वार्ड 55 शाहदरा पार्षद विजय वर्मा ने फीता काटकर किया रामलीला का विधिवत शुभारंभ

फेस टू के कैप्स पार्क में श्री रामलीला महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ, क्षेत्र की जनता पूरे वर्ष पर रामलीला के मंचन का करती है बेसब्री से इंतजार

भक्तिमय हुआ माहौल जनता के चहेते जनप्रतिनिधि पार्षद विजय वर्मा का कमेटी के पदाधिकारियो ने किया माला, साफा और भगवान रामचंद्र जी का मोमेंटो देकर धूमधाम से स्वागत

विज्ञापन

आगरा। यमुनापार ट्रांस यमुना कॉलोनी में श्री रामलीला महोत्सव 2026 का शुभारंभ बड़े ही हर्षोल्लास और भक्तिमय माहौल में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय पार्षद विजय वर्मा निषाद ने कई दिनों तक चलने वाली रामलीला महोत्सव का फीता काटकर और भगवान श्री गणेश की आरती को गाकर रामलीला का विधिवत उद्घाटन कर शुभारंभ किया। इस दौरान क्षेत्र के कर्मठ जुझारू जनता के प्यारे पार्षद विजय वर्मा ने कहा कि रामलीला महोत्सव भारतीय संस्कृति, श्रद्धा और कला का अद्भुत संगम है। जैसे ही मंच पर प्रभु श्री राम की लीलाओं का मंचन शुरू होता है, पूरा क्षेत्र जय श्री राम के उद्घोष और भक्ति रस में डूब जाता है। यह उत्सव केवल मनोरंजन का साधन नहीं है, बल्कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के आदर्शों - सत्य, त्याग और कर्तव्य परायणता को जीवन में उतारने की प्रेरणा भी देता है। अतीत की बात है कि पूरे वर्ष भर लोग रामलीला शुरु होने का बेसब्री से इंतजार करते हैं और रामलीला महोत्सव शुरू होने के बाद फेस टू के कैप्स किंडर पार्क रामलीला मैदान में प्रभु राम की लीला को देखने पूरे परिवार के साथ आते हैं। इतना ही नहीं रामलीला महोत्सव में स्थान ना घिर जाए इसीलिए श्रद्धालुओं में स्थान घेरने की होड़ से बनी रहती है।

श्रद्धालुओं में इस महोत्सव को लेकर दिख रहा है खासा उत्साह, भक्तों से की है अपील

कार्यक्रम में अध्यक्ष गिर्राज पाठक, संरक्षक बालकिशन गुप्ता सहित कमेटी के सभी सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग दिया और सभी क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रामलीला का आनंद लेने की अपील भी की।