आज की बैठक में कई निर्णय लिए गए जो निम्न हैं- 
1. बैठक में धन्वन्तरि दिवस कार्यक्रम दिनांक 22/10/22को होटल अतिथि वन वाटर वर्क्स चौराहे पर आयोजित करने का निश्चय किया गया।
2. नीमा आगरा शाखा की नवीन कार्यकारिणी का आज निर्विरोध निर्वाचन किया गया।
3. डॉ एम एम खान नीमा आगरा के अध्यक्ष,डॉ करुणाकर दीक्षित सचिव,डॉ यदुवीर सिंह कोषाध्यक्ष निर्वाचित किये गए। अन्य कार्य कारिणी की घोषणा डॉ एम एम खान सचिव डॉ करूणाकर दीक्षित से परामर्श उपरांत करेंगे।
4. धन्वन्तरि दिवस कार्यक्रम के दौरान ही शपथ ग्रहण समारोह होगा। डॉ डी एस वर्मा निवर्तमान अध्यक्ष अब नवीन टीम में संरक्षक के रूप में अपना मार्ग दर्शन अवम सहयोग प्रदान करेंगे। 
टीम डॉ डी एस वर्मा द्वारा अपने कार्यकाल के दौरान सराहनीय एवम सभी के साथ सामंजस्य बनाकर नीमा के हित मे जो कार्य किये गए उसके लिए डॉ धर्म सिंह वर्मा जी एवम सम्पूर्ण टीम को धन्यवाद एवम साधुवाद। नव नियुक्त अध्यक्ष डा एम एम खान टीम से पूर्ण अपेक्षा है कि उनके द्वारा नीमा आगरा को व्यापक विस्तार मिलेगा एवम सभी चिकित्सको की समस्याओं के समाधान हेतु वह सदैव तत्पर रहेगा।