शिक्षा
उच्च प्राथमिक विद्यालय दाऊदपुर में हर्षोउल्लास से मनाया गया 'आजादी का अमृत महोत्सव'
आगरा - देश अपनी आजादी के 75 साल पूरे होने पर 'आजादी का अमृत महोत्सव' मना रहा है। इसके तहत भारत ने हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ किया गया है। इस अभियान की धूम देश की सीमाओं से बाहर भी खूब दिखाई दे रही है। आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर एवं 76 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विधालय में झंडा रोहण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया।

