भारत-2047’ के राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से प्रदेश भर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के शुभारंभ अवसर पर आगरा जनपद में विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इसी क्रम में यमुना आरती स्थल, हाथी घाट पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मा.उच्च शिक्षा मंत्री श्री योगेंद्र उपाध्याय जी, आयुक्त श्री नगेंद्र प्रताप जी एवं जिलाधिकारी श्री मनीष बंसल जी की गरिमामयी उपस्थिति में 15 हजार दीप प्रज्ज्वलित किए गए। दीपों की रोशनी से यमुना आरती स्थल जगमगा उठा।
इस अवसर पर विधि-विधान से यमुना जी की आरती की गई तथा यमुना को स्वच्छ, निर्मल एवं प्रदूषणमुक्त बनाए रखने का संकल्प लिया गया। उपस्थित मा.जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं नागरिकों ने यमुना संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
‘सेवा संकल्प अभियान’ के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से आमजन के जीवन में आए सकारात्मक बदलावों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने, जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण तथा व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना के साथ अभियान को सफल बनाने तथा ‘विकसित भारत-2047’ के संकल्प में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में महंत जुगल किशोर, प्रमोद गुप्ता, अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व) संदीप वर्मा, नायब तहसीलदार प्रियंका चौधरी सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण एवं यमुना भक्त उपस्थित रहे।
उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय व , आयुक्त एवं जिलाधिकारी आगरा नें यमुना आरती स्थल पर 15000 दीपक जलाकर आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम का शुभारंभ किया
भारत-2047’ के राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से प्रदेश भर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के शुभारंभ अवसर पर आगरा जनपद में विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित…
संबंधित खबरें
राजनीति
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 'सेवा संकल्प अभियान' को शुरू करते हुए लगाया रक्तदान शिविर
केबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय नें कहा मोदी का जीवन राष्ट्र के प्रति समर्पित हैनरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के पावन अवसर पर समूचे उत्तर प्रदेश में 'सेवा संकल्प अभियान'…
राजनीति
खटीक समाज ने कभी धर्म नहीं छोड़ा, देश पर संकट आया तो सबसे आगे खड़ा रहा - रक्षामंत्री राजनाथ सिंह
खटीक समाज का इतिहास त्याग, पराक्रम और राष्ट्रभक्ति से भरा, अब इतिहास का पुनर्लेखन जरूरीसम्मान में मिले चांदी का मुकुट को समाज को सौंपते हुए कहा खटीक समाज…
राजनीति
ताजनगरी में गूंजेगी खटीक समाज की गर्जना, भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह होंगे सम्मलेन के मुख्य अतिथि
राजनीतिक भागीदारी पर राव कृष्णपाल सिंह सभागार में होगा मंथनअखिल भारतीय खटिक समाज के पदाधिकारियों ने सम्मेलन के आमंत्रण पत्रक का विमोचन कर दी जानकारीआगरा। अखिल भारतीय खटीक…
राजनीति
शिक्षकों के सम्मान की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेगी समाजवादी पार्टी — शब्बीर अब्बास
आगरा, 5 सितम्बर। शिक्षक दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी महानगर आगरा द्वारा महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास के नेतृत्व में महानगर के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों एवं प्रकोष्ठों में…
टिप्पणियाँ (0)
सबसे पहले टिप्पणी करें।

