पुलिस विभाग एक दिन का थाना प्रभारी बना कर ऐसी जिम्मेदारियां देकर छात्राओं को क्षमता विकसित करने के लिए प्रेरित कर रहा है।
ऐसी छात्राओं को प्रदेश की सशक्त नारी समृद्ध की ओर उत्तर प्रदेश योगी सरकार महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत छात्राओं को बनाया जा रहा एक दिन का थाना प्रभारी
आगरा। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति 6.0 अभियान के अंतर्गत पुलिस कमिश्नर, आगरा श्री दीपक कुमार के निर्देशन में कमिश्नरेट आगरा के समस्त थाना क्षेत्रों में महिलाओं एवं बालिकाओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन एवं महिला सशक्तीकरण के प्रति जागरूक करने हेतु विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को थाना ट्रान्स यमुना में कक्षा 12 की छात्रा जाह्नवी कुशवाह को एक दिवसीय थाना प्रभारी बनाया गया। इस दौरान उन्होंने पीड़ितों की जनसमस्याओं को सुना और उनके समाधान हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान जाह्नवी ने थानाध्यक्ष की कुर्सी पर बैठकर आने वाले पीड़ितों की समस्याओं को सुना और थाने के अभिलेख को जांच कर समूचे थाने का निरीक्षण भी किया। आपको बताते चलें कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के द्वारा मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण और बालिकाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने की पहल की जा रही है। इस दौरान प्रदेश की प्रत्येक जनपद के थानों में बालिकाओं को एक-एक दिन का थाना प्रभारी बनाया जा रहा है। न्यू सेंट स्टीफंस स्कूल में पढ़ने वाली जाह्नवी, खंदौली थाना क्षेत्र के सेमरा निवासी मुकेश कुमार कुशवाह की बेटी हैं। इस दौरान उन्होंने थाने के रिकॉर्ड्स देखे और पुलिस के काम को समझा। इस दौरान जाह्नवी कुशवाहा ने थाने पहुंचे फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए पुलिसकर्मियों को जरूरी निर्देश भी दिए। इस पहल से छात्रा को पुलिस के कामकाज और जनसुनवाई की प्रक्रिया को करीब से जानने का मौका मिला। मिशन शक्ति अभियान का मकसद महिलाओं और बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। पुलिस विभाग ऐसी जिम्मेदारियां देकर छात्राओं को नेतृत्व क्षमता विकसित करने के लिए प्रेरित कर रहा है। साथ ही थाने की दैनिक कार्यप्रणाली एवं अभिलेखों का निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्था को करीब से समझा। यह पहल बालिकाओं में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास एवं निर्णय लेने की क्षमता विकसित करने तथा महिला सशक्तीकरण को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक प्रेरणादायी कदम है।

