जिलाधिकारी ने रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत सभी संबंधित विभागों को बाजारों में सुरक्षा, साफ-सफाई, व्यवस्थित पार्किंग और प्रकाश व्यवस्था की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
रक्षाबंधन पर महिलाओं को तोहफा: यूपीएसआरटीसी बसों में 27 से 29 अगस्त तक सहयात्री सहित फ्री यात्रा, 60 वर्ष की महिलाओं के लिए लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा' योजना शुरू
आगरा-रक्षाबंधन के अवसर पर दृष्टिबाधित आवासीय बालिका विद्यालय,की छात्राओं ने जिलाधिकारी मनीष बंसल जी की कलाई पर राखियां बांधीं। जिलाधिकारी ने छात्राओं के स्नेह को स्वीकार करते हुए उन्हें उपहार भेंट किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस दौरान जिलाधिकारी ने छात्राओं से उनकी पढ़ाई-लिखाई, विद्यालय की व्यवस्थाओं, खान-पान और रहने की सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने छात्राओं से संवाद करते हुए कहा कि वे मन लगाकर पढ़ाई करें।
जिलाधिकारी ने बताया कि रक्षाबंधन के अवसर पर मा.मुख्यमंत्री जी द्वारा उत्तर प्रदेश की 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं के लिए निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान करने वाली 'लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा' योजना का शुभारंभ किया गया है साथ ही उ0प्र0 राज्य सड़क परिवहन निगम की समस्त बसों में सभी महिलाओं को एक सहयात्री के साथ दिनांक 27.08.2026 की प्रातः 06:00 बजे से दिनांक 29.08.2026 की मध्य रात्रि 12:00 बजे तक निःशुल्क यात्रा की सुविधा रक्षाबंधन के पावन अवसर पर प्रदान की गई हैं, महिलाएं इसका लाभ उठाएं। उन्होंने बताया कि सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है कि रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत बाजारों में अतिरिक्त सुरक्षा, साफ सफाई, व्यवस्थित पार्किंग, प्रकाश व्यवस्था की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

