आगरा - अपना अपना दल (एस) पार्टी का मासिक सम्मलेन प्रयागराज में हुआ यह कार्यक्रम प्रयागराज संगीत समिति में आयोजित किया गया । सम्मलेन में पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर शिवम विहार,दयाल बाग निवासी आगरा के व्यापारी रवि गोयल ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पार्टी हमेशा से गरीब,वंचित, शोषित, पिछड़ा वर्ग और व्यापारी वर्ग के हितों का ध्यान रखते हुए अपनी बात रखती आई है और संसद व प्रदेश विधानसभा में भी उनके हितों के लिए हमेशा आवाज उठाती रहती है।
पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल व पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष आशीष पटेल कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रयागराज मैं मासिक राष्ट्रीय सम्मेलन में रवि गोयल को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कराई।
इस अवसर पर मंच पर उपस्थित रहे प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार पाल पूर्व विधायक, पूर्व सांसद नागेंद्र सिंह पटेल, राष्ट्रीय महासचिव आरबी सिंह, राष्ट्रीय सचिव बृजेश पटेल ,राष्ट्रीय सचिव विनोद अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष व्यापार मंच पुष्कर चौधरी ,प्रदेश महासचिव व्यापार मंच ठाकुर प्रज्ञा सिंह आदि उपस्थित रहे। रवि गोयल के साथ आगरा से 50 से अधिक कार्यकर्ता शामिल हुए जिसमें प्रमुख रूप से अजीत कुलश्रेष्ठ, बृज किशोर बघेल, नीतू पंडित, प्रमोद बघेल, दीपू, राजेश कुमार आदि उपस्थित करें कैबिनेट मंत्री माननीय श्री आशीष पटेल जी ने पार्टी की सदस्यता करते हुए व्यापारी रवि गोयल को आगरा मंडल मैं पार्टी को मजबूती प्रदान करने की जिम्मेदारी सोंपी |
व्यापारी रवि गोयल ने अपना दल (एस) पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर की सदस्यता ग्रहण
कामना लवानियां
संबंधित खबरें
राजनीति
शिक्षकों के सम्मान की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेगी समाजवादी पार्टी — शब्बीर अब्बास
आगरा, 5 सितम्बर। शिक्षक दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी महानगर आगरा द्वारा महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास के नेतृत्व में महानगर के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों एवं प्रकोष्ठों में…
राजनीति
संघर्ष से संसद तक पहुंची फूलन देवी, सामाजिक न्याय की बनीं आवाज: शब्बीर अब्बास
आगरा। समाजवादी पार्टी महानगर आगरा के तत्वावधान में जिला कार्यालय पर वीरांगना एवं पूर्व सांसद श्रीमती फूलन देवी की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम…
राजनीति
क्षत्रिय सभा जिला आगरा की शाखा जमुनापार की नव-निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न
मुख्य अतिथि के रूप में क्षत्रिय सभा जिला आगरा के जिलाध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार सिंह रहे मौजूद समारोह नव-निर्वाचित पदाधिकारीयों को दिलाई गई शपथनवनिर्वाचित पदाधिकारी एवं सदस्यों ने…
राजनीति
सांसद राजकुमार चाहर ने नितिन गडकरी से की मुलाकात, अरतौनी अंडरपास को मिली मंजूरी
आगरा–जगनेर–तांतपुर एन.एच. परियोजना पर भी हुई सकारात्मक चर्चाआगरा। फतेहपुर सीकरी से भाजपा सांसद एवं भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क…
टिप्पणियाँ (0)
सबसे पहले टिप्पणी करें।

