एत्मादपुर - दुर्गा नवमी के पवित्र दिन धौलपुर राजस्थान की विधानसभा राजाखेड़ा में सविता सेन नंद समाज के द्वारा अपनी कुलदेवी मां नारायणी देवी जी के नवनिर्मित मंदिर में मां सती नारायणी देवी एवं महर्षि सेन जी महाराज जी के साथ अन्य देवी देवताओं की प्राण-प्रतिष्ठा विधि विधान से करायी गई
समाज द्वारा इस अवसर पर एक शोभायात्रा भी निकाली गई जिसमें आधा दर्जन झांकियां शामिल रहीं शोभायात्रा की सुरक्षा व्यवस्था को मां नारायणी सेना के युवाओं ने बखूबी निभाया।
कार्यक्रम के बाद में विशाल भंडारे का आयोजन भी समाज द्वारा किया गया जिसमें हरियाणा मध्य प्रदेश उत्तर प्रदेश पंजाब उत्तराखंड एवं राजस्थान के सामाजिक बंधुजनों ने अपनी सहभागिता निभाई उपस्थित सामाजिक बंधुओं को राजाखेड़ा से क्षेत्रीय विधायक रोहित बोहरा ने संबोधित करते हुए कहा कि आज सविता सेन समाज की कुलदेवी मां नारायणी देवी जी के इस विशाल भंडारे में आकर मैं अपने आप को बहुत ही गोरवान्वित महसूस कर रहा हूं और आप सभी स्वजातीय बंधुओं के समक्ष यह वायदा करता हूं कि मैं हमेशा सविता सेन नंद समाज के साथ हूं। नंद समाज जिला आगरा के जिला अध्यक्ष विष्णु कुमार वर्मा ने कहा कि आज राजाखेड़ा में हमारी कुलदेवी मां नारायणी देवी का भव्य मंदिर विधायक की देन उनके अथक प्रयास एवं अपनी विधायक निधि से धन उपलब्ध कराया है। विधायक एवं चैयरमेन राजाखेड़ा का स्वागत समाज अध्यक्ष राजाखेड़ा एवं वरिष्ठ समाजसेवी विष्णु नीवोरिया मंडल प्रभारी रिंकू नीवोरिया द्वारा साफा पहनाकर माल्यार्पण कर किया गया।
कार्यक्रम का संचालन आगरा सविता महासभा के संस्थापक चन्द्रभान समाधियां जी एवं अध्यक्षता कैप्टन जगदीश प्रसाद ने की।
इस अवसर पर साहब सिंह वर्मा संरक्षक नंद समाज आगरा, मुकेश कुमार भिलावली वरिष्ठ नेता सविता महासभा आगरा ,विजय सिंह सविता कालीचरण सविता बंटू नीवोरिया सहित आगरा के दर्जनों पदाधिकारी मौजूद रहे।
शोभा यात्रा निकालकर की विधि विधान से देवी देवताओं की प्राण-प्रतिष्ठा
देवेंद्र कुमार
संबंधित खबरें
धर्म-संस्कृति
रामकथा महोत्सव का शुभारंभ भूमि पूजन से, 15 सितंबर से आगरा में गूंजेगी मोरारी बापू की अमृतवाणी
हनुमान जी के जयकारों और वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य श्रीरामकथा का भूमि पूजन करुणानिधान परिवार के सदस्यों ने किया,केंद्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल और विधायक…
धर्म-संस्कृति
उर्स सूफी संत सय्यद मुज़फ्फर अली शाह साहब क़ादरी चिश्ती नियाज़ी सज्जादा नशीन हज़रत अजमल अली शाह साहब की सरपरस्ती मे उर्स का आयोजन
आगरा दरगाह हज़रत शैख़ सय्यद अमजद अली शाह क़ादरी र.ज़ि पंजा मदरसा शाही,बांस दरवाज़ा आगरा वआस्ताना हज़रत मैकश ख़ानक़ाह ए क़ादरिया चिश्तिया नियाज़िया आगरा से सय्यद फैज़ अली शाह…
धर्म-संस्कृति
मौला इमाम हसन के वसीले से देता है अल्लाह रब्बुल इज्जत जन्नत_ इनाम हसन
आगरा- यादें हसन कार्यक्रम के दूसरे दिन अजमेर शरीफ से लाया गया हसनी आलम एवं गरीब नवाज की चादर का जुलूस दरगाह हजरत शाह अमीर आबूल उलाह की…
धर्म-संस्कृति
दरगाह हज़रत सय्यदना ओलिया बाबा रह0 के 388 वॉ उर्स के तीन दिवसीय उर्स का समापन
तीन दिवसीय 388 वॉ उर्स के तीसरे दिन महफिल ए रंग के साथ उर्स का समापन हुआकुल के वक़्त होती है अक़्सर दुआ कुबूल_ मियां मोहम्मद हूसैन रशीदीआगरा…
टिप्पणियाँ (0)
सबसे पहले टिप्पणी करें।

