आगरा -नेपाल में आयोजित आठवीं इंडो-नेपाल रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में आगरा के शौर्य स्केट्स अकैडमी के खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार प्रदर्शन करते हुए आगरा का नाम गौरवान्वित किया है। अकैडमी के होनहार खिलाड़ी आकर्ष दास एवं प्रीशा गुप्ता ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किए।

दोनों खिलाड़ियों ने कोच शौर्य गुप्ता के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता की तैयारी की थी। उनकी मेहनत, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रशिक्षण का परिणाम है कि खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार सफलता प्राप्त कर अकैडमी और आगरा का नाम रोशन किया।

आकर्ष दास, जिनके माता-पिता सुंदर दास एवं कामिनी जैन ने बताया है कि अंडर 6 कैटेगरी में इससे पूर्व भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में कई पदक जीत चुके हैं। वहीं प्रीशा गुप्ता के पिता मुदित गुप्ता ने कहा है कि प्रीता लगातार 8-10 की कैटेगरी में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से नई उपलब्धियां हासिल कर रही हैं।

विज्ञापन

इस उपलब्धि पर कोच शौर्य गुप्ता ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनके समर्पण, निरंतर अभ्यास और खेल के प्रति जुनून का परिणाम है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से खेल प्रेमियों और पूरे आगरा में खुशी का माहौल है।