आगरा -  67वीं अंडर 14 व 19 वर्ष बालिका माध्यमिक  विद्यालयी आगरा जनपदीय हैंडबाल  प्रतियोगिता में सेंट जोजफ इंटर कॉलेज  ने दोनों वर्गों में जीत प्राप्त की।  क़्वीन विक्टोरिया कन्या इंटर कॉलेज दोनों ने वर्ग में उपविजेता बना।  अंडर 19 वर्ष में तीन व अंडर 14 वर्ष में दो टीमों ने प्रतिभाग किया। 

भूमि, दीक्षा ने दागा गोल

पहले सेमीफाइनल मैच में क़्वीन विक्टोरिया ने सेंट जोंस कन्या इंटर कॉलेज को 6-2 से पराजित किया ।  फाइनल मुकाबले में सेंट जोजफ ने क्वीन विक्टोरिया को 3-1 से पराजित किया।  सेंट जोजफ की तरफ भूमि ने दो और दीक्षा ने एक गोल किया। क़्वीन विक्टोरिया की ओर ।

विज्ञापन

ट्रॉफी के साथ विजेता टीम .

से छाया ने एक गोल किया. अंडर 14 वर्ष फाइनल मुकाबले में सेंट जोजफ ने क़्वीन विक्टोरिया को 4-2 से पराजित किया. प्रतियोगिता का उद्घाटन सिस्टर पाशा एवं मधुबाला ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. विजेता टीम में खिलाड़ी अनुष्का ग्रेवाल शामिल रहीं ।  जिला क्रीड़ा सचिव रीनेश मित्तल ने पुरस्कार वितरण किया.। शालिनी, सुरभि, कुसुम, बलजीना, रेनु मसीह आदि उपस्थित रहे। निर्णायकों में विकास सविता, भूपेन्द्र सिंह, रोशनी व मनीष छोकर रहे।