आगरा - विजयदशमी के पावन पर्व पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ दीनदयाल नगर आवास विकास कॉलोनी पश्चिम महानगर आगरा के द्वारा सेक्टर 8 आवास विकास कॉलोनी सिकंदरा आगरा बड़े हनुमान मंदिर पर विजयदशमी का पर्व मनाया गया। विजयदशमी पर पर संघ प्रार्थना के बाद प्रांतीय अधिकारी दिलीप जी का बौद्धिक हुआ जिसमें उन्होंने संघ की स्थापना से लेकर वर्तमान तक प्रकाश डाला और संघ के द्वारा चलाए जा रहे पांच सिद्धांतों का भी उल्लेख किया जिसमें प्रमुख रूप से कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण, सामाजिक समरसता ,नागरिक कर्तव्य , स्वदेशी का भाव  शामिल थे।

कार्यक्रम के अध्यक्ष अस सी जैन ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में एक रहना अति आवश्यक है। शस्त्र पूजन के बाद पथ संचलन निकाला गया जो आवास विकास कॉलोनी के विभिन्न सेक्टरों से होते हुए कार्यक्रम स्थल पर इसका समापन हुआ।  समापन के बाद मिष्ठान वितरण किया गया।  इस अवसर पर राजीव, पूरन सिंह , धर्मवीर और दीनदयाल नगर  की संघचालक भीकम सिंह बिंदल, शैलेंद्र , घनश्याम पार्षद गजेंद्र पिप्पल, पार्षद निरंजन  सिंह केन, अनुरूद्ध भदौरिया, सौरभ, वीरेंद्र , अजीत, विवेक वीरेंद्र गौतम, राजपाल सिंह, संदीप , शिवा , प्रदीप, बिजेंद्र और सम्मानित स्वयं सेवक उपस्थित रहे।

विज्ञापन