आगरा: ताजनगरी के बोदला-बिचपुरी रोड स्थित 'इंडस वैली' कॉलोनी में चैत्र नवरात्रि के तीसरे पावन दिन पर श्रद्धा और उल्लास के साथ माँ चंद्रघंटा की आराधना के साथ कॉलोनी परिसर के भव्य नवनिर्मित मंदिर में प्रभु श्री राम दरबार और शिव परिवार की मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा विधि-विधान से संपन्न हुई।
मुख्य अतिथि विधायक विजय शिवहरे और विजय सिंह कर्दम ने मूर्तियों की प्रतिष्ठा की। डायरेक्टर विजय सिंह कर्दम ने बताया कि मंदिर का निर्माण वास्तु शास्त्र के अनुसार किया गया है, ताकि निवासियों को सुरक्षा और हरियाली के साथ आध्यात्मिक उन्नति भी मिले।
इस अवसर पर महिलाओं ने मंगल गीत गाए और विशाल भंडारे के माध्यम से जरूरतमंदों
को भोजन वितरित किया गया। उत्सव के दौरान कॉलोनी में 'प्रॉपर्टी कैंप' भी लगाया गया, जहाँ कॉलोनी की आधुनिक सुविधाओं की जानकारी दी गई। इस शुभ घड़ी में प्लॉट या मकान की बुकिंग पर ग्राहकों को विशेष छूट और उपहार दिए जा रहे हैं। कार्यक्रम में कौशल किशोर सिंघल, ब्रज किशोर खंडेलवाल, रामजी लाल, प्रकाश चंद, हाकिम सिंह, जे पी सिंह, वीरेंद्र कर्दम सहित तमाम गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इंडस वैली कॉलोनी में राम दरबार और शिव परिवार की हुई प्राण-प्रतिष्ठा
संवाद
संबंधित खबरें
धर्म-संस्कृति
रामकथा महोत्सव का शुभारंभ भूमि पूजन से, 15 सितंबर से आगरा में गूंजेगी मोरारी बापू की अमृतवाणी
हनुमान जी के जयकारों और वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य श्रीरामकथा का भूमि पूजन करुणानिधान परिवार के सदस्यों ने किया,केंद्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल और विधायक…
धर्म-संस्कृति
उर्स सूफी संत सय्यद मुज़फ्फर अली शाह साहब क़ादरी चिश्ती नियाज़ी सज्जादा नशीन हज़रत अजमल अली शाह साहब की सरपरस्ती मे उर्स का आयोजन
आगरा दरगाह हज़रत शैख़ सय्यद अमजद अली शाह क़ादरी र.ज़ि पंजा मदरसा शाही,बांस दरवाज़ा आगरा वआस्ताना हज़रत मैकश ख़ानक़ाह ए क़ादरिया चिश्तिया नियाज़िया आगरा से सय्यद फैज़ अली शाह…
धर्म-संस्कृति
मौला इमाम हसन के वसीले से देता है अल्लाह रब्बुल इज्जत जन्नत_ इनाम हसन
आगरा- यादें हसन कार्यक्रम के दूसरे दिन अजमेर शरीफ से लाया गया हसनी आलम एवं गरीब नवाज की चादर का जुलूस दरगाह हजरत शाह अमीर आबूल उलाह की…
धर्म-संस्कृति
दरगाह हज़रत सय्यदना ओलिया बाबा रह0 के 388 वॉ उर्स के तीन दिवसीय उर्स का समापन
तीन दिवसीय 388 वॉ उर्स के तीसरे दिन महफिल ए रंग के साथ उर्स का समापन हुआकुल के वक़्त होती है अक़्सर दुआ कुबूल_ मियां मोहम्मद हूसैन रशीदीआगरा…
टिप्पणियाँ (0)
सबसे पहले टिप्पणी करें।

