आगरा, 5 सितम्बर। शिक्षक दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी महानगर आगरा द्वारा महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास के नेतृत्व में महानगर के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों एवं प्रकोष्ठों में शिक्षक सम्मान समारोह और गोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य शिक्षकों के सम्मान, शिक्षा के महत्व और उनके योगदान को जन-जन तक पहुंचाना है।
महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास ने कहा कि "शिक्षक राष्ट्र निर्माण की सबसे मजबूत नींव हैं। आज शिक्षा व्यवस्था चुनौतियों से घिरी है और शिक्षकों के सम्मान व अधिकारों की रक्षा करना समाज की जिम्मेदारी है। समाजवादी पार्टी हमेशा शिक्षक समाज के सम्मान और बेहतर शिक्षा व्यवस्था की आवाज़ बुलंद करती रहेगी। जिस समाज में शिक्षक सम्मानित होते हैं, वही समाज मजबूत और प्रगतिशील बनता है।"
दक्षिण विधानसभा: मनसा देवी प्राथमिक विद्यालय, आगरा कॉलेज के सामने, गोकुलपुरा — दोपहर 1:00 बजे।
उत्तर विधानसभा: नवज्योति स्कूल, गुरुद्वारे के बराबर, बल्केश्वर — दोपहर 1:00 बजे।
समाजवादी लोहिया वाहिनी: प्राथमिक विद्यालय, कछपुरा घाट — दोपहर 3:00 बजे।
समाजवादी युवजन सभा: सुभाष पार्क — दोपहर 1:00 बजे।
समाजवादी छात्र सभा: प्राथमिक विद्यालय, हन्ना गली, छीपीटोला (वार्ड 41) — शाम 4:00 बजे।
महानगर के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं अपने-अपने क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें
शिक्षकों के सम्मान की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेगी समाजवादी पार्टी — शब्बीर अब्बास
आगरा, 5 सितम्बर। शिक्षक दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी महानगर आगरा द्वारा महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास के नेतृत्व में महानगर के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों एवं प्रकोष्ठों में…
संबंधित खबरें
राजनीति
संघर्ष से संसद तक पहुंची फूलन देवी, सामाजिक न्याय की बनीं आवाज: शब्बीर अब्बास
आगरा। समाजवादी पार्टी महानगर आगरा के तत्वावधान में जिला कार्यालय पर वीरांगना एवं पूर्व सांसद श्रीमती फूलन देवी की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम…
राजनीति
क्षत्रिय सभा जिला आगरा की शाखा जमुनापार की नव-निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न
मुख्य अतिथि के रूप में क्षत्रिय सभा जिला आगरा के जिलाध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार सिंह रहे मौजूद समारोह नव-निर्वाचित पदाधिकारीयों को दिलाई गई शपथनवनिर्वाचित पदाधिकारी एवं सदस्यों ने…
राजनीति
सांसद राजकुमार चाहर ने नितिन गडकरी से की मुलाकात, अरतौनी अंडरपास को मिली मंजूरी
आगरा–जगनेर–तांतपुर एन.एच. परियोजना पर भी हुई सकारात्मक चर्चाआगरा। फतेहपुर सीकरी से भाजपा सांसद एवं भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क…
राजनीति
मौहल्ला समाधान दिवस में 312 शिकायतें दर्ज, त्वरित निस्तारण के लिए विभागों को सौंपे गए प्रकरण
गोबर चौकी ताजगंज में सबसे अधिक 107 और अलबतिया में 82 शिकायतें पहुंचीं, अधिकारियों ने दिए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देशआगरा। नगर निगम द्वारा शहरवासियों की समस्याओं का उनके…
टिप्पणियाँ (0)
सबसे पहले टिप्पणी करें।

