आगरा मे गांधी जयंती के अवसर पर "सेवा संकल्प अभियान" के अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा के तत्वावधान में राजकीय इंटर कॉलेज (जी आई सी ), पंचकुइयां, आगरा में पोक्सो एक्ट जागरूकता रैली एवं शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय श्रीमती संगीता कुमारी, अपर जिला जज, आगरा द्वारा की गई।
कार्यक्रम के अंतर्गत माननीय अपर जिला जज श्रीमती संगीता कुमारी द्वारा एनसीसी कैडेट्स, स्काउट-गाइड तथा विद्यालय के बच्चों/अन्य प्रतिभागियों की जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली राजकीय इंटर कॉलेज, आगरा से प्रारंभ होकर पंचकुइयां चौराहे तक निकाली गई। रैली के माध्यम से आमजन को जागरूकता का संदेश दिया गया तथा विधिक जागरूकता एवं सामाजिक सरोकारों के प्रति लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया।
कार्यक्रम के दौरान श्री पंकज कुमार-I, सचिव, पूर्णकालिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा ने विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित निःशुल्क विधिक सहायता एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी प्रदान करने तथा समाज के जरूरतमंद वर्गों तक विधिक सहायता पहुँचाने के महत्व पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर श्री अतुल कुमार सोनी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, आगरा; श्री लक्ष्मी चंद बंसल, चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल, आगरा; श्री मनवेन्द्र, प्रधानाचार्य, राजकीय इंटर कॉलेज, आगरा; विद्यालय के समस्त शिक्षकगण तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा के कर्मचारीगण श्री अमित कुमार एवं श्री ललित द्विवेदी, लिपिक, के साथ-साथ अधिकार मित्र श्री सुरेश कुमार एवं श्री सौरभ उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त, गांधी जयंती के अवसर पर राजकीय बाल गृह शिशु, आगरा में भी बच्चों के साथ कार्यक्रम आयोजित कर दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को महात्मा गांधी के आदर्शों, सत्य, अहिंसा, स्वच्छता एवं नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा द्वारा इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों तक विधिक जागरूकता पहुँचाने तथा बच्चों एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।


