आगरा - जैन मुनि डा.मणिभद्र ने कहा है कि मनुष्य को अपनी शक्ति का अहसास होना चाहिए, तभी वह इंसान से देवता बन सकता है, लेकिन उसकी उदासीनता ने उसे पशु समान बना रखा है।
मुनिवर के प्रवचन राजामंडी स्थित महावीर भवन, जैन स्थानक में नियमित हो रहे हैं। उसी श्रंखला में उन्होंने बुधवार को कहा कि मनुष्य का जन्म लेने के बाद भी व्यक्ति में इंसानियत नहीं है। न वह सामयिक करना चाहता है, न माला जपने के लिए उस पर समय है। वह भौतिक उन्नति तो करना चाहता है, लेकिन आत्मिक प्रगति से वह आज भी कोसों दूर है। उसे पहले अपनी दुकान, अपनी नौकरी की अधिक चिंता है।
उन्होंने कहा कि सूर्य की किरणों के उदय होने का आभास व्यक्ति को तभी होगा, जब वह अपनी आंखें खोलेगा। लेकिन नहीं, वह अपने को मनुष्य मान ही नहीं रहा है, जबकि उसमें यह शक्ति है कि उसकी आत्मा, परमात्मा बन सकती है। पर, उसमें इच्छा शक्ति का अभाव है।
ब्रह्मचर्य की चर्चा करते हुए जैन मुनि ने कहा कि ब्रह्मचर्य का पालन करने से व्यक्ति में सारी शक्तियां आ जाती है। यह भी एक साधना है, जिसका पालन सभी को करना चाहिए। ब्रह्मचर्य गृहस्थ में रह कर भी हो सकता है। ब्रह्म का अर्थ होता है आत्मा और चर्य का अर्थ रमण करना होता है। यानि आत्मा में रमण करना ही ब्रह्मचर्य होता है। दूसरों को सुख देना भी इसी श्रेणी में आता है।
इससे पूर्व जैन मुनि पुनीत ने कहा कि जिसका जीवन सरल और विनम्र होता है, उसी के मन में धर्म का प्रवाह होता है। लेकिन आज के इंसान में यह सब नहीं, वह झूठ, छल, फरेब करने में लगा हुआ है।
इस चातुर्मास पर्व में श्रुति दुग्गर की पांचवे दिन की तपस्या जारी रही।आयंबिल की तपस्या शकुंतला जैन एवम नवकार मंत्र के जाप का लाभ कमला निशा सकलेचा परिवार ने लिया।राजेश सकलेचा ने कार्यक्रम का संचालन किया इस दौरान नरेश बरार ,अमित जैन , सुरेश सोनी ,अशोक जैन गुल्लू, नीलम जैन ,सुलेखा सुरेश सुराना ,महावीर प्रसाद जैन, बालकिशन जैन सहित अनेक धर्म प्रेमी उपस्थित थे।
मनुष्य को अपनी शक्ति का अहसास नहीं :जैन मुनि मणिभद्र
आत्मा को परमात्मा बनाएं महावीर भवन में बह रही प्रवचन की धारा
संबंधित खबरें
धर्म-संस्कृति
रामकथा महोत्सव का शुभारंभ भूमि पूजन से, 15 सितंबर से आगरा में गूंजेगी मोरारी बापू की अमृतवाणी
हनुमान जी के जयकारों और वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य श्रीरामकथा का भूमि पूजन करुणानिधान परिवार के सदस्यों ने किया,केंद्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल और विधायक…
धर्म-संस्कृति
उर्स सूफी संत सय्यद मुज़फ्फर अली शाह साहब क़ादरी चिश्ती नियाज़ी सज्जादा नशीन हज़रत अजमल अली शाह साहब की सरपरस्ती मे उर्स का आयोजन
आगरा दरगाह हज़रत शैख़ सय्यद अमजद अली शाह क़ादरी र.ज़ि पंजा मदरसा शाही,बांस दरवाज़ा आगरा वआस्ताना हज़रत मैकश ख़ानक़ाह ए क़ादरिया चिश्तिया नियाज़िया आगरा से सय्यद फैज़ अली शाह…
धर्म-संस्कृति
मौला इमाम हसन के वसीले से देता है अल्लाह रब्बुल इज्जत जन्नत_ इनाम हसन
आगरा- यादें हसन कार्यक्रम के दूसरे दिन अजमेर शरीफ से लाया गया हसनी आलम एवं गरीब नवाज की चादर का जुलूस दरगाह हजरत शाह अमीर आबूल उलाह की…
धर्म-संस्कृति
दरगाह हज़रत सय्यदना ओलिया बाबा रह0 के 388 वॉ उर्स के तीन दिवसीय उर्स का समापन
तीन दिवसीय 388 वॉ उर्स के तीसरे दिन महफिल ए रंग के साथ उर्स का समापन हुआकुल के वक़्त होती है अक़्सर दुआ कुबूल_ मियां मोहम्मद हूसैन रशीदीआगरा…
टिप्पणियाँ (0)
सबसे पहले टिप्पणी करें।

