आगरा जिला पूर्ति अधिकारी आनंद कुमार ने खाद एवं रसद विभाग की महत्वपूर्ण अन्नपूर्णा योजना के बारे में अधिक पत्रकार पवन कटारा को बताया संक्षेप में
आगरा। खाद्य एवं रसद विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित अन्नपूर्णा भवन योजना से आगरा जिले में सस्ता राशन अब और अधिक सुलभ और पारदर्शी होगा। विभाग की इस महत्वाकांक्षी योजना ने राशन वितरण की तस्वीर ही बदल दी है। आगरा जिला पूर्ति अधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप जिले में अन्नपूर्णा भवनों का निर्माण युद्ध स्तर पर कराया जा रहा है, ताकि गरीब और जरूरतमंद परिवारों को सम्मान के साथ, समय पर और पूरा राशन मिल सके। यही नहीं जनपद में योजना के तहत जिले में अन्नपूर्णा भवनों का निर्माण युद्ध स्तर पर कराया जा रहा है। खाद्य एवं रसद विभाग, उत्तर प्रदेश की महत्वाकांक्षी अन्नपूर्णा भवन महत्वपूर्ण योजना से आगरा जिले में राशन वितरण व्यवस्था अब पूरी तरह बदलने जा रही है। इस योजना को लेकर आगरा जिला पूर्ति अधिकारी आनंद कुमार ने वरिष्ठ पत्रकार पवन कटारा को संक्षेप में पूरी जानकारी दी।

8,46,245 रुपये की लागत से बन रहा एक भवन
प्रत्येक अन्नपूर्णा भवन को बनाने में 8,46,245 रुपये की लागत आ रही है। जिसकी गुणवत्ता की निगरानी जिला पूर्ति कार्यालय की होती है। इन भवनों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। यहां बैठने की व्यवस्था, साफ-सुथरा परिसर, इलेक्ट्रॉनिक कांटा, स्टॉक बोर्ड और पारदर्शी व्यवस्था रहेगी, ताकि लाभार्थी को राशन लेने में कोई परेशानी न हो।
आगरा में 36 भवन बनकर तैयार, जल्द होगा लोकार्पण
आगरा जिले में अब तक 36 अन्नपूर्णा भवन पूर्ण रूप से बनकर तैयार हो चुके हैं। जल्द ही इनका लोकार्पण कर इन्हें जनता को समर्पित किया जाएगा। शेष दुकानों का निर्माण कार्य भी तेजी से चल रहा है।
लाभार्थियों को क्या मिलेगा फायदा?
- राशन लेने के लिए मिलेगा सम्मानजनक और व्यवस्थित परिसर
- घटतौली और कालाबाजारी पर लगेगा पूर्ण अंकुश
- समय पर और पूरा राशन मिलेगा
- अंत्योदय, पात्र गृहस्थी और गरीब परिवारों को होगी बड़ी राहत
- राशन कार्ड धारकों को मिलेगा सम्मानजनक और व्यवस्थित परिसर
- घटतौली और कालाबाजारी पर लगेगा पूर्ण अंकुश
- समय पर और पूरा राशन मिलेगा
- गरीब, जरूरतमंद और अंत्योदय परिवारों को होगी बड़ी राहत
विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अन्नपूर्णा भवन योजना का मुख्य उद्देश्य राशन वितरण को पारदर्शी, सुगम और भ्रष्टाचार मुक्त बनाना है। जिले के लोगों ने खाद्य एवं रसद विभाग की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि यह योजना गरीबों के लिए वरदान साबित होगी। जिले के लोगों ने खाद्य एवं रसद विभाग की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि यह योजना गरीबों के लिए वरदान भी साबित होगी।

