तीज क्वीन बनने को सोलह श्रृंगार, नृत्य कर किया आकर्षित

आगरा। एक ही रंग के परंपरागत भारतीय परिधान में भारतीय संस्कृति का परचम लहराती हुई महिलाएं ऐसे प्रतीत हो रही थी मानो हरित क्रांति आ गई हो। उनके चेहरों पर सावन के त्योहार पर मायके जाने की खुशी साफ झलक रही थी। ये नज़ारा था वाटर वर्क्स स्थित अतिथिवन में श्री राम सेवा समिति के हरियाली तीज महोत्सव का। *संस्थापक बॉबी अग्रवाल जौनई व नीतू अग्रवाल* ने कहा कि हरियाली तीज सर्वसमाज का त्यौहार है। हमारी संस्कृति का एक अभिन्न अंग है और इस तरह के आयोजनों से न केवल परंपराओं को संरक्षित किया जा सकता है, बल्कि समुदाय में एकता और सौहार्द भी बढ़ता है।

*अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता व महामंत्री देवेश अग्रवाल* ने कहा कि हरियाली तीज पर सर्वश्रेष्ठ परिधान, सोलह श्रृंगार, नृत्य और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओ में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सावन का महीना पवन करे शोर…, तीज आयी रे सखी…,     झूला तो पड़ गए अमुआ की डाल पे.. आदि लोकगीतों पर जमकर नृत्य कर ठुमके लगाए। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण तीज क्वीन प्रतियोगिता रही। तीज क्वीन का ख़िताब प्रीति गोयल के सर सजा। भारतीय संस्कृति एवं परंपरा को जीवंत रखने का संकल्प लिया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली महिलाओं को आकर्षक पुरस्कार दिए गए। मंच संचालन राखी अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर कुमकुम उपाध्याय, रमा गुप्ता, आयुषी अग्रवाल, कुसुम लता, नंदनी अग्रवाल, गायत्री गुप्ता, सीमा अग्रवाल, अंजना वर्मा, राजू मेहता, शेंकी जैन, लक्ष्मी नारायण, संदीप वर्मा, आदि मौजूद रही।

विज्ञापन