प्रथम दिवस से लेकर छठवें दिन तक श्रद्धालुओं ने भक्ति के सागर में जी भरकर लगाई डुबकी सागर में

रविवार को नगर भ्रमण, विसर्जन और विशाल भंडारे के साथ होगा समापन

आगरा। कमला नगर स्थित बसंत बिहार वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय गणेश महोत्सव एवं राधाष्टमी महोत्सव भव्यता के साथ मनाया जा रहा है। प्रथम दिवस से छठवें दिन तक श्रद्धालुओं ने भक्ति के सागर में जी भरकर डुबकी लगाई।

विज्ञापन

कार्यक्रमों की श्रृंखला इस प्रकार रही -
पहला दिन - भगवान गणेश जी की स्थापना और भव्य नगर भ्रमण।
दूसरा दिन - सोसाइटी में गणेश जी का भव्य दीपोत्सव।
तीसरा दिन - प्रत्येक घर में गणेश जी के प्रसाद का वितरण।
चौथा दिन - महिला मंडल द्वारा भव्य भजन संध्या।
पांचवां दिन - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में गणेश जी के चरणों में विशेष दीपोत्सव।
छठवां दिन (शनिवार) - मंदिर प्रांगण में महिला मंडल द्वारा भव्य राधाष्टमी विशेष उत्सव का आयोजन।

समिति के संरक्षक कुलदीप पाठक, अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, सचिव दीपक मित्तल और शरद सिंघल ने बताया कि सातवें और अंतिम दिन रविवार को गणेश जी का भव्य नगर भ्रमण निकाला जाएगा, जिसके बाद विसर्जन और विशाल भंडारे का आयोजन होगा। भंडारे में हजारों भक्त प्रसाद ग्रहण करेंगे। इस भव्य आयोजन में प्रमुख रूप से शैलेंद्र पाठक, रेनू सिंघल, वर्षा, माधवी, शारदा, माधुरी, सोनी अग्रवाल, कल्पना सहित सोसाइटी के सभी पदाधिकारी, महिला शक्ति और क्षेत्रीय श्रद्धालु मौजूद रहे।

कमला नगर बसंत बिहार वेलफेयर सोसाइटी में सात दिवसीय गणेश-राधाष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। छठवें दिन महिला मंडल ने राधाष्टमी उत्सव मनाया। अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने बताया कि रविवार को नगर भ्रमण, विसर्जन और भंडारे के साथ महोत्सव का समापन होगा।