- शिशुओं का अन्नप्राशन कार्यक्रम हुआ आयोजित, कार्यक्रम में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय पर नुक्कड़ नाटक का हुआ आयोजन
- सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई विकास प्रदर्शनी तथा सेल्फी प्वाइंट रहे विशेष आकर्षण
- चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन ने विकास कार्यों का किया अवलोकन
आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित समेकित जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत बीएसएनएल ग्राउंड में विकास प्रदर्शनी व मेले में जिलाधिकारी श्री मनीष बंसल जी के कुशल निर्देशन में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर विभाग संबंधी समस्त योजना परियोजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। आज प्रदर्शनी मेले में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से गर्भवती माताओं की गोद भराई और शिशुओं का अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर बालिका शिक्षा पर जन जागरूकता की गई,समस्त विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी प्रदर्शनी में आए हुए लोगों को प्रदान की गई। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई विकास प्रदर्शनी तथा सेल्फी प्वाइंट विशेष आकर्षण रहे, विकास प्रदर्शनी व मेले में आए युवाओं ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर अयोध्या मॉडल सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी ली गईं तथा सरकार की योजनाओं को चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से अवलोकन किया।
इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री अतुल कुमार सोनी, श्री मनोज कुमार मौर्य, जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं समस्त विभागों से आए अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

