केन्द्र व प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण नीतियों, निर्णयों, उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं विषयक प्रदर्शनी के द्वितीय दिन प्रदर्शनी का अवलोकन दर्शकों, छात्रों, जनपदवासियों को जिला सूचना अधिकारी शीलेन्द्र कुमार शर्मा ने कराया। सूचना विभाग के सौजन्य से लगाई गयी प्रदर्शनी का आमजन व राजकीय इण्टर कॉलेज के बच्चों तथा एनसीसी कैडेट कोर को अवलोकन कराते हुए जिला सूचना अधिकारी द्वारा प्रदर्शनी की विषय वस्तु के बारे में विस्तार से महत्वपूर्ण निर्णय, जनहितार्थ योजनाओं, देश की प्रगति हेतु नवाचार अभियानों को प्रदर्शनी में लगे फोल्डर के माध्यम से विस्तार से समझाते हुए प्रकाश डाला। केन्द्र व प्रदेश सरकार की पहल आमजन, महिला, समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के प्रति काफी संवेदनापूर्ण कार्य करना है, यही वजह है कि भारत विश्व स्तर पर आगे बढ रहा है। अपर जिला सूचना अधिकारी श्री चांदमियां सिद्दीकी ने प्रदर्शनी देखने आए जीआईसी के प्रधानाचार्य व शिक्षकों, बच्चों का स्वागत किया तथा प्रदर्शनी के उद्देश्य को बताया। उन्होने अवलोकन कराते हुए बताया कि केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न नीतियों, योजनाओं, उपलब्धियों तथा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी में मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी व प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्य नाथ के व्यक्तित्व व कृतित्व पर लिखी गई विभिन्न पुस्तकों तथा एक जनपद-एक उत्पाद व विभिन्न उ0प्र0 की प्रगति विषयक पुस्तकों की एक स्टॉल भी लगाई गई है। यह प्रदर्शनी 24/02/2023 से 26/02/2023 तीन दिवसीय, शहर व जनपद की जनता हेतु खुली रहेगी।
केन्द्र व प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण नीतियों, एवं योजनाओं की प्रदर्शनी
दर्शकों, छात्रों, जनपदवासियों को जिला सूचना अधिकारी शीलेन्द्र कुमार शर्मा ने कराया अवलोकन
संबंधित खबरें
राष्ट्रीय
एक हजार रुपये के प्रीमियम ने बदल दी परिवार की जिंदगी, मैनेजर ने खोला ऐसा राज कि छलक पड़े आंसू
खाता बंद कराने बैंक पहुंची पत्नी, मैनेजर ने बताया पति ने छोड़ रखा है 20 लाख का सहाराखाते में थे सिर्फ 12 हजार रुपये, रिकॉर्ड खंगाला तो खुला…
राष्ट्रीय
जिलाधिकारी मनीष बंसल के दृष्टिबाधित स्कूल की छात्राओं ने बांधी राखी, जिलाधिकारी ने छात्राओं को उपहार दिए
जिलाधिकारी ने रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत सभी संबंधित विभागों को बाजारों में सुरक्षा, साफ-सफाई, व्यवस्थित पार्किंग और प्रकाश व्यवस्था की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश रक्षाबंधन पर…
राष्ट्रीय
आगरा जनकपुरी महोत्सव के लिए विधि विधान से हुआ भूमि पूजन,6, 7, 8, 9 अक्टूबर को आगरा में होगा जनकपुरी का भव्य आयोजन,
प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल आगरा सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री भारत सरकार, आगरा फिरोजाबाद के एमएलसी विधायक विजय शिवहरे और विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल रहे मुख्य अतिथिभूमि पूजन के साथ…
राष्ट्रीय
आगरा नगर निगम में गूंजा देशभक्ति का संदेश, शनिवार को बड़े ही हर्षौल्लास से मनाया गया आगरा नगर निगम में आजादी का पर्व
नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने दिलाई सभी को शपथ स्वच्छता सर्वेक्षण में आगरा को फिर से लाना है नंबर वनदेश की आजादी में क्रांतिकारियों के बलिदान और…
टिप्पणियाँ (0)
सबसे पहले टिप्पणी करें।

