राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ संयुक्त आगरा महानगर की समन्वय बैठक हुई जिसमें 1 जनवरी से लेकर 15 जनवरी तक अक्षत वितरण एवं हर घर तक श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के लिए संपर्क करने का आवाहन किया गया। मुख्य वक्ता डॉक्टर हरीशजी ने कहा श्रीराम मंदिर निर्माण से भारत की भूमि को शुभ संदेश प्राप्त हो रहे हैं।चंद्रयान की सफलता जी 20 की सफलता विश्व की पांचवी आर्थिक महाशक्ति बनना एवं विश्व में एक शक्तिशाली देश के रूप में अपनी जगह बनाना यह राम राज्य के आने के शुभ संकेत हैं और यह सब प्रभु श्रीराम की कृपा से हो रहा है इसलिए हमको 1 जनवरी से लेकर 15 जनवरी तक रामदूत के रूप में प्रत्येक घर में जाकर संपर्क करना है और 22 जनवरी को प्रत्येक घर में दीप जले भजन हो और यह पूरी ब्रज की भूमि राम में हो जाए।विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री राजेशजी ने कहा के इस मंदिर को बनाने के लिए लाखों लोगों ने अपना बलिदान दिया है एक लंबा संघर्ष किया है इसलिए यह एक गौरवशाली आनंदपूर्ण क्षण है हमको इसकी महत्वता को समझना चाहिए और हर घर पर भगवा लहराना चाहिए हर मंदिर पर भजन कीर्तन होना चाहिए। मनकामेश्वर के महंत योगेश पुरी ने हिंदू शक्ति का आवाहन किया उन्होंने कहा कि यह बहुत ही शुभ अवसर है जब चारों तरफ वातावरण राम मय है और हिंदू शक्ति को संगठित होकर और अधिक बलशाली बना है जिससे कि कोई भी विधर्मी हमारे मंदिरो की तरफ आंख उठाकर ना देख सके और उनको तोड़ने की बात ना कर सके पूरी दुनिया राम मय और आनंदित होनी चाहिए,कैलाश मंदिर के महंत निर्मल गिरी ने कहा कि इस भगवान के कार्य में संत शक्ति पूरी समर्थ के साथ लगेगी और सभी भक्तजनों से निवेदन करेगी कि हमको हर घर में भगवान राम को आने की खुशी में अपने घरों को दीपावली पर जैसे सजाते हैं वैसे सजना है।
विभाग प्रचारक आनंदजी ने सब को संबोधित करते हुए बताया कि हम सब सौभाग्य शाली है 500 वर्ष के कठिन संघर्ष के बाद हम श्री राम मंदिर बनने का सपना पूरा होते हुए देख रहे हे बैठक का संचालन विभाग कार्यवाह पंकज खंडेलवाल ने किया। बैठक में सुनील,रमेश, कीर्ति, सह प्रचार प्रमुख ब्रजपांत अशोक कुलश्रेष्ठ और संघ के सभी विचार परिवार के सभी पदाधिकारी वा अन्य पदाधिकारी, मातृशक्ति ओर आगरा महानगर से सैकड़ों की संख्या में स्वयंसेवक बंधु कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
राम मंदिर निर्माण से होगा लाखों बलिदानियों का स्वप्न पूर्ण- डॉ हरीश रौतेला
दुर्गेश व्यास
संबंधित खबरें
धर्म-संस्कृति
रामकथा महोत्सव का शुभारंभ भूमि पूजन से, 15 सितंबर से आगरा में गूंजेगी मोरारी बापू की अमृतवाणी
हनुमान जी के जयकारों और वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य श्रीरामकथा का भूमि पूजन करुणानिधान परिवार के सदस्यों ने किया,केंद्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल और विधायक…
धर्म-संस्कृति
उर्स सूफी संत सय्यद मुज़फ्फर अली शाह साहब क़ादरी चिश्ती नियाज़ी सज्जादा नशीन हज़रत अजमल अली शाह साहब की सरपरस्ती मे उर्स का आयोजन
आगरा दरगाह हज़रत शैख़ सय्यद अमजद अली शाह क़ादरी र.ज़ि पंजा मदरसा शाही,बांस दरवाज़ा आगरा वआस्ताना हज़रत मैकश ख़ानक़ाह ए क़ादरिया चिश्तिया नियाज़िया आगरा से सय्यद फैज़ अली शाह…
धर्म-संस्कृति
मौला इमाम हसन के वसीले से देता है अल्लाह रब्बुल इज्जत जन्नत_ इनाम हसन
आगरा- यादें हसन कार्यक्रम के दूसरे दिन अजमेर शरीफ से लाया गया हसनी आलम एवं गरीब नवाज की चादर का जुलूस दरगाह हजरत शाह अमीर आबूल उलाह की…
धर्म-संस्कृति
दरगाह हज़रत सय्यदना ओलिया बाबा रह0 के 388 वॉ उर्स के तीन दिवसीय उर्स का समापन
तीन दिवसीय 388 वॉ उर्स के तीसरे दिन महफिल ए रंग के साथ उर्स का समापन हुआकुल के वक़्त होती है अक़्सर दुआ कुबूल_ मियां मोहम्मद हूसैन रशीदीआगरा…
टिप्पणियाँ (0)
सबसे पहले टिप्पणी करें।

