केन्द्र व प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण नीतियों, निर्णयों, उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं विषयक प्रदर्शनी के तृतीय दिन मा0 केन्द्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री प्रो0 एस0पी0 सिंह बघेल द्वारा प्रदर्शनी का अवलोकन व समापन किया गया। सूचना विभाग के सौजन्य से लगाई गयी प्रदर्शनी का आमजन द्वारा अवलोकन किया गया। मा0 मन्त्री महोदय ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा महत्वपूर्ण निर्णय, जनहितार्थ योजनाओं, देश की प्रगति हेतु नवाचार अभियानों को प्रदर्शनी में लगे फोल्डर के माध्यम से विस्तार से दिखाया गया है। उन्होने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की पहल आमजन, महिला, समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के प्रति काफी संवेदनापूर्ण कार्य करना है, यही वजह है कि भारत विश्व स्तर पर आगे बढ रहा है और केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न नीतियों, योजनाओं, उपलब्धियों तथा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी में मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी व प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्य नाथ के व्यक्तित्व व कृतित्व पर लिखी गई विभिन्न पुस्तकों तथा एक जनपद-एक उत्पाद व विभिन्न उ0प्र0 की प्रगति विषयक पुस्तकों की एक स्टॉल भी लगाई गई थी ।
प्रो0 एस0पी0 सिंह बघेल द्वारा किया गया प्रदर्शनी का अवलोकन व समापन
केन्द्र व प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण नीतियों, निर्णयों, एवं योजनाओं के बारे में लगी 3 दिन प्रदर्शनी
संबंधित खबरें
राष्ट्रीय
चलती ट्रेन में शख्स ने की शर्मनाक हरकत, पेशाब करने पर यात्रियों ने की पिटाई
चलती ट्रेन के भीतर एक शख्स की ऐसी हरकत कैमरे में कैद हुई है, जिसने यात्रियों की सुरक्षा, सार्वजनिक स्वच्छता और ट्रेन के भीतर बढ़ती भीड़ को लेकर…
राष्ट्रीय
कारोबार, तकनीक और वैश्विक साझेदारी के नए द्वार खोलेगा ‘मीट एट आगरा’
.3, 4 और 5 अक्टूबर को सजेगा 18वां संस्करण, देश-दुनिया के 250 से अधिक प्रदर्शक होंगे शामिल• आधुनिक मशीनरी, तकनीक, फुटवियर कंपोनेंट्स और बाजार के नए रुझानों से…
राष्ट्रीय
आगरा के साहित्यकार पंडित योगेश चंद्र शर्मा 'योगी' को श्रीनाथद्वारा में 'हिंदी काव्य भूषण' सम्मान
आगरा। ताजनगरी के वरिष्ठ कवि, साहित्यकार और रामकथा मर्मज्ञ पंडित योगेश चंद्र शर्मा 'योगी' ने एक बार फिर आगरा का मान बढ़ाया है।राजस्थान के श्रीनाथद्वारा स्थित प्रतिष्ठित साहित्य-मंडल…
राष्ट्रीय
आगरा में 17 सितंबर को लगेगा निःशुल्क रोजगार मेला, 1000 से अधिक पदों पर भर्ती
हाईस्कूल से परास्नातक व आईटीआई-डिप्लोमा अभ्यर्थियों को रोजगार का मौका, 18 से 35 वर्ष तक कर सकेंगे प्रतिभागआगरा में रोजगार मेले में देश-प्रदेश की कंपनियां करेंगी भर्ती, चयनित…
टिप्पणियाँ (0)
सबसे पहले टिप्पणी करें।

