारी, केशव प्रसाद कर्दम, गजेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं समाजबंधु उपस्थित रहे।

विज्ञापन