पेट्रोल पंपों पर जर्जर अग्निशामक यंत्र देख भड़के पार्षद विजय वर्मा, जिला पूर्ति कार्यालय पर उठाए सवाल
पार्षद के निरीक्षण में पेट्रोल पंपों पर सुरक्षा में लापरवाही
आगरा। शाहदरा पार्षद विजय सिंह वर्मा ने छलेसर के नरेंद्र फिलिंग स्टेशन और झरना नाले स्थित HP के राज ऑटोमोबाइल पेट्रोल पंप का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में अग्निशामक यंत्र जर्जर हालत में मिले। यंत्रों पर तारीख सही थी लेकिन वे प्रयोग के लायक नहीं थे। पार्षद ने जिला पूर्ति कार्यालय की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए सभी पंपों की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
पार्षद विजय वर्मा के औचक निरीक्षण में पेट्रोल पंपों पर मिलीं गंभीर खामियां
एक्सपायर अग्निशामक यंत्र देख भड़के पार्षद, जिला पूर्ति कार्यालय पर उठाए सवाल

आगरा- शाहदरा क्षेत्र के पार्षद विजय सिंह वर्मा ने सोमवार को आगरा के दो पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा मानकों में भारी लापरवाही सामने आई।
पार्षद सबसे पहले छलेसर स्थित नरेंद्र फिलिंग स्टेशन पहुंचे। वहां जांच में पाया गया कि आग बुझाने वाले अग्निशामक यंत्र जर्जर हालत में रखे हुए थे। यंत्रों पर भले ही तारीख सही लिखी थी, लेकिन वे आग लगने की स्थिति में प्रयोग के लायक नहीं थे।
इसके बाद पार्षद झरना नाले स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम के राज ऑटोमोबाइल पेट्रोल पंप पर भी पहुंचे। वहां भी सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के बाद पार्षद विजय वर्मा ने नाराजगी जताते हुए कहा कि पेट्रोल पंप जैसी संवेदनशील जगहों पर सुरक्षा उपकरणों की अनदेखी सीधे लोगों की जान से खिलवाड़ है। उन्होंने सवाल उठाया कि आगरा का जिला पूर्ति कार्यालय इन पंपों की नियमित जांच को लेकर कितना गंभीर है।

पार्षद ने संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि सभी पेट्रोल पंपों की तत्काल जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, ताकि किसी बड़ी दुर्घटना को टाला जा सके।

