आगरा: शहर के रियल एस्टेट सेक्टर में एक नए और शानदार अध्याय की शुरुआत करते हुए GHI Group द्वारा फतेहाबाद रोड स्थित एट कुण्डौल में नई रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट 'आनंद धाम' (Anand Dham by GHI) कॉलोनी में मंदिर के लिए भूमि पूजन अत्यंत धूमधाम और विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। "स्टेप इनटू गुड लिविंग..." और "सपनों का घर बनाएं, एक बेहतर कल के लिए" इस आधुनिक कॉलोनी में भव्य मंदिर निर्माण का कार्य भी आरंभ कर दिया गया है। ​

इस अवसर पर मंदिर निर्माण हेतु भूमि पूजन GHI Group के मैनेजर ज्ञानेन्द्र चौहान द्वारा किया गया। इस दौरान उन्होंने बताया कि यह प्रोजेक्ट "समृद्धि की नींव और खुशियों की शुरुआत" का प्रतीक है, जहां रहवासियों को आधुनिक सुख-सुविधाओं के साथ एक आध्यात्मिक और शांत वातावरण मिलेगा। ​कॉलोनी के भीतर ही धार्मिक और सकारात्मक माहौल के लिए विशेष रूप से मंदिर का निर्माण किया जा रहा है।

यह एक RERA Approved प्रोजेक्ट है, जो खरीदारों को पूरी कानूनी सुरक्षा और पारदर्शिता का भरोसा देता है। यहां निवासियों के लिए पानी की बेहतरीन व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। कॉलोनी में खुला, हरा-भरा वातावरण और बच्चों के खेलकूद के लिए बड़े-बड़े पार्क विकसित किए गए हैं। ​निवासियों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए कॉलोनी में पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। ​इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य अतिथि और स्थानीय श्रद्धालु उपस्थित रहे। अनुष्ठान संपन्न होने के बाद सभी ने प्रसाद ग्रहण किया।

विज्ञापन