आगरा- गोकुलपुरा क्षेत्र हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्राचीन श्री गणगौर मेला का आयोजन 24,25 मार्च 2023 को आयोजित होने जा रहा है, यह मेला बाड़ा चरण सिंह मनसा देवीकंस गेट ताल मंगलेश्वर गोकुलपुरा आदि क्षेत्रों में लगता है, इस मेले में हजारों की संख्या में श्रद्धालु ( ईसर गौर) गणगौर के दर्शन करने आते हैं वर्तमान में इन सभी क्षेत्रों में अव्यवस्थाओं का भंडार है, इन सभी क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था नालिया चौक हैं सड़कों पर गड्ढे हैं बलका बस्ती क्षेत्र में मुख्य मार्ग पर सीवर व पानी की पाइप लाइन के मरम्मत के लिए खुदाई की गई थी जिसमें उसका व्यवस्थित तरीके से मरम्मत नहीं हुई है बारिश होने के उपरांत वहां गाड़ियां फिसल रही हैं आम जनमानस के चोट लग रही है इन अव्यवस्थाओं की वजह से आम जनमानस को व मेले में आने वाले दर्शनार्थियों को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
सड़क पर गड्ढों की वजह से बड़ी दुर्घटना हो सकती है क्षेत्रवासियों में इन अव्यवस्थाओं को लेकर काफी रोष है संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को व्यवस्थाओं के संबंध में मेला कमेटी द्वारा प्रार्थना पत्र दिए जाने के बाद भी अभी तक कोई भी सफाई सड़क मरम्मत इत्यादि व्यवस्थाओं का कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है जिस वजह से क्षेत्र की जनता में भारी आक्रोश है।
मेला कमेटी के अध्यक्ष रमेश चंद ,उपाध्यक्ष भरत वर्मा ,महामंत्री महेश चंद शर्मा,कोषाध्यक्ष रामकुमार वर्मा,मंत्री मनीष वर्मा एवं मीडिया प्रभारी सुनील वर्मा ने संयुक्त रूप से कहा है कि प्राचीन श्री गणगौर मेला में हजारों लोग दूर दूर से आते हैं अब जब ये हालत है तो लोग कैसे मेला में आएंगे। अभी भी लाग रास्ते से निकल नहीं पा रहें हैं।
प्राचीन श्री गणगौर मेला नजदीक और क्षेत्र में फैला है अव्यवस्थाओं का आलम,निकलने में होती है परेशानी
सुनील वर्मा
संबंधित खबरें
राष्ट्रीय
एक हजार रुपये के प्रीमियम ने बदल दी परिवार की जिंदगी, मैनेजर ने खोला ऐसा राज कि छलक पड़े आंसू
खाता बंद कराने बैंक पहुंची पत्नी, मैनेजर ने बताया पति ने छोड़ रखा है 20 लाख का सहाराखाते में थे सिर्फ 12 हजार रुपये, रिकॉर्ड खंगाला तो खुला…
राष्ट्रीय
जिलाधिकारी मनीष बंसल के दृष्टिबाधित स्कूल की छात्राओं ने बांधी राखी, जिलाधिकारी ने छात्राओं को उपहार दिए
जिलाधिकारी ने रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत सभी संबंधित विभागों को बाजारों में सुरक्षा, साफ-सफाई, व्यवस्थित पार्किंग और प्रकाश व्यवस्था की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश रक्षाबंधन पर…
राष्ट्रीय
आगरा जनकपुरी महोत्सव के लिए विधि विधान से हुआ भूमि पूजन,6, 7, 8, 9 अक्टूबर को आगरा में होगा जनकपुरी का भव्य आयोजन,
प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल आगरा सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री भारत सरकार, आगरा फिरोजाबाद के एमएलसी विधायक विजय शिवहरे और विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल रहे मुख्य अतिथिभूमि पूजन के साथ…
राष्ट्रीय
आगरा नगर निगम में गूंजा देशभक्ति का संदेश, शनिवार को बड़े ही हर्षौल्लास से मनाया गया आगरा नगर निगम में आजादी का पर्व
नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने दिलाई सभी को शपथ स्वच्छता सर्वेक्षण में आगरा को फिर से लाना है नंबर वनदेश की आजादी में क्रांतिकारियों के बलिदान और…
टिप्पणियाँ (0)
सबसे पहले टिप्पणी करें।

