लगातार हो रही बारिश अब सिर्फ राहत नहीं, बल्कि कई शहरों में आफत बनती जा रही है। गाजियाबाद के वसुंधरा इलाके से सामने आई ये तस्वीरें सिस्टम की तैयारियों पर बड़ा सवाल खड़ा कर रही हैं। यहां अटल चौक पर अचानक सड़क भरभराकर धंस गई और देखते ही देखते एक टाटा पंच कार और एक स्कूटी गहरे गड्ढे में समा गईं। राहत की बात सिर्फ इतनी रही कि हादसे के वक्त दोनों वाहनों में कोई सवार मौजूद नहीं था, वरना यह घटना बड़े जानलेवा हादसे में बदल सकती थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बुधवार शाम से लगातार बारिश हो रही थी। गुरुवार सुबह अचानक सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया। सड़क के ऊपर खड़े वाहन सीधे नीचे जा गिरे। तेज आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े और इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि सड़क के किनारे एक भवन का निर्माण कार्य चल रहा था। लगातार बारिश की वजह से मिट्टी का कटाव हुआ और सड़क के नीचे खाली जगह बन गई। जैसे ही दबाव बढ़ा, सड़क अचानक धंस गई और ऊपर खड़े वाहन गड्ढे में समा गए।

विज्ञापन

हादसे के पास से बिजली की लाइन भी गुजर रही थी। किसी भी बड़े खतरे को देखते हुए अधिकारियों ने तुरंत बिजली आपूर्ति बंद कराई। इसके बाद पुलिस, बिजली विभाग और अन्य एजेंसियां मौके पर पहुंचीं। क्रेन की मदद से काफी मशक्कत के बाद कार और स्कूटी को गड्ढे से बाहर निकाला गया। पूरे इलाके की घेराबंदी कर लोगों की आवाजाही रोक दी गई है और सड़क की तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है।

यह पहली बार नहीं है जब बारिश के दौरान गाजियाबाद में सड़क धंसी हो। पिछले साल भी क्रॉसिंग रिपब्लिक इलाके में मिट्टी धंसने से कई कारें गहरे गड्ढे में समा गई थीं। उस समय भी सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने के बड़े-बड़े दावे किए गए थे, लेकिन एक बार फिर वैसा ही हादसा सामने आने से उन दावों की पोल खुलती नजर आ रही है।

अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर हर बारिश में सड़कें क्यों धंस रही हैं? क्या निर्माण कार्यों में लापरवाही बरती जा रही है या फिर निगरानी व्यवस्था पूरी तरह फेल हो चुकी है? फिलहाल प्रशासन जांच की बात कह रहा है, लेकिन लोगों की मांग है कि जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई हो ताकि भविष्य में ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति न हो।