इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पश्चिम महानगर आगरा तथा जन समाज कल्याण  न्यास आगरा के सौजन्य से भक्तजनों के लिए निशुल्क जूता चप्पल रखने की व्यवस्था की गई जिसका उद्घाटन संघ के अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख सुरेश जी द्वारा किया गया । 

इस अवसर पर पृथ्वीनाथ मंदिर के महंत भी उपस्थित थे । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख केशव शर्मा महानगर ,संघचालक राजन सिंह , विशेष संपर्क प्रमुख व न्यास के मंत्री अशोक कुलश्रेष्ठ , कोषाध्यक्ष मनीष गुप्ता , डॉक्टर संजीव भारद्वाज , पंकज  आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे । सभी भक्त जनों ने इस सुविधा का भरपूर लाभ उठाया ।