हाथरस रोड पर अवैध पार्किंग का बनाया अड्डा, घंटों घंटों तक लगता है जाम
अतुल कॉन्टैक्टर के नाम से आगरा नगर निगम का पार्किंग ठेका लेकिन नियमों के नाम पर दिखाई जा रहा है ठेंगा
नियमों का पालन न करने वाले ठेकेदार पर अब तक नहीं हुई कोई कार्यवाही आगरा नगर निगम ने ठेकेदार को दे दिया लूट करने का लाइसेंस
आगरा। आगरा के सबसे व्यस्त रामबाग चौराहे पर नगर निगम की पार्किंग ठेके के नाम पर अवैध वसूली का मामला एक बार फिर सामने आया है। पार्किंग ठेकेदार के कर्मचारियों पर बस चालक के साथ मारपीट और धारदार हथियारों से हमला करने का आरोप लगा है।
पीड़ित भूपेंद्र घड़ी निवासी सहजा, थाना बरहन की तहरीर पर थाना एत्माद्दौला में दो नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना गुरुवार की बताई जा रही है।

यह पहला मामला नहीं है
स्थानीय लोगों और वाहन चालकों का कहना है कि रामबाग चौराहे पर मारपीट का यह कोई पहला मामला नहीं है। हाथरस रोड पर अवैध वसूली को लेकर आए दिन ऑटो और बस चालकों से विवाद होता रहता है। कुछ महीने पहले भी ठेकेदार के कर्मचारियों और वाहन चालकों के बीच जमकर मारपीट हुई थी।
ट्रैफिक पुलिस की मौजूदगी बेअसर, जाम की मुख्य वजह
आरोप है कि आगरा नगर निगम पार्किंग का ठेका उठाने के बाद बेपरवाह हो जाता है। ठेकेदार के कर्मचारी हाथ में डंडा लेकर खुलेआम अवैध वसूली करते हैं। सुबह से लेकर रात तक ट्रैफिक पुलिस तैनात रहने के बावजूद अवैध वसूली पर लगाम नहीं लग पा रही है।
इस दौरान देखा जाता है कि रामबाग चौराहे के इर्द-गिर्द हर सड़क पर इन्हीं ठेकेदार के कर्मचारियों की अवैध वसूली और मनमानी के चलते भीषण जाम लगता है, जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

