किसानों की कुल 10 शिकायतें आई, सीडीओ ने अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार मंशा के अनुरूप लगाया गया विकास भवन आगरा में किसान दिवस
आगरा। गुरुवार को मुख्य विकास अधिकारी, महोदय आगरा की अध्यक्षता में विकास भवन, संजय प्लेस विकास भवन सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें आगरा के किसानों की समस्याओं का जिलास्तरीय अधिकारियों द्वारा समाधान किया गया। जिसमें सहकारिता विभाग से सम्बन्धित 01, सिंचाई विभाग से सम्बन्धित 04, विद्युत विभाग से सम्बन्धित 01, उद्यान विभाग से सम्बन्धित 01, उप कृषि निदेशक से सम्बन्धित 01, जिला खाद्य विपणन से सम्बन्धित 02, कुल 10 शिकायतें प्राप्त हुई।
उप कृषि निदेशक, आगरा ने कृषि विभाग में संचालित सभी योजनाओं जैसे - सरसों बीज मिनीकिट वितरण, गेहूँ के बीज पर 50 प्रतिशत अनुदान, कृषि यंत्रीकरण योजना के अन्तर्गत कृषि यंत्रों पर अनुदान के सम्बन्ध में किसान दिवस में उपस्थित कृषकों को अवगत कराया गया, साथ ही स्व: गणना हेतु प्रेरित किया गया। खाद्य एवं विपणन अधिकारी, आगरा ने अवगत कराया कि फार्मर रजिस्ट्री/एग्रीस्टैक पोर्टल पर पंजीकृत कराके किसान सरकारी खरीद पर बाजरा बेच सकते हैं। उद्यान विभाग के द्वारा अवगत कराया गया कि प्रदेश सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 में आलू उत्पादक किसानों के लिए शीतगृहों में भण्डारित आलू के भण्डारण शुल्क पर अनुदान दिया जायेगा। सिंचाई विभाग के अधिकारियों द्वारा नहरों की सफाई के बारे में कृषकों को अवगत कराया गया। मुख्य विकास अधिकारी, महोदय आगरा ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि समय पर तथा गुणवत्तापूर्ण शिकायतों का निस्तारण करना सुनिश्चित करें। किसान बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, महोदय, आगरा, उप कृषि निदेशक, आगरा, जिला कृषि अधिकारी, आगरा मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, आगरा, जिला उद्यान अधिकारी, आगरा, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक, आगरा (प्रतिनिधि), अधिशासी अभियन्ता ग्रामीण विद्युत, आगरा, अधिशासी अभियन्ता नलकूप खण्ड, आगरा, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई नहर, आगरा, सहायक निदेशक, मत्स्य आगरा, सहायक अभियन्ता (लघु सिंचाई) आगरा, जिला खाद्य विपणन अधिकारी, आगरा, प्रबन्धक जिला अग्रणी बैंक आगरा (प्रतिनिधि), फसल बीमा कम्पनी, आगरा, आदि जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ ही किसान श्री प्रमोद चाहर, मोहन सिंह चाहर, एवं श्याम सिंह चाहर, सोमवीर यादव, आदि लगभग 100 किसान भी सभागार में उपस्थित रहे।

