आगरा-अपर जिलाधिकारी (नगर)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी, यमुनाधर चौहान ने सर्वसाधारण को सूचित करते हुए अवगत कराया है कि अर्हता तिथि 01-01-2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का आलेख्य प्रकाशन दिनांक 17-11-2026 को सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदान केन्द्रों, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के कार्यालय एवं जिला निर्वाचन कार्यालय में किया जाना है। मा० भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ऐसे पात्र नागरिक जो अर्हता तिथि 01-01-2027 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करेंगे अथवा कर चुके हैं, ऐसे पात्र नागरिक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में नाम सम्मिलित कराने हेतु आलेख्य प्रकाशन अवधि दिनांक 17-11-2026 से 16-12-2026 तक मतदान केन्द्रों पर नियुक्त बी०एल०ओ०/सुपरवाइजर को कार्य अवधि में निर्धारित फार्म-6, 6ए, 7 व 8 पूर्ण भरकर प्राप्त करा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि उक्त के अतिरिक्त मा० भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्देशित किया गया है कि सभी ग्राम सभाओं एवं वार्ड कमेटियों की बैठकों में तथा समस्त बी०एल०ओ० द्वारा चार विशेष अभियान की तिथियाँ यथा दिनांक 21-11-2026 (शनिवार), दिनांक 22-11-2026 (रविवार), 28-11-2026 (शनिवार), तथा 29-11-2026 (रविवार) को अपने बूथ पर उपस्थित होकर संबंधित आलेख्य निर्वाचक नामावली को पढ़कर सुनाया जायेगा।
21, 22, 28 व 29 नवंबर को बूथ पर विशेष अभियान, फार्म-6 से नया नाम जुड़वाने का मौका
आगरा-अपर जिलाधिकारी (नगर)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी, यमुनाधर चौहान ने सर्वसाधारण को सूचित करते हुए अवगत कराया है कि अर्हता तिथि 01-01-2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचक नामावलियों का…
संबंधित खबरें
अंतरराष्ट्रीय
फूलों की बारिश के बीच गूंजे बुद्ध के शांति संदेश, बुद्धा पार्क में उमड़ा जनसैलाब
बुद्धा पार्क में सामाजिक समरसता का भव्य शंखनाद, उपेंद्र सिंह समेत समाजसेवियों का चांदी का मुकुट पहनाकर अभिनंदननिर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय बुद्धा पार्क में गूंजे भगवान गौतम बुद्ध के शांति,…
अंतरराष्ट्रीय
भारत–फिलीपींस के बीच व्यापार के साथ निवेश और संयुक्त उत्पादन को बढ़ावा देने की जरूरत: पूरन चन्द डावर
मनीला में ASEAN–India Business Forum 2026 में भारतीय व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल का किया नेतृत्व2030 तक दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार दोगुना करने का रखा लक्ष्य, निवेश, तकनीकी सहयोग…
अंतरराष्ट्रीय
भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर रील बनाने वालों पर सख्ती की मांग, भारतीय जाटव समाज ने नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
नगर निगम पर लापरवाही का आरोप अधिकारियों ने सुरक्षा के नहीं किये इंतजाम भगवान बौद्ध के अनुयायियों में उबालआगरा। कालिंदी विहार स्थित निर्माणाधीन बहुप्रतीक्षित बुद्धा पार्क की सुरक्षा…
अंतरराष्ट्रीय
80वां स्वतंत्रता दिवस विशेष रिपोर्ट: 80वां स्वतंत्रता दिवस और "वंदे मातरम" के 150 गौरवशाली वर्ष
वर्ष 2026 में भारत अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, जो देश के लंबे और संघर्षपूर्ण स्वतंत्रता संग्राम की याद दिलाता है।"वंदे मातरम" का ऐतिहासिक पड़ाव: इस…
टिप्पणियाँ (0)
सबसे पहले टिप्पणी करें।

