आगरा: थाना जगदीशपुरा के अंतर्गत आवास विकास सेक्टर 12 स्थित जीएस डेली नीडस की दुकान में सुबह आग लग गई। दुकान मालिक मनीष गुप्ता ने बताया कि दुकान में रखा संपूर्ण सामान स्वाहा हो गया।
मूलरूप से आलमगंज लोहामंडी के रहने वाले मनीष गुप्ता की आवास विकास कालोनी सेक्टर 12 घर में ही किराने की दुकान है। प्रथम तल पर वह परिवार समेत रहते हैं। सोमवार सुबह करीब पांच बजे कालोनी के रहने वाले एक व्यक्ति टहलने निकले थे। उन्होंने दुकान के अंदर से लपटें निकलती देखीं ताे इसकी जानकारी मनीष गुप्ता को फोन करके दी। वह परिवार समेत प्रथम पर सो रहे थे।
परिवार समय रहते बाहर निकल आया। दुकान में लगी आग बुझाने का प्रयास करने लगा। आग से आसपास की अन्य दुकानदारों में अफरातफरी मच गई। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने एक घंटे प्रयास के बाद आग को बुझाया। आग शार्ट सर्किट या अतिशबाजी की चिंगारी से लगने की आशंका है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिले के विभिन्न इलाकों में भी आग लगने की घटनाएं हुई हैं जिससे आग बुझाने वाली गाड़ियां इधर से उधर जाती रहीं हैं।

