मुख्य अतिथि के रूप में क्षत्रिय सभा जिला आगरा के जिलाध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार सिंह रहे मौजूद समारोह नव-निर्वाचित पदाधिकारीयों को दिलाई गई शपथ
नवनिर्वाचित पदाधिकारी एवं सदस्यों ने पौधारोपण दिया एकता का संदेश, संगठन ऊंचाई पर ले जाकर निष्पक्षता से करेंगे काम
आगरा। क्षत्रिय सभा जिला आगरा से संबद्ध शाखा जमुनापार की नव-निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आज हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षत्रिय सभा जिला आगरा के जिलाध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार सिंह उपस्थित रहे। समारोह के दौरान नव-निर्वाचित शाखाध्यक्ष एवं कार्यकारिणी पदाधिकारियों को संगठन के प्रति निष्ठा, अनुशासन, समाजसेवा, सामाजिक एकता एवं संगठन की सुदृढ़ता हेतु कार्य करने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि पद केवल सम्मान का प्रतीक नहीं, बल्कि समाज के प्रति उत्तरदायित्व एवं सेवा का संकल्प है। उन्होंने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों से अपेक्षा व्यक्त की कि वे सभी समाजबंधुओं को साथ लेकर चलेंगे तथा शिक्षा, रोजगार, युवाओं के मार्गदर्शन, सामाजिक समरसता एवं जरूरतमंद परिवारों के सहयोग हेतु सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

उन्होंने आगे कहा कि क्षत्रिय समाज का गौरवशाली इतिहास त्याग, शौर्य, स्वाभिमान एवं राष्ट्रसेवा की परंपरा से जुड़ा हुआ है। वर्तमान समय में आवश्यकता है कि हम अपने पूर्वजों के आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाज को शिक्षित, संगठित एवं संस्कारित बनाने की दिशा में निरंतर कार्य करें।शाखा की नव-निर्वाचित कार्यकारिणी में अध्यक्ष भरत सिंह सिकरवार, कार्यकारी अध्यक्ष रघुवर सिंह चौहान, महामंत्री मानवेन्द्र सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह राजावत, युवा अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह चौहान, महिला अध्यक्ष नीतू जादौन सहित अन्य पदाधिकारियों को जिलाध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार सिंह द्वारा शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता संरक्षक इन्द्रवीर सिंह चौहान ने की तथा संचालन गजेंद्र सिंह परमार द्वारा किया गया।
समारोह में क्षत्रिय सभा जिला आगरा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्री आर.पी. सिंह जादौन, लाखन सिंह चौहान, निवर्तमान अध्यक्ष विनोद परमार, मंगल सिंह तोमर, ओम प्रकाश चौहान, शीलेन्द्र सिंह चौहान, अंतेश चौहान, विजेन्द्र सिंह राना, अर्जुन सिंह भाटी, रामप्रताप सिंह चौहान, भैया जी, शिव बहादुर सिंह वैश्य सहित अनेक पदाधिकारी, विभिन्न शाखाओं के अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्य तथा बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे। सभी ने नव-निर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएँ देते हुए संगठन की मजबूती हेतु पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।कार्यक्रम के अंत में नव-निर्वाचित कार्यकारिणी ने समाज की एकता, संगठन की सुदृढ़ता एवं जनसेवा के लिए पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।




