विधालय में संयुक्त रूप से ग्राम प्रधान थान सिंह चौधरी, हरि सिंह बघेल, भूप सिंह, मंदिर अध्यक्ष मांगे लाल, पूर्व प्रधानाध्यापक छित्तरमल गुप्ता, राममूर्ति ने झंडा रोहण किया। स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रभक्ति पूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जिनमें मुख्य रूप से निम्न बच्चों चांदनी, हेमलता,रोशनी, प्रतिभा, मोहिनी, निशा, विशाल, आशु, विवेक, साहिल, कान्हा, विष्णु, वसिम, तमन्ना, नंदनी,दीक्षा,संध्या,भावना, रीना आदि ने भाग लिया। स्कूल परिसर को तिरंगे झंडों गुब्बारों से सजाया गया था।

प्रधानाध्यापिका वर्षा चाहर ने आजादी का अमृत महोत्सव पर बोलते हुए कहा कि इस साल देश 76वां स्वतंत्रता दिवस ही मना रहा है। हम आज शपथ लें कि हम सभी विधालय को जिले में प्रथम स्थान पर लाएंगे और साथ ही हम सभी शिक्षकों की नैतिक जिम्मेदारी है कि बच्चो में नैतिक , शैक्षिक एवं शारीरिक ज्ञान दें जिससे उनका भविष्य उज्ज्वल बन सके और देश का नाम रोशन कर सकें।

कार्यक्रम में विधालय के सहायक अध्यापक पुरषोत्तम, प्रेरणा ,लखपत, कु. तनु का  सहयोग रहा।

विज्ञापन