- बाजार से 50 से 90 प्रतिशत तक कम कीमत पर मिलेंगी दवाइयां।
- जन औषधि ग्राहकों के लिए ECG जांच होगी निःशुल्क
आगरा। कमला नगर स्थित सुभाष नगर चौराहा, ब्रिज बिहार रोड पर आज प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्र का शुभारंभ किया गया। केंद्र का उद्घाटन नीरज गुप्ता, महानगर उपाध्यक्ष द्वारा किया गया।
इस अवसर पर केंद्र संचालक विपिन शर्मा नेबताया कि केंद्र पर प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि योजना के अंतर्गत गुणवत्तापूर्ण दवाइयां आमजन को बाजार की कीमतों की तु लना में 50 से 90 प्रतिशत तक कम कीमत पर उपलब्ध कराई जाएंगी। इसका उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को किफायती दरों पर आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराना है।

केंद्र की विशेष सुविधा के रूप में जन औषधि ग्राहकों के लिए ECG (ईसीजी) जांच निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। इससे क्षेत्र के लोगों को दवाइयों के साथ स्वास्थ्य जांच की सुविधा भी आसानी से मिल सकेगी।
उद्घाटन समारोह में डॉ. शिल्पी पाठक, प्रमोद पाठक, जितेंद्र चाहर, रेहान, लाल सिंह, राजेश सहित अनेक गणमान्य लोग एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने केंद्र के शुभारंभ पर संचालक को शुभकामनाएं दीं और क्षेत्र में सस्ती दवाइयों एवं निःशुल्क ECG जांच की सुविधा उपलब्ध कराने की पहल की सराहना की।

