हर विधानसभा में 20-20 ई-ट्राईसाइकिल वितरित किये जाने का लक्ष्य निर्धारित
ई-ट्राईसाइकिल हेतु आवेदन पत्र ऑनलाइन करते हुए हार्ड कॉपी कार्यालय, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, विकास भवन, संजय पैलेस, आगरा, कमरा नं०-5 में करें जमा
दिव्यांगजन पेंशन के लिए ग्राम सभा प्रस्ताव की अनिवार्यता समाप्त, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया हुई सरल
आगरा.- जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी ज्ञान देवी ने अवगत कराया है कि निदेशालय, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उ०प्र०, लखनऊ द्वारा स्कूल जाने वाली दिव्यांग छात्राओं को निःशुल्क ई-ट्राईसाइकिल दिये जाने हेतु अनुदान योजनान्तर्गत चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 में प्रत्येक विधानसभा में 20-20 ई-ट्राईसाइकिल वितरित किये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उक्त योजनान्तर्गत आवेदन पत्र ऑनलाइन करने हेतु वेबसाइट https://hwd.uphq.in पर आवेदन पत्र ऑनलाइन करते हुए हार्ड कॉपी कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, विकास भवन, संजय पैलेस, आगरा, कमरा नं०-5 में जमा करना सुनिश्चित करें।
जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी ज्ञान देवी ने अवगत कराया है कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा निःशक्तजन को उनके भरण-पोषण हेतु अनुदान दिये जाने हेतु शासन द्वारा प्रख्यापित "उत्तर प्रदेश में निःशक्तजन को उनके भरण-पोषण हेतु अनुदान नियमावली, 2016 में उल्लिखित प्रावधान को एतद्द्वारा संशोधन किया गया है जिसके अनुसार ग्रामीण क्षेत्र में दिव्यांगजन पेंशन हेतु ऑनलाइन आवेदन करते समय ग्राम सभा के प्रस्ताव की आवश्यकता नहीं होगी।
स्कूल जाने वाली दिव्यांग छात्राओं को मिलेगी निःशुल्क ई-ट्राईसाइकिल
हर विधानसभा में 20-20 ई-ट्राईसाइकिल वितरित किये जाने का लक्ष्य निर्धारितई-ट्राईसाइकिल हेतु आवेदन पत्र ऑनलाइन करते हुए हार्ड कॉपी कार्यालय, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, विकास भवन, संजय पैलेस,…
संबंधित खबरें
उत्तर प्रदेश
आगरा के नए सीडीओ अमित कुमार ने संभाला कार्यभार
बोले—शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकताआगरा। जिले के नवागत मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) अमित कुमार ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने कहा कि…
उत्तर प्रदेश
बारहखंबा रोड पर धूल-गड्ढों से राहत दिलाने मैदान में उतरा आगरा नगर निगम
नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने थामी बागडोर, अधीनस्थों को दिए निर्देश समस्या से मिलेगी निजात रात में छह ट्रैक्टर और दो लोडर से हटेगी मिट्टी-सिल्ट, दिन में होगा…
उत्तर प्रदेश
मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत ट्रांस यमुना थाने की एक दिन की प्रभारी बनी जाह्नवी कुशवाह, सुनी समस्याएं
पुलिस विभाग एक दिन का थाना प्रभारी बना कर ऐसी जिम्मेदारियां देकर छात्राओं को क्षमता विकसित करने के लिए प्रेरित कर रहा है।ऐसी छात्राओं को प्रदेश की सशक्त…
उत्तर प्रदेश
त्योहारी सीजन में सफाई व्यवस्था को लेकर नगर आयुक्त सख्त, वेंडरों को दी चेतावनी
लापरवाही मिली तो अनुबंधीय कार्रवाई के साथ एफआईआर भी, आगरा को नंबर वन बनाने का लक्ष्यआगरा। त्योहारी सीजन शुरू होने के साथ शहर की स्वच्छता व्यवस्था को और…
टिप्पणियाँ (0)
सबसे पहले टिप्पणी करें।

