जनपद के समस्त ब्लॉक लेवल पर एस0आई0एस0 सिक्युरिटी इण्डिया लिमिटेड न्यू दिल्ली के द्वारा सुरक्षा जवान व सुरक्षा सुपरवाइजर भर्ती का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए निजी क्षेत्र मे अपना भविष्य बनाने का सुनहरा अवसर है। उक्त जानकारी भर्ती अधिकारी श्री गंगा प्रसाद/राकेश चौधरी ने देते हुए बताया है कि भर्ती हेतु सुरक्षा जवान की शैक्षिक योग्यता हाई स्कूल व इण्टरमीडिएट, लम्बाई-167.5 सेमी0 और सुरक्षा सुपरवाइजर की लम्बाई-170 सेमी0 व उम्र-21 से 37 वर्ष एवं वजन-56 से 90 किग्रा होना चाहिए। उन्होंने बताया है कि नौकरी के दौरान मिलने वाली सुविधायें यथा- पीएफ, ई0एस0आई0, ग्रेच्युटी, पेंशन, मेडिकल इंश्योरेंस, बोनस और 65 वर्ष तक स्थाई नौकरी मिलेगी। प्रशिक्षण के उपरांत, लाल किला दिल्ली, एम्स हॉस्पिटल दिल्ली, आरएमएल हॉस्पिटल दिल्ली, सफदरजंग हॉस्पिटल दिल्ली, एलआईसी ऑफिस दिल्ली, कुतुब मीनार दिल्ली, मेरठ इंडस्ट्रीज एरिया, यमुना एक्सप्रेस आगरा टोल टैक्स, ताजमहल, लाल किला आगरा, फतेहपुर सीकरी दरगाह आगरा, धार्मिक स्थल, अस्पताल, बैंक, एयरपोर्ट, मैट्रो, होटल एवं निजी इंडस्ट्रीज में ड्यूटी दी जायेगी, शिक्षित बेरोजगर अपने मूल दस्तावेज दिनांक 22 मार्च को अछनेरा ब्लॉक, 23 मार्च को फतेहपुर सीकरी ब्लॉक, 24 मार्च को फतेहाबाद ब्लॉक, 25 मार्च जैतपुर कला ब्लॉक, 27 मार्च खदौली ब्लॉक, 28 मार्च खेरागढ़ ब्लॉक/बरौली अहीर ब्लॉक, 29 मार्च सैयां ब्लॉक/अकोला ब्लॉक, 30 मार्च समशाबाद ब्लॉक/ बिचपुरी ब्लॉक, 31 मार्च बाह ब्लॉक/एत्मादपुर ब्लॉक, 1 अप्रैल पिनाहट ब्लॉक/ जगनेर ब्लॉक, आवेदन जमा कर सकते हैं। उन्होंने बताया है कि अभ्यर्थी आगरा जिले या अन्य जिले का भी हो, किसी भी ब्लॉक में भर्ती में शामिल हो सकते हैं, उक्त हेतु अधिक जानकारी के लिये दूरभाष नं0-ः8295891474, 9667571515, 8707068519, 7838282197 पर सम्पर्क करें।
सुरक्षा जवान व सुरक्षा सुपरवाइजर भर्ती का आयोजन
आगरा जनपद के सभी ब्लॉक में दिनांक 22 मार्च से 01 अप्रैल-2023 तक लगाए जाएंगे भर्ती शिवर।
संबंधित खबरें
राष्ट्रीय
एक हजार रुपये के प्रीमियम ने बदल दी परिवार की जिंदगी, मैनेजर ने खोला ऐसा राज कि छलक पड़े आंसू
खाता बंद कराने बैंक पहुंची पत्नी, मैनेजर ने बताया पति ने छोड़ रखा है 20 लाख का सहाराखाते में थे सिर्फ 12 हजार रुपये, रिकॉर्ड खंगाला तो खुला…
राष्ट्रीय
जिलाधिकारी मनीष बंसल के दृष्टिबाधित स्कूल की छात्राओं ने बांधी राखी, जिलाधिकारी ने छात्राओं को उपहार दिए
जिलाधिकारी ने रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत सभी संबंधित विभागों को बाजारों में सुरक्षा, साफ-सफाई, व्यवस्थित पार्किंग और प्रकाश व्यवस्था की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश रक्षाबंधन पर…
राष्ट्रीय
आगरा जनकपुरी महोत्सव के लिए विधि विधान से हुआ भूमि पूजन,6, 7, 8, 9 अक्टूबर को आगरा में होगा जनकपुरी का भव्य आयोजन,
प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल आगरा सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री भारत सरकार, आगरा फिरोजाबाद के एमएलसी विधायक विजय शिवहरे और विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल रहे मुख्य अतिथिभूमि पूजन के साथ…
राष्ट्रीय
आगरा नगर निगम में गूंजा देशभक्ति का संदेश, शनिवार को बड़े ही हर्षौल्लास से मनाया गया आगरा नगर निगम में आजादी का पर्व
नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने दिलाई सभी को शपथ स्वच्छता सर्वेक्षण में आगरा को फिर से लाना है नंबर वनदेश की आजादी में क्रांतिकारियों के बलिदान और…
टिप्पणियाँ (0)
सबसे पहले टिप्पणी करें।

