दिल्ली शराब घोटाला मामले में ईडी ने गुरुवार देर शाम दो घंटे की पूछताछ के बाद सीएम केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया। केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आप आज देशभर में प्रदर्शन करने वाली है। ईडी केजरीवाल को आज PMLA कोर्ट में पेश करेगी। 

केजरीवाल से मिलने पहुंचेंगे भगवंत मान

पंजाब के सीएम भगवंत मान सीएम अरविंद केजरीवाल से मिलने राउस एवेन्यू कोर्ट पहुंचेंगे। भगवंत मान केजरीवाल के परिवार से भी मुलाकात करेंगे। 

विज्ञापन

केजरीवाल की गिरफ्तारी पर बोले अन्ना हजारे

अन्ना हजारे ने केजरीवाल की गिरफ्तारी पर कहा कि मुझे बहुत दुख हुआ। वो मेरे साथ काम करता था। शराब के बारे हम आवाज उठाते थे। वो शराब नीति बना रहा है। इसका दुख हुआ। सत्ता के सामने कुछ नहीं है। कानून के तौर पर जो होगा, वो होगा, सरकार देखेगी। अरविंद केजरीवाल ने मेरी बात नहीं मानी। मैं अब उन्हें कोई सलाह नहीं दूंगा।