राष्ट्रीय अग्रसेना ट्रस्ट के निर्माणाधीन भवन के स्थापना दिवस पर हुआ शस्त्र पूजन
आगरा। दशहरे के महापर्व पर राष्ट्रीय अग्रसेना ट्रस्ट के निर्माणाधीन भवन के प्रथम स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर हलवाई की बगीची स्थित देवीजी मंदिर परिसर में शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चारण और विधि-विधान के साथ शस्त्रों पर तिलक लगाकर समाजसेवी डॉ. वी. डी. अग्रवाल, नितेश अग्रवाल, राजेश कुमार गर्ग, श्रीभगवान अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, विनय अग्रवाल और टी. एन. अग्रवाल ने पुष्प अर्पित कर पूजन किया।
लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष राकेश गर्ग ने कहा कि शस्त्र पूजन भारतीय परंपरा का अभिन्न अंग है। यह व्यक्ति को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने के साथ अधर्म के विरुद्ध संघर्ष करने की प्रेरणा देता है। शस्त्र अन्याय के खिलाफ खड़े होने और निर्बलों की रक्षा करने का संदेश देते हैं।

मुख्य संरक्षक सुरेशचंद गर्ग ने बताया कि अग्रवाल समाज के निर्माणाधीन भवन के प्रथम स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए और भामाशाहों को सम्मानित किया गया। समाज के सहयोग से लगभग 1500 गज भूमि पर भवन का निर्माण कराया जा रहा है। इसमें मांगलिक कार्यक्रमों के लिए 40×80 वर्गफुट का खंभामुक्त, आधुनिक सुविधाओं से युक्त विशाल हॉल बनाया जाएगा। दो मंजिला भवन में वातानुकूलित कमरे, योग कक्षाएं और कार्यालय के साथ शस्त्र एवं शास्त्र प्रशिक्षण की व्यवस्था भी प्रस्तावित है।
ट्रस्ट के अध्यक्ष मनीष अग्रसेना ने बताया कि भवन निर्माण में अब तक 10 ट्रस्टी और 12 संरक्षक बन चुके है। भवन में राकेश अग्रवाल(आरके मार्केटिंग), राजेश अग्रवाल(प्राचीन पेठा) और अंकुर मित्तल सुगंधी ने संरक्षक के रूप में अपनी स्वीकृत प्रदान की। कार्यक्रम का संचालन रिनेश मित्तल ने किया, जबकि अतिथियों का स्वागत वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर महामंत्री जिनेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष तनुज गर्ग, शिवराम सिंघल, वीरेंद्र अग्रवाल, शुभम सिंघल, नितिन गर्ग, कपिल गोयल, विशाल अग्रवाल, हेमलता अग्रवाल, नेहा अग्रवाल, पूजा अग्रवाल, श्वेता अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, आशा अग्रवाल, कीर्ति अंजना आदि मौजूद रहीं।

