आगरा- विश्व सनातन ट्रस्ट (रजिस्टर्ड) के तत्वाधान में पितृपक्ष के शुभ अवसर पर जनकल्याण हेतु भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा शुभारंभ किया। कलश यात्रा के दौरान सैकड़ो महिलाओं ने बड़े ही श्रद्धा भाव से अपने सिर पर कलश धारण किया। कथा व्यास परम पूज्य कार्षिणी मयंक उपाध्याय की अगुवाई में जनक पार्क, कमला नगर से सिंधु भवन, कमला नगर तक बेंड बाजो की धुनों पर नृत्य करते हुए श्रद्धालु जन पहुंचे।
विश्व सनातन ट्रस्ट के अध्यक्ष आकाश शर्मा एवं सचिव रेखा शर्मा ने अपने संयुक्त वक्तव्य में बताया कि यह कथा पितरों के तर्पण ,हिंदुत्व को जागृत एवं सभी पापों की मुक्ति के उद्देश्य से शुभारंभ की गई है ।
श्रीमद् भागवत कथा के प्रकांड विद्वान मयंक उपाध्याय ने प्रवचन करते हुए बताया कि इसी कथा ने नारद के मन का संशय दूर किया। इसी कथा को धुंधकारी प्रेत ने अपने अग्रज से श्रवण किया और प्रेत योनि से मुक्ति पाकर विष्णु लोक को प्राप्त हुए। कथा व्यास ने कहा कि भागवत कथा श्रवण से जीव के सभी पाप कर्म मिट जाते हैं ।
इस कार्यक्रम को मूर्त रूप देने में अनिल सिंघल, अंकित मिश्रा , जे. के.भाई, मोहे आदि का विशेष सहयोग रहा ।
विश्व सनातन ट्रस्ट ने कलश यात्रा निकाल श्रीमद् भागवत कथा का किया शुभारंभ
राज किशोर श्रीवास्तव
संबंधित खबरें
धर्म-संस्कृति
रामकथा महोत्सव का शुभारंभ भूमि पूजन से, 15 सितंबर से आगरा में गूंजेगी मोरारी बापू की अमृतवाणी
हनुमान जी के जयकारों और वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य श्रीरामकथा का भूमि पूजन करुणानिधान परिवार के सदस्यों ने किया,केंद्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल और विधायक…
धर्म-संस्कृति
उर्स सूफी संत सय्यद मुज़फ्फर अली शाह साहब क़ादरी चिश्ती नियाज़ी सज्जादा नशीन हज़रत अजमल अली शाह साहब की सरपरस्ती मे उर्स का आयोजन
आगरा दरगाह हज़रत शैख़ सय्यद अमजद अली शाह क़ादरी र.ज़ि पंजा मदरसा शाही,बांस दरवाज़ा आगरा वआस्ताना हज़रत मैकश ख़ानक़ाह ए क़ादरिया चिश्तिया नियाज़िया आगरा से सय्यद फैज़ अली शाह…
धर्म-संस्कृति
मौला इमाम हसन के वसीले से देता है अल्लाह रब्बुल इज्जत जन्नत_ इनाम हसन
आगरा- यादें हसन कार्यक्रम के दूसरे दिन अजमेर शरीफ से लाया गया हसनी आलम एवं गरीब नवाज की चादर का जुलूस दरगाह हजरत शाह अमीर आबूल उलाह की…
धर्म-संस्कृति
दरगाह हज़रत सय्यदना ओलिया बाबा रह0 के 388 वॉ उर्स के तीन दिवसीय उर्स का समापन
तीन दिवसीय 388 वॉ उर्स के तीसरे दिन महफिल ए रंग के साथ उर्स का समापन हुआकुल के वक़्त होती है अक़्सर दुआ कुबूल_ मियां मोहम्मद हूसैन रशीदीआगरा…
टिप्पणियाँ (0)
सबसे पहले टिप्पणी करें।

