पुष्पांजलि हाइट में प्रभु राम की बारात के चारों प्रमुख स्वरूपों के विश्राम की व्यवस्था सुनिश्चित की। साथ ही यह भी तय किया गया कि सिया-राम विवाह के प्रतीक तुलसी-सालिगराम के फेरे भी पुष्पांजलि हाइट्स परिसर में ही लिए जाएंगे। इससे अपार्टमेंट वासियों में हर्ष की लहर दौड़ गई। पुष्पांजलि हाइट्स सोसायटी की ओर से इस दौरान चंद्रवीर सिंह, राजेश विज, ममता गोयल और अजय बंसल प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
प्रभु सिया राम के विवाह में मंडप-फेरे आदि मांगलिक कार्यों के साथ-साथ प्रभु राम की बारात के विभिन्न स्वागत स्थलों को भी चिन्हित किया गया । रामलीला कमेटी की ओर से मुकेश अग्रवाल, संजय तिवारी, टीएन अग्रवाल, अतुल बंसल, ताराचंद अग्रवाल, आनंद मंगल, अंजुल बंसल और राहुल गौतम प्रतिनिधिमंडल में शामिल रहे।
जनकपुरी महोत्सव समिति के अध्यक्ष सुरेश चंद गर्ग (तपन ग्रुप), संयोजक भरत शर्मा, महामंत्री रामचरण शर्मा, मनोज अग्रवाल अछनेरा वाले, राजीव जैसवाल, दिनेश नौहवार, मानसिंह धाकड़, पवन कैटर्स, संजय सिरोही, तिलकधारी शर्मा, गिरीश अग्रवाल, विजय मोहन गुप्ता, अश्विनी शर्मा, मीनू सिरोही, सुशील अग्रवाल, विनोद कुमार गर्ग, जयेश अग्रवाल, विनोद कुमार गुप्ता, सुनील सिंघल, विशाल सक्सेना और दिनेश गौतम प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

