कैप्टन शुभम गुप्ता ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट के पोस्टर का आयोजन समिति ने किया विमोचन
फरमान खान ( संवाददाता )
आगरा। कैप्टन शुभम गुप्ता की स्मृति में दो दिवसीय कैप्टन शुभम गुप्ता ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन उनके परिवार द्वारा सेंट जॉन्स ग्राउंड पर किया जा रहा है। शुक्रवार को टूर्नामेंट के पोस्टर का विमोचन आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने किया।
डीजीसी क्राइम एडवोकेट बसंत गुप्ता ने बताया कि गोल्ड जिम और हेयर मास्टर के सहयोग से कैप्टन शुभम गुप्ता ट्रॉफी में शहर की चार टीमें गरूण कमांडो, तेजस कमांडो, मार्कोस कमांडो और पैरा कमांडो क्रिकेट के मैदान पर खेलेंगी । इसमें करीब 60 खिलाड़ी खेलेंगे। मैच का उद्घाटन सुबह डीसीपी सिटी सूरज राय, डीसीपी मुख्यालय सैयद अली अब्बास और जेल सुप्रीटंडन हरिओम शर्मा करेंगे।
आयोजन सचिव मनोज यादव ने बताया कि बेहतर स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए टूर्नामेंट का आयोजन किया जाता रहा है अब से हर वर्ष कैप्टन शुभम गुप्ता के नाम से ये टूर्नामेंट आयोजित किया जाएगा। विजेता ट्रॉफी को जीतने के लिए पहले दिन शनिवार को चारों टीमों के मध्य दो लीग मैच होंगे। रविवार को फाइनल मैच में लीग मैच में जीती हुई दोनों विजेता टीमे 21 हजार रुपए की ईनाम जीतने के लिए मैदान पर अपना दमखम दिखाएंगी। इस अवसर पर रूबी शर्मा, नितिन वर्मा, कॉमेंट्रेटर नरेंद्र शर्मा, सनी मेहरा, वीपी सिंह, विवेक भारद्वाज, सुमित धाकड़, दीपक अग्रवाल, अनुज लावनिया आदि मौजूद रहे।
फरमान खान ( संवादाता की रिपोर्ट )
कैप्टन शुभम गुप्ता की स्मृति में होगा दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट
कैप्टन शुभम गुप्ता ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट के पोस्टर का आयोजन समिति ने किया विमोचन
संबंधित खबरें
स्पोर्ट्स
माँ,मेरा क्या कसूर था..: जन्म के तुरंत बाद ही शौचालय में फैका नवजात कों, मौत
जन्म लेते ही नवजात को शौचालय में छोड़ गई मां, मासूम की मौतसीएचसी अछनेरा के टॉयलेट में मिला नवजात, CCTV से मां की तलाश में पुलिसआगरा के अछनेरा…
स्पोर्ट्स
इंडो-नेपाल चैंपियनशिप स्केट्स में चमके शौर्य स्केट्स अकैडमी के खिलाड़ी, जीते दो स्वर्ण पदक
आगरा -नेपाल में आयोजित आठवीं इंडो-नेपाल रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में आगरा के शौर्य स्केट्स अकैडमी के खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार प्रदर्शन करते हुए आगरा का नाम…
स्पोर्ट्स
विकास प्रदर्शनी में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से गर्भवती माताओं की गई गोद भराई
शिशुओं का अन्नप्राशन कार्यक्रम हुआ आयोजित, कार्यक्रम में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय पर नुक्कड़ नाटक का हुआ आयोजनसूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई विकास प्रदर्शनी तथा…
स्पोर्ट्स
टिप्पणियाँ (0)
सबसे पहले टिप्पणी करें।

