इस दौरान विकास प्राधिकरण के वी सी ने आगरा को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने का दिया भरोसा

आगरा। आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) के नवागत उपाध्यक्ष एवं आईएएस अधिकारी विजय कुमार का उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ की ओर से जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। 26 सितंबर को महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने एडीए कार्यालय पहुंचकर नवागत उपाध्यक्ष विजय कुमार को पटका एवं पगड़ी पहनाकर तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर महासंघ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद इलाहाबादी ने कहा कि विजय कुमार पूर्व में नगर निगम आगरा में अपर नगर आयुक्त के पद पर कार्यरत रहे हैं। उनके कार्यकाल में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के वेतन में कटौती सहित लगभग 7,000 रुपये से बढ़ाकर 12,000 रुपये किए जाने में महत्वपूर्ण सहयोग रहा। साथ ही गृहकर व्यवस्था में भी सुधार के लिए उन्होंने उल्लेखनीय कार्य किया। इस दौरान विनोद इलाहाबादी ने कहा कि विजय कुमार की कार्यशैली, मिलनसार व्यवहार और कर्मचारी हितों के प्रति संवेदनशीलता को देखते हुए उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में आगरा विकास प्राधिकरण विकास कार्यों को नई गति देगा और शहर के विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। स्वागत से अभिभूत नवागत ADA उपाध्यक्ष विजय कुमार ने महासंघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने आगरा को और अधिक विकसित एवं व्यवस्थित बनाने के लिए हरसंभव प्रयास करने का भरोसा दिलाया। इस दौरान विनोद इलाहाबादी, राकेश साहू, सम्राट चौधरी, मनीष चौहान, शनी चौहान, योगेश साहू, रोबिन इलाहाबादी, ऋतिक इलाहाबादी, हरी शंकर चौहान, हरेश नरवार, कान्हा ठाकुर सहित महासंघ के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।