भारतीय महिला क्रिकेट टीम के इंग्लैंड दौरे का अंत एक बड़े विवाद के साथ हुआ। टीम इंडिया की स्टार स्पिनर दीप्ति शर्मा 'मांकडिंग' को लेकर विवादों में आईं थी। आखिरी वनडे में उन्होंने चार्लोट डीन को नॉन स्ट्राइकर एंड पर आउट किया था। इस विवाद के बाद क्रिकेट जगत दो भागों में बंट गया था।

एक पक्ष ने इसे खेल भावना के खिलाफ बताया तो दूसरे पक्ष ने इसे सही ठहराते हुए कहा कि जो हुआ वो नियम के अनुसार था। इस घटना को अभी एक ही दिन बीता था कि 'मांकडिंग' का शिकार बनीं चार्लोट डीन ने एक घरेलू मैच के दौरान इस हरकत को दोहराने की कोशिश की। हालांकि यह सब उन्होंने मजाक में किया था और उनकी इस कोशिश के दौरान बल्लेबाज-अंपायर समेत हर कोई ठहाके लगा रहा था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

फोटो - इंटरनेट 

विज्ञापन