सैकड़ों लोगों ने बाबा साहेब को नमन कर दिया समानता, स्वतंत्रता और न्याय का संदेश
आगरा -आवास विकास डॉ. अम्बेडकर जयन्ती समारोह समिति, सिकन्दरा के तत्वावधान में संविधान दिवस बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम का सेक्टर-5 स्थित सेन्ट्रल पार्क में हुआ, जहाँ क्षेत्रीय निवासियों ने एकत्रित होकर संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर और तथागत बुद्ध के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
इसके पश्चात एक विशाल जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में शामिल सैकड़ों लोग दोपहिया व चारपहिया वाहनों पर पंचशील का ध्वज और संविधान के प्रतीकात्मक पोस्टर लगाए हुए थे। हाथों में संविधान के सम्मान से जुड़ी तख्तियाँ लिए और बाबा साहेब व संविधान के जयकारे लगाते हुए लोग पैदल मार्च भी कर रहे थे।

यह रैली सेन्ट्रल पार्क से प्रारम्भ होकर ईंट मण्डी चौराहा, बोदला चौराहा, हनुमान मंदिर शनि मंदिर, जैन मंदिर, नागाजी मेडिकल, कर कुंज चौराहा, टेक्स दीपक फुटवियर, टेम्पो स्टैण्ड , जेल रोड , सेक्टर-15, सेक्टर-16, सेक्टर-13, सिल्वर पे कैश मैरिज होम, कारगिल पेट्रोल पम्प, लक्ष्मी पैलेस और भीम नगरी चौराहा होते हुए पुनः सेन्ट्रल पार्क पर पहुँचकर सम्पन्न हुई।
रैली के माध्यम से समाज में समानता, स्वतंत्रता, बन्धुता और न्याय का संदेश दिया गया। इस अवसर पर समिति के संरक्षक एस.सी. पिप्पल, अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह, कोषाध्यक्ष अमर सिंह, सचिव बृजेश कुमार सिंह, मीडिया प्रभारी एवं पूर्व अध्यक्ष अजेन्द्र सिंह सूर्या, पूर्व सचिव कीर्तिराम, हम्मीर सिंह, जे.पी. सिंह, रामगोपाल, महेशचन्द, एस.एस. मौर्य, सज्जन सिंह, आर.एस. सिंह, डॉ. जे.पी. सिंह, श्रीमती बीना सिंह, डॉ. एस.जी. लाल, विजय सिंह कश्यप, श्रीमती साधना सागर, पिंकी सिंह, प्रमिला सूर्या, लीना सिंह, रचना सिंह, मिथिलेश राठौर, इंजी. शीतल प्रसाद और राजेन्द्र पुष्कर सहित लगभग 500 क्षेत्रीय नागरिकों ने सहभागिता की।

