पहली बार हुई ऑनलाइन वोटिंग
आगरा, सिकंदरा: आवास विकास कॉलोनी स्थित डॉ. बी.आर. चैरिटेबल ट्रस्ट में रविवार को आयोजित चुनाव में विजय सिंह कर्दम को एक बार फिर अध्यक्ष चुना गया है। वर्ष 2019 से संचालित इस ट्रस्ट के इतिहास में यह पहला अवसर था जब अध्यक्ष पद के लिए मतदान की प्रक्रिया अपनाई गई। निर्वाचन अधिकारी राजाराम की देखरेख में संपन्न हुए इस चुनाव में विजय सिंह कर्दम ने अपने प्रतिद्वंद्वी डॉ. प्रताप सिंह को पराजित कर नौवीं बार यह जिम्मेदारी हासिल की।
ट्रस्ट के कुल 71 मतदाताओं में से 67 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस बार मतदान में ऑनलाइन और ऑफलाइन (मतपेटी) दोनों माध्यमों का उपयोग किया गया था।
पहली बार हुई ऑनलाइन वोटिंग
डॉ बी.आर. चैरिटेबल ट्रस्ट जो 2019 से संचालित है जिसमें अभी तक आपसी सहमति से पदाधिकारियों का चुनाव होता आया है जिसमें आठ बार विजय सिंह कर्दम निर्विरोध निर्वाचित होते रहे हैं।
इस बार के चुनाव में ऑनलाइन और ऑफलाइन वोटिंग का प्रस्ताव और चयन की प्रक्रिया रखी गई जिसमें 67 मतदाता वाले अपने मत का प्रयोग किया और चार लोगों ने अपने मत का प्रयोग नहीं किया।
ऑनलाइन वोटिंग में विजय सिंह कर्दम को 10 वोट मिले और डॉक्टर प्रताप सिंह को ऑनलाइन का एक वोट भी प्राप्त नहीं हुआ।
ठीक उसी प्रकार मत पेटिका के माध्यम से विजय सिंह कर्दम 37 वोट मिले और डॉक्टर प्रताप सिंह को 13 वोट मिले और चार वोट कैंसिल पाए गए। चुनावधिकारी ने विजय सिंह कर्दम में प्रमाणपत्र प्रदान किया।

यह पूरे समाज की जीत है": विजय सिंह कर्दम
निर्वाचित होने के उपरांत विजय सिंह कर्दम ने सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, "यह जीत मेरी नहीं, पूरे समाज की है। मैं मतदाताओं के विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूँगा। वर्ष 2019 से अध्यक्ष के रूप में मैंने ट्रस्ट को ऊंचाइयों तक पहुँचाने का कार्य किया है, और आगे भी संस्था के सदस्यों की इच्छा के अनुरूप कार्य करता रहूँगा।" उन्होंने आगे कहा कि आज ट्रस्ट का भवन समाज के सांस्कृतिक और मांगलिक कार्यों का प्रमुख केंद्र बन चुका है, जो ट्रस्ट की बड़ी उपलब्धि है।
नई कार्यकारिणी का गठन
चुनाव के बाद ट्रस्ट की नई कार्यकारिणी घोषित की गई, जिसमें निम्नलिखित पदाधिकारी चुने गए:
अध्यक्ष: श्री विजय सिंह कर्दम
उपाध्यक्ष: श्री किशन लाल, इंजी. जे.पी. सिंह, श्री हकीम सिंह, इंजी. गंगा सिंह
सचिव: डॉ. रामजी लाल
कोषाध्यक्ष: श्री अजेंद्र सिंह सूर्या
उप सचिव: श्री प्रताप सिंह राणा, इंजी. दीना-नाथ, इंजी. शीतल प्रसाद, इंजी. शैलेन्द्र सिंह नंदन
मीडिया प्रभारी: इंजी. श्री कृष्ण निगम
ऑडीटर: श्री प्रकाश चंद
विधि सलाहकार: श्री अमर सिंह (एडवोकेट)
कार्यकारिणी सदस्य: डॉ. बृजमोहन, श्री प्रेमदास (एडवोकेट), श्री राकेश कुमार, श्री बलवन्त सिंह।

